देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश के पांच साल से कम उम्र के 15 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

देश के पांच साल से कम उम्र के 15 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। हमें सतर्क रहने और यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि पांच साल से कम के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाए। 

एस. के. राणा
February 27 2022 Updated: February 27 2022 20:22
0 34591
देश के पांच साल से कम उम्र के 15 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का कहना है कि पड़ोसी देश अब तक पोलियो मुक्त नहीं हो पाए हैं। इसलिए भारत को भी सतर्क रहने और अपना वैक्सीनेशन कार्यक्रम जारी रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी के भी न छूटने को सुनिश्चित करने के लिए घर-घर दवा पिलाने का अभियान चलाया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय में वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने बताया कि अगले कुछ महीने में देश के पांच साल से कम उम्र के 15 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। देश में पोलियो के खिलाफ रणनीतिक लड़ाई कामयाब रही है। हमें सतर्क रहने और यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि पांच साल से कम के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाए। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सार्वभौमिक टीकाकरण अभियान पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इससे देश के बच्चों को अन्य बीमारियों से भी बचाने के लिए न्यूमोकल कोंज्यूगेट, रोटावायरस और खसरा-रुबेला वैक्सीन दी जा रही हैं।

वहीं, एक अन्य कार्यक्रम में मंडाविया ने कहा कि भारत 'पूर्ण स्वास्थ्य और एक स्वास्थ्य' के क्रियान्वयन की ओर मजबूती से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बजट पर वेबिनार में अपने संबोधन में कहा कि टेलीमेडिसिन और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से भारत स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया में एक अग्रणी देश है जहां 17 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य ‘आईडी’ हैं जो विश्व में सबसे अधिक है।

मंत्री ने कहा कि दूरस्थ माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श (टेलीकंसल्टेशन) एक क्रांति है और इससे दूरदराज के इलाकों में भी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं। समग्र स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से विभिन्न स्वास्थ्य मंचों के एकीकरण को दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी केंद्रित, एकीकृत और समग्र नीतियों के तहत 'पूर्ण स्वास्थ्य और एक स्वास्थ्य' के क्रियान्वयन की ओर मजबूती से अग्रसर है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गुर्दे की पथरी को गलाकर बाहर निकाल देंगे ये असरदार उपाय

गुर्दे की पथरी को गलाकर बाहर निकाल देंगे ये असरदार उपाय

श्वेता सिंह October 13 2022 37821

गुर्दे की पथरी बनने से वजन कम होने, बुखार, मतली, रक्तमेह और पेट के निचले हिस्से में गंभीर दर्द के सा

आयुर्वेद चिकित्सकों को ऑपरेशन की अनुमति देने पर आइएमए ने जताई कड़ी आपत्ति।

आयुर्वेद चिकित्सकों को ऑपरेशन की अनुमति देने पर आइएमए ने जताई कड़ी आपत्ति।

हे.जा.स. November 23 2020 23322

धिसूचना में 58 तरह के ऑपरेशन करने की आयुर्वेद चिकित्सकों को अनुमति दी गई है। इनमें आंख, कान, नाक, गल

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

हे.जा.स. February 22 2021 25753

यह विश्व में पहला मामला है जब बर्ड फ्लू का वायरस मनुष्य में प्रवेश कर गया हो। उन्होंने कहा कि यह पक्

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थी महारानी एलिजाबेथ, जानिए क्या होती है इसमें दिक्कत 

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थी महारानी एलिजाबेथ, जानिए क्या होती है इसमें दिक्कत 

हे.जा.स. September 10 2022 35855

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें महारानी लंबे समय से एपिसोडिक मोबिलिटी नामक बीमारी से जूझ रहीं थी। इस बीमार

लंपी वायरस को लेकर यूपी में अलर्ट,7 मंडलों में उतरेगी टीम-9

लंपी वायरस को लेकर यूपी में अलर्ट,7 मंडलों में उतरेगी टीम-9

आरती तिवारी August 29 2022 30371

अब लंपी रोग से प्रभावित 7 मंडलों में आज से टीम-9 के नोडल अधिकारी तेजी से कार्य शुरू करेंगे। देखा जाए

दिमागी बुखार व वेक्टर जनित बीमारियों से निपटने में उत्तर प्रदेश रहा अव्वल। 

दिमागी बुखार व वेक्टर जनित बीमारियों से निपटने में उत्तर प्रदेश रहा अव्वल। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 10 2021 34192

प्रदेश में इस वर्ष 1 जनवरी से 1 फरवरी में डेंगू, इन्फ्लुएन्जा एचएन, चिकनगुनिया, कालाजार तथा मलेरिया

एंबुलेंस का टोटा, बाइक से ही घर ले गए बच्ची के शव को परिजन

एंबुलेंस का टोटा, बाइक से ही घर ले गए बच्ची के शव को परिजन

विशेष संवाददाता July 29 2023 36273

कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र के एक गांव मे करंट उतरने से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को पंप के

पटना में डेंगू के 24 घंटों में मिले 11 मामले

पटना में डेंगू के 24 घंटों में मिले 11 मामले

विशेष संवाददाता September 04 2022 29781

शहर में एक ही दिन में 11 नये मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को मिले मरीजों को म

बीडीआर फार्मा कोविड-19 की दवा 2डीजी का करेगा निर्माण एवं वितरण।

बीडीआर फार्मा कोविड-19 की दवा 2डीजी का करेगा निर्माण एवं वितरण।

हे.जा.स. July 27 2021 53413

भारत के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने पिछले महीने कोविड-19 रोगियों के इलाज में सहायक चिकित्सा के रूप

खसरे से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है: डा. पियाली भट्टाचार्य

खसरे से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है: डा. पियाली भट्टाचार्य

हुज़ैफ़ा अबरार January 31 2023 29195

एसजीपीजीआई की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. पियाली भटटाचार्या बताती हैं कि यह पैरामाइक्सो वायरस परिवार

Login Panel