देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

गांव तो छोड़िए शहरों में भी लोग हेल्थ चेकअप नहीं करवाते: न्यूरोलॉजिस्ट डॉ ए के ठक्कर

डॉ ए के ठक्कर ने कहा कि न्यूरोलॉजी को हम दो भागों में बांटते हैं। पहला सेंट्रल नर्वस सिस्टम जिसमें स्ट्रोक, हेडएक, एपीलैप्सी आते हैं और दूसरे भाग में पेरेफेरल सिस्टम में नर्व और मसल्स की बीमारियां आती है।

रंजीव ठाकुर
June 05 2022 Updated: June 05 2022 23:07
0 68149

लखनऊ। मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) की तरफ से आईएमए भवन में सीएमई का आयोजन किया। इस मौके पर मेदांता में डायरेक्टर न्यूरोलॉजी डॉ अनूप कुमार ठक्कर से विशेष बातचीत करते हुए न्यूरोलॉजी (neurology) को लेकर महत्वपूर्ण सवालों के जवाब लिए। सीएमई (CME) में लखनऊ आईएमए (IMA) अध्यक्ष डॉ मनीष टण्डन ने आएं हुए अतिथियों का स्वागत किया।

डॉ ए के ठक्कर ने आयोजित सीएमई का ब्यौरा दिया। हेल्थ जागरण के सवाल कि इन दिनों न्यूरोलॉजी के केसेज ज्यादा आ रहें हैं का जवाब देते हुए कहा कि न्यूरोलॉजी को हम दो भागों में बांटते हैं। पहला सेंट्रल नर्वस सिस्टम (central nervous system) जिसमें स्ट्रोक (stroke), हेडएक, एपीलैप्सी (epilepsy) आते हैं और दूसरे भाग में पेरेफेरल सिस्टम में नर्व और मसल्स की बीमारियां आती है। मौजूदा जीवनशैली में डायबिटीज (diabetes) और हाइपरटेंशन (hypertension) के कारण ज्यादा न्यूरो की समस्याएं देखी जा रही है। इसमें स्ट्रोक ज्यादा देखा जा रहा है जो देश में कम उम्र के लोगों को ज्यादा हो रहा है। देश में 40 साल से कम उम्र के 20-30% लोग स्ट्रोक से पीड़ित हो रहें हैं। इसका कारण डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का होना है। 

न्यूरोलॉजी के रोगो की डायग्नोज पर बोलते हुए डॉ ठक्कर ने कहा कि बीमारी के हिसाब से अगल अलग डायग्नोज किया जाता है। इसके लिए सीटी स्कैन (CT scan), एमआरआई (MRI) जैसे टेस्ट किए जाते हैं। सबसे महत्वपूर्ण हम मरीजों से उनकी हिस्ट्री जानते है जिससे पूरी बात पता चल जाती है। 

न्यूरो की बीमारियां ज्यादा बढ़ने का जवाब देते हुए डॉ ए के ठक्कर ने कहा कि भागती हुई जिंदगी सबसे बड़ा कारण है। तनाव बढ़ रहा है जो काफी सारी बीमारियों का कारण है। ब्लडप्रेशर, शुगर बढ़ रहा है, गांव तो छोड़िए शहरों में भी लोग चेकअप नहीं करवाते हैं। 

हेल्थ जागरण के सवाल कि एक बार न्यूरो की समस्याएं हो जाने के बाद जीवन भर दवाएं खानी पड़ती है का जवाब देते हुए डॉ ठक्कर ने कहा कि यह बीमारी पर निर्भर करता है। सामान्य न्यूरो की बीमारियां कुछ समय दवा खाने से ठीक हो जाती है और कुछ के लिए पूरा जीवन दवा खानी पड़ती है। 

न्यूरोलॉजी की समस्याओं से बचने के लिए डॉ ठक्कर ने कहा कि पहले तो स्ट्रेस (stress) फ्री जीवन होना चाहिए, दूसरे कसरत करते रहे और वजन कम रखना चाहिए। खानपान सही हो और नशा नहीं करना चाहिए। ब्लडप्रेशर, शूगर है तो उस पर कंट्रोल होना चाहिए।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

AIIMS में सभी मरीजों को बनवानी होगी ABHA ID, OPD में मिलेगी ये सुविधा

AIIMS में सभी मरीजों को बनवानी होगी ABHA ID, OPD में मिलेगी ये सुविधा

विशेष संवाददाता October 03 2022 34766

इसमें मरीज को खुद ही विभाग, डॉक्टर व अन्य का चयन करना होता है, जिसके आधार पर उसे कमरा नंबर की जानकार

ब्लैक फंगस में एम्फ़ोटेरिसिन बी की जगह पॉसकोनाज़ोल इंजेक्शन का उपयोग किया जा सकता है: टास्क फोर्स

ब्लैक फंगस में एम्फ़ोटेरिसिन बी की जगह पॉसकोनाज़ोल इंजेक्शन का उपयोग किया जा सकता है: टास्क फोर्स

हे.जा.स. June 15 2021 43126

दो महीने से अधिक समय से दवा की देशव्यापी कमी के साथ, विशेषज्ञों ने कहा कि पॉसकोनाज़ोल के उपयोग पर सल

विश्व मधुमेह दिवस पर चंदौली में निकली जागरूकता रैली

विश्व मधुमेह दिवस पर चंदौली में निकली जागरूकता रैली

श्वेता सिंह November 15 2022 30717

रैली का विधायक विनोद बिंद ने उद्घाटन किया और कृष्ण मुरारी शर्मा ने झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना। ह

विश्व रक्तदान दिवस पर सहारा हास्पिटल में रक्तदान।

विश्व रक्तदान दिवस पर सहारा हास्पिटल में रक्तदान।

हुज़ैफ़ा अबरार June 15 2021 29781

डब्लू. एच. ओ. ने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2005 में ब्लड ग्रुप की खोज करने वाले वै

मानसून पीने के पानी को 7 तरीकों से प्रभावित करता:डॉ. अनिल

मानसून पीने के पानी को 7 तरीकों से प्रभावित करता:डॉ. अनिल

हुज़ैफ़ा अबरार August 30 2026 616

मानसून के दौरान स्रोत के पानी की गुणवत्ता में बदलाव हो सकता है। केवल पानी साफ दिखाई देता है, इसका मत

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 52

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 52

आनंद सिंह October 15 2022 26912

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए मलेरिया व फाइलेरिया विभाग को लगाया गय

लखनऊ में बढ़ा डेंगू का कहर, मरीजों की संख्या पहुंची 100 के पार

लखनऊ में बढ़ा डेंगू का कहर, मरीजों की संख्या पहुंची 100 के पार

श्वेता सिंह September 26 2022 30618

लोक बंधु अस्पताल में इलाज में 16 मरीज एलाइजा जांच और सिविल अस्पताल की ओपीडी में 14 मरीज कार्ड टेस्ट

रोगियों तक उच्च सुरक्षा स्तर वाला रक्त पहुँचाने के लिए केजीएमयू कर रहा एनएटी तकनीक का उपयोग।

रोगियों तक उच्च सुरक्षा स्तर वाला रक्त पहुँचाने के लिए केजीएमयू कर रहा एनएटी तकनीक का उपयोग।

हुज़ैफ़ा अबरार December 18 2021 38712

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी एक अत्याधुनिक ब्लड बैंक के साथ एशिया के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक ह

एक्स-रे से 10 मिनट में पता चल जाएगा कोरोना का संक्रमण

एक्स-रे से 10 मिनट में पता चल जाएगा कोरोना का संक्रमण

हे.जा.स. January 20 2022 36765

श आरटी-पीसीआर परीक्षण से तेज होगा और इसका परिणाम 5 से 10 मिनट के अंदर आ जाएगा। बता दें कि आरटी-पीसीआ

उत्तर प्रदेश सरकार में स्टाफ नर्स की भर्ती। 

उत्तर प्रदेश सरकार में स्टाफ नर्स की भर्ती। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 17 2021 28852

आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी इस लिंक पर जाकर http://uppsc.up.nic.in/Notifications.aspx पर जाकर निर्देशों

Login Panel