देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

5.89 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण कर पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश।

यूपी 5.89 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बन गया है। प्रदेश में अब तक 5,89,101 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया है।

हे.जा.स.
February 05 2021
0 23347
5.89 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण कर पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश। प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। प्रथम चरण के 5वें सत्र में बृहस्पतिवार को 1580 बूथों  पर 1,25,308 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया जो  लगभग 72.69 प्रतिशत है। लक्ष्य 1,72,396 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का था। अब यूपी 5.89 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बन गया है। प्रदेश में अब तक 5,89,101 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय के राज्य प्रतिररक्षण अधिकारी डॉ. अशोक घई ने बताया कि प्रदेश के पांच जिलों गोंडा, संभल, उन्नाव, संतकबीर नगर और फिरोजाबाद ने सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। वहीं चार जिलों गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, कासगंज, आगरा और बुलंदशहर में कोविड टीकाकरण में आपेक्षा से कम टीकाकरण हुआ है। छूटे हुए सभी स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण मॉपअप अभियान में 15 मार्च को होगा। जो स्वास्थ्यकर्मियों के लिए टीका लगवाने का अंतिम मौका होगा। बृ़हस्पतिवार को जितने भी स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया है, उन्हें 04 मार्च को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 05 फरवरी से स्वास्थ्यकर्मियों के साथ फ्रंटलाइन कर्मियों का भी टीकाकरण होगा। इसमें पुलिसकर्मी, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, सफाई कर्मचारी, रेवन्यू डिपार्टमेंट के कर्मचारी अर्द्धसैनिक बलों और सेना के जवानों-अधिकारियों का भी टीकाकरण होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक टीकाकरण डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि अन्य टीकों की तरह इस कोरोना टीकाकरण से भी लाभार्थियों को एक-दो दिन का सामान्य बुखार या अन्य मामूली समस्याएं हो सकती हैं, जो अपने आप ही ठीक हो जाती हैं। टीकाकरण सम्बंधी किसी भी समस्या के लिए राज्य हेल्पलाइन नंबर- 104 और राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर-1075 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

केजीएमयू में मरीजों को सस्ती दवा मिलने में अब नही होगी दिक्कत।

केजीएमयू में मरीजों को सस्ती दवा मिलने में अब नही होगी दिक्कत।

हुज़ैफ़ा अबरार December 25 2021 34659

शुक्रवार को केजीएमयू कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने स्टोर और कार्यालय का शुभारंभ किया। अब पूरे केजीएमयू मे

आई-क्यू के साथ 1 करोड़ से अधिक मरीजों का भरोसा कायम

आई-क्यू के साथ 1 करोड़ से अधिक मरीजों का भरोसा कायम

हुज़ैफ़ा अबरार May 07 2026 2625

अपग्रेडेड राजाजीपुरम सेंटर में अब उन्नत रेटिना सेवाओं और अत्याधुनिक OCT (Optical Coherence Tomograph

'होम सैंपल कलेक्शन' सेवा में उतरी मेदांता लखनऊ ‘मेदांता लैब्स ने संभाली ज़िम्मेदारी

हुज़ैफ़ा अबरार March 10 2025 92430

मरीज इस सेवा का लाभ ऑनलाइन बुकिंग या कस्टमर केयर हेल्पलाइन के माध्यम से उठा सकते हैं। बुकिंग के तुरं

नवजात शिशुओं में सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति

नवजात शिशुओं में सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति

लेख विभाग May 25 2022 49393

भारत के उन कुछ हिस्सों में ज्यादा हैं जहाँ अभी भी गैर-संस्थागत प्रसवों होते हैं, इसलिए यदि कोई बच्चा

फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में 7 हजार 240 नए मामले

फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में 7 हजार 240 नए मामले

एस. के. राणा June 09 2022 25058

नए आंकड़ों को मिलाकर देश में संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 31 लाख 97 हजार 522 पर पहुंच गई है। वहीं, अ

नया सवेरा अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा, खुलेआम अस्पताल में हो रही मानकों की अनदेखी

नया सवेरा अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा, खुलेआम अस्पताल में हो रही मानकों की अनदेखी

विशेष संवाददाता August 09 2023 40906

अस्पतालों में दिन प्रति दिन लापरवाही बढ़ती जा रही है। स्वास्थ विभाग की टीम बिना लायसेंस के संचालित अ

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये: उपराष्ट्रपति

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये: उपराष्ट्रपति

एस. के. राणा July 02 2021 36135

चिकित्सक दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ देश की आबादी के कुछ वर्गों, खासतौर से ग्रामीण क्षेत

कोरोना योद्धाओं के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान, परिजनों को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

कोरोना योद्धाओं के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान, परिजनों को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

एस. के. राणा January 14 2023 26025

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि अपनी मानवता की रक्षा करते हुए और ड्यूटी निभाते हुए हमारे कोरोना योद

पुरुषों को अवसादरोधी दवा देने से घरेलू हिंसा से निपटने में मदद मिल सकती है: शोध

पुरुषों को अवसादरोधी दवा देने से घरेलू हिंसा से निपटने में मदद मिल सकती है: शोध

हे.जा.स. December 07 2025 5999

अवसादरोधी दवा सेर्ट्रालाइन मस्तिष्क में सेरोटोनिन की कार्यप्रणाली को बढ़ाकर काम करती है, जो आवेग निय

बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

विशेष संवाददाता September 07 2022 31020

स्कूल का खुलना बच्चों के बीच क्रॉस इंफेक्शन की वजह बन रहा है, जिसके कारण बार-बार इंफेक्शन होने का खत

Login Panel