देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला 

वेंटिलेटर-एसोसिएटेड निमोनिया सेंट्रल लाइन-एसोसिएटेड ब्लडस्ट्रीम इंफेक्शन और  कैथेटर-एसोसिएटेड यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन आईसीयू और वार्डों में होने वाले संक्रमण जिन्हें सतर्कता से रोका जा सकता है। विशेषज्ञ व्याख्यान SGPGIMS के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं अतिथि वक्ता प्रो अफजल अजीम ने लोहिया संस्थान के अनस्थिसियोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं प्रो पी के दास की अध्यक्षता में नर्सों की भूमिका तथा मरीजों की देखभाल में उनके महत्व पर विस्तृत चर्चा की

हुज़ैफ़ा अबरार
August 04 2026 Updated: August 04 2026 15:10
0 742
लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला  prof. C.M. Singh Director Lohia Institute

लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग एवं इन्फेक्शन प्रिवेंशन एंड कंट्रोल कमेटी द्वारा संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के नेशनल मेडिकल कॉलेज नेटवर्क के तत्वावधान में नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो सी एम सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो सी एम सिंह ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। सही प्रशिक्षण से हम गंभीर संक्रमणों से मरीजों का बचाव कर सकते हैं। 

कार्यशाला की आयोजक अध्यक्ष एवं माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो ज्योत्स्ना अग्रवाल ने अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों पर बताया कि वेंटिलेटर-एसोसिएटेड निमोनिया, सेंट्रल लाइन-एसोसिएटेड ब्लडस्ट्रीम इंफेक्शन और  कैथेटर-एसोसिएटेड यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन आईसीयू और वार्डों में होने वाले प्रमुख संक्रमण हैं, जिन्हें उचित सतर्कता से रोका जा सकता है। विशेषज्ञ व्याख्यान SGPGIMS के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं अतिथि वक्ता प्रो अफजल अजीम ने लोहिया संस्थान के अनस्थिसियोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं प्रो पी के दास की अध्यक्षता में नर्सों की भूमिका तथा मरीजों की देखभाल में उनके महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से आईसीयू में नर्सिंग अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त प्रो तन्मय घटक ने लोहिया संस्थान के अनस्थिसियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ एसएस नाथ की अध्यक्षता में आईसीयू मरीजों की देखभाल तथा बंडल केयर अप्रोच के महत्व पर व्याख्यान दिया।

हैंड्स-ऑन व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला के द्वितीय सत्र में नर्सिंग अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसका समन्वय SGPGIMS की एसएनओ (क्वालिटी सेल) जुइन दत्ता एवं लोहिया संस्थान की मुख्य नर्सिंग अधिकारी सुमन सिंह ने किया। प्रशिक्षण सत्रों को तीन मुख्य वर्गों में विभाजित किया गया। प्रिवेंशन: डॉ एस एस नाथ, डॉ आकांक्षा गुप्ता (सहायक प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी) एवं इन्फेक्शन कंट्रोल नर्स सिस्टर शील भद्र व सिस्टर मेनका यादव। प्रिवेंशन डॉ मो साकिब, डॉ शिवा वर्मा (सहायक प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी) एवं आईसीएम सिस्टर मनीषा पासवान व सिस्टर सान्या सिंह। प्रिवेंशन: प्रो मनोदीप सेन (प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी), डॉ रिमझिम (सहायक प्रोफेसर) एवं आईसीएम प्रभारी सिस्टर स्मिता सिंह व सिस्टर अर्चना बाला। कार्यक्रम के अंत में आयोजन सचिव प्रो मनोदीप सेन (प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी) ने सभी अतिथियों विशेषज्ञों और प्रतिभागी नर्सिंग अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में संस्थान के अनेक नर्सिंग अधिकारियों ने भाग लिया और प्रमाण पत्र प्राप्त किए

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लखनऊ में पाएं गए मंकीपॉक्स जैसे लक्षण, अन्य छात्र भी हो सकते हैं संक्रमित ?

लखनऊ में पाएं गए मंकीपॉक्स जैसे लक्षण, अन्य छात्र भी हो सकते हैं संक्रमित ?

रंजीव ठाकुर August 08 2022 26485

राजधानी के एक बच्चे में मंकीपॉक्स जैसे लक्षण पाएं गए है जिसकी वजह से हड़कम्प मच गया है और कक्षा में स

स्वास्थ्य विभाग के समूह ग कर्मचारी महानिदेशालय का करेंगे घेराव

स्वास्थ्य विभाग के समूह ग कर्मचारी महानिदेशालय का करेंगे घेराव

रंजीव ठाकुर July 10 2022 29403

स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर की लगी हुई आग बुझने की जगह भड़कती ही जा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग के सम

पीठ और गर्दन का दर्द एक आम समस्या है, इसको गंभीरता से लेना चाहिए: डॉ अनुराग सक्सेना

पीठ और गर्दन का दर्द एक आम समस्या है, इसको गंभीरता से लेना चाहिए: डॉ अनुराग सक्सेना

लेख विभाग March 22 2022 42186

पीठ के दर्द को दूर रखने के लिए अच्छे स्वास्थ्य, उचित वजन, सही मुद्रा और पर्याप्त व्यायाम की आवश्यकता

मंकीपॉक्स वैक्सीन पर WHO ने किया बड़ा खुलासा

मंकीपॉक्स वैक्सीन पर WHO ने किया बड़ा खुलासा

हे.जा.स. August 27 2022 32169

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि भले ही कुछ लोगों में इस टीके ने प्रभावी ढंग से काम किया है लेकिन वा

अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं

अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं

विशेष संवाददाता August 17 2022 31060

अरुणाचल प्रदेश में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए एक नयी मुहीम शुरू की गई है जिसके त

आज से केजीएमयू में यूपी टीबीसीकॉन-22 का आयोजन

आज से केजीएमयू में यूपी टीबीसीकॉन-22 का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 07 2022 26386

पल्मोनरी क्रिटिकल केयर मेडिसिन केजीएमयू लखनऊ एवं एराज़ लखनऊ मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल एराज़ यूनीवर्सि

ग्राम प्रधान, गाँव को टीबी व कुपोषण मुक्त करने का संकल्प लें: आनंदीबेन पटेल

ग्राम प्रधान, गाँव को टीबी व कुपोषण मुक्त करने का संकल्प लें: आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर May 12 2022 26689

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज के कमजोर पीड़ित एवं निर्धन लोगों को विकास की म

मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

आरती तिवारी August 21 2022 32442

मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।जहां उन्होंने आकस्मिक वार्ड, दवाई वितरण कक्ष को

देश में थम नहीं रहे कोरोना संक्रमण के मामले।

देश में थम नहीं रहे कोरोना संक्रमण के मामले।

रंजीव ठाकुर March 16 2021 30189

नए मामलों में वृद्धि के चलते सक्रिय मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,1

मानसून पीने के पानी को 7 तरीकों से प्रभावित करता:डॉ. अनिल

मानसून पीने के पानी को 7 तरीकों से प्रभावित करता:डॉ. अनिल

हुज़ैफ़ा अबरार August 30 2026 616

मानसून के दौरान स्रोत के पानी की गुणवत्ता में बदलाव हो सकता है। केवल पानी साफ दिखाई देता है, इसका मत

Login Panel