देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मैक्स अस्पताल लखनऊ में ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा से पीड़ित महिला को गंभीर पथरी से मिली राहत

मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ में  यूरोलॉजी के निदेशक डॉ. आदित्य के शर्मा ने कहा कि ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा से पीड़ित मरीज का ऑपरेशन करते समय बेहद सावधानी रखनी होती है क्योंकि ज़रा सी गलत पोजीशनिंग से भी फ्रैक्चर हो सकता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 06 2025 Updated: May 06 2025 09:18
0 81485
मैक्स अस्पताल लखनऊ में ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा से पीड़ित महिला को गंभीर पथरी से मिली राहत ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा से पीड़ित महिला

लखनऊ।  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ में डॉक्टरों ने ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा से पीड़ित 36 वर्षीय महिला - स्तुति उपाध्याय की जटिल किडनी स्टोन हटाने की सर्जरी को मिनिमली इनवेसिव तरीके से सफलतापूर्वक पूरा किया। यह एक दुर्लभ आनुवंशिक रोग है, जिसमें हड्डियां अत्यधिक नाजुक हो जाती हैं और मामूली हरकत भी फ्रैक्चर का कारण बन सकती है। महज तीन फीट लंबी स्तुति की हालत पारंपरिक सर्जरी को जोखिमपूर्ण बना रही थी।


स्तुति को बाईं तरफ तेज़ दर्द और पेशाब में दिक्कत की शिकायत के साथ मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ में भर्ती कराया गया। जांच में दाहिनी किडनी में कई पथरी पाई गई। उनके छोटे कद, नाजुक हड्डियों और अंगों की सीमित गतिशीलता के कारण सामान्य सर्जरी नहीं कर सकते थे। इसके अलावा, उनकी स्थिति के कारण किडनी में हड्डियों के अवशेष भी जमा हो गए थे, जिससे मामला और जटिल हो गया।

इस केस के बारे में मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ में  यूरोलॉजी के निदेशक डॉ. आदित्य के शर्मा ने कहा कि ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा से पीड़ित मरीज का ऑपरेशन करते समय बेहद सावधानी रखनी होती है क्योंकि ज़रा सी गलत पोजीशनिंग से भी फ्रैक्चर हो सकता है। स्तुति की टेढ़ी रीढ़ और हड्डियों की समस्या के कारण किडनी तक पहुंचना बेहद मुश्किल था इसलिए हमें सर्जरी के दौरान बार-बार उनकी स्थिति को ध्यान से व्यवस्थित करना पड़ा।

डॉ. शर्मा ने बताया कि हमने लेस इनवेसिव सर्जरी – एंडोस्कोपिक कंबाइंड इंट्रारेनल सर्जरी करने का निर्णय लिया। इसमें हमने दो छोटे उपकरणों का उपयोग किया। फ्लेक्सिबल यूरीटेरोस्कोपी में एक लचीला कैमरा और लेज़र होता है जो पेशाब की नली के माध्यम से अंदर जाता है। साथ ही पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटॉमी में एक छोटा चीरा पीठ पर किया जाता है जिससे किडनी तक सीधे पहुंचा जा सके। हमने यह सर्जरी मरीज़ के पीठ के बल लेटे रहने की स्थिति में करने की योजना बनाई, जिससे यह प्रक्रिया अधिक सुरक्षित रही और शरीर पर कम दबाव पड़ा।

सर्जरी के बाद स्तुति को स्थिर स्थिति में छुट्टी दे दी गई और उनकी रिकवरी संतोषजनक रही। डॉक्टर उनकी प्रगति पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मातृ-शिशु सुरक्षा को लेकर एरा की अनूठी पहल मुफ्त की सभी डिलीवरी

मातृ-शिशु सुरक्षा को लेकर एरा की अनूठी पहल मुफ्त की सभी डिलीवरी

हुज़ैफ़ा अबरार May 24 2026 1428

इस योजना से खासतौर पर गरीब और असहाय वर्ग अस्पताल में उपचार के प्रति आकर्षित होगा क्योंकि जब उसे पता

मेदांता लखनऊ ने स्ट्रोक केयर का अनूठा जागरूकता अभियान चलाया

मेदांता लखनऊ ने स्ट्रोक केयर का अनूठा जागरूकता अभियान चलाया

हुज़ैफ़ा अबरार December 10 2025 3024

इस बार वर्ल्ड स्ट्रोक डे की थीम "एव्री मिनट काउंट्स" है जो बताती है कि स्ट्रोक के बाद हर मिनट इलाज क

कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 60 दिन में मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 60 दिन में मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा March 24 2022 23741

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा राशि देने के लिए 60 दिन का समय

रूस और यूक्रेन युद्ध का कंपनी के सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं: भारत बायोटेक

रूस और यूक्रेन युद्ध का कंपनी के सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं: भारत बायोटेक

एस. के. राणा March 12 2022 33137

स्वदेशी दवा कंपनी भारत बायोटेक ने शुक्रवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से अभी तक कं

सर्दियों में देश झेल रहा वायु प्रदूषण की मार, जनस्वास्थ्य खतरे में

सर्दियों में देश झेल रहा वायु प्रदूषण की मार, जनस्वास्थ्य खतरे में

एस. के. राणा March 08 2025 162531

रिपोर्ट के मुताबिक, देश के लगभग 73 फीसदी शहरों में पीएम 2.5 का स्तर राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानकों स

सीओपीडी के मरीज ठण्ड में सुबह की सैर करने से बचे : डा. ए. के. सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2022 32734

सीओपीडी का सबसे सही इलाज इन्हेलर है इससे दवा सिर्फ आपके फेफडों में जाती है और मुहं में जो दवा का इफे

अब गोरखपुर के मरीज गोरखपुर में ही ठीक होते हैं: डॉ. आर.एन. सिंह

अब गोरखपुर के मरीज गोरखपुर में ही ठीक होते हैं: डॉ. आर.एन. सिंह

आनंद सिंह December 07 2025 5894

बच्चे ही देश का भविष्य है। यही कल के नेहरू या मोदी होंगे। मैं तो अपने करियर की शुरुआत से ही बच्चों क

श्री श्री रविशंकर ने मेडिकल ऑक्सीजन ग्रिड के निर्माण का उद्घाटन किया

श्री श्री रविशंकर ने मेडिकल ऑक्सीजन ग्रिड के निर्माण का उद्घाटन किया

विशेष संवाददाता October 24 2022 28232

उद्घाटन पर रविशंकर ने कहा यह बहुत आवश्यक समाधान है जिसे कई वैज्ञानिकों के सहयोग से विकसित किया गया ह

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2026 0

ऐसे मामलों में ट्यूमर थ्रॉम्बस की उपस्थिति सर्जरी को अत्यंत चुनौतीपूर्ण बना देती है। यह मामला संभवत:

दिल का दौरा पड़ने पर 15 मिनट में पहुंचेगी बाइक एंबुलेंस: एम्स

दिल का दौरा पड़ने पर 15 मिनट में पहुंचेगी बाइक एंबुलेंस: एम्स

एस. के. राणा October 14 2022 26746

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से 5 किलोमीटर के दायरे में यदि किसी को भी दिल का दौरा पड़ता है तो म

Login Panel