देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया में उप्र में वेक्टर जनित रोग उन्मूलन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित  

सही समय पर सटीक जांच जन-जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता ही संक्रमण की कड़ियों को तोड़ने तथा रोग उन्मूलन के लक्ष्यों को प्राप्त करने का मूल आधार है। वर्तमान महामारी वैज्ञानिक स्थिति उत्तर प्रदेश में विसरल लीशमैनियासिस और लिम्फैटिक फाइलेरियासिस के लिए एक्टिव फोसाई (सक्रिय संक्रमण केंद्रों) मामलों की दर और वैलिडेशन माइलस्टोन्स का आंकलन किया गया। डॉ. तनुज ने बताया यूपी ने विसरल लीशमैनियासिस के मामलों में भारी कमी की है और अब यह बीमारी खत्म होने के कगार पर है।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 04 2026 Updated: August 04 2026 23:36
0 546
लोहिया में उप्र में वेक्टर जनित रोग उन्मूलन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित   Dr. Tanuj Sharma

 लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के सहयोग से मंगलवार को अपराह्न एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय उत्तर प्रदेश में वेक्टर जनित रोग उन्मूलन कार्यक्रम की स्थिति: विसराल लीशमैनियासिस एवं लिम्फैटिक फाइलेरियासिस है। इस अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य एनटीडी समन्वयक डॉ. तनुज शर्मा मुख्य वक्ता जनस्वास्थ्य एवं महामारी विज्ञान के प्रख्यात विशेषज्ञ हैं। वर्तमान में वे विश्व स्वास्थ्य संगठन भारत के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों के राज्य समन्वयक के रूप में कार्यरत हैं। वे राज्य भर में वेक्टर जनित बीमारियों के प्रभावी नियंत्रण निगरानी और उन्मूलन रणनीतियों के क्रियान्वयन में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई संवेदनशील जिलों में विसराल लीशमैनियासिस (कालाजार) और लिम्फैटिक फाइलेरियासिस (हाथीपांव) जैसे उपेक्षित रोग जनस्वास्थ्य के लिए चुनौती रहे हैं। इस व्याख्यान के माध्यम से डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित उन्मूलन मानकों राज्य में अब तक हुई प्रगति तथा भावी चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर विस्तृत प्रकाश डाला।

अभियान का मुख्य संदेश सूचना और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच से ही उपेक्षित रोगों का अंत संभव है। व्याख्यान में इस बात पर जोर दिया गया कि सही समय पर सटीक जांच जन-जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता ही संक्रमण की कड़ियों को तोड़ने तथा रोग उन्मूलन के लक्ष्यों को प्राप्त करने का मूल आधार है। वर्तमान महामारी वैज्ञानिक स्थिति उत्तर प्रदेश में विसरल लीशमैनियासिस और लिम्फैटिक फाइलेरियासिस के लिए एक्टिव फोसाई (सक्रिय संक्रमण केंद्रों) मामलों की दर और वैलिडेशन माइलस्टोन्स का आंकलन किया गया। डॉ. तनुज ने बताया यूपी ने विसरल लीशमैनियासिस के मामलों में भारी कमी की है और अब यह बीमारी खत्म होने के कगार पर है। उन्होंने बीमारी का पता लगाने में घर-घर दस्तक कार्यक्रम की भूमिका और इसके सफल इलाज में सिंगल-डोज़ एम्बिसोम थेरेपी की अहम भूमिका पर ज़ोर दिया। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन एवं ट्रिपल ड्रग थेरेपी प्रभावित जिलों में निरोधात्मक दवाओं के वितरण और कवरेज की निगरानी रणनीति।


समेकित वेक्टर नियंत्रण बालू मक्खी और मच्छरों के नियंत्रण हेतु इंडोर रेसिड्यूअल स्प्रे और स्वच्छता अभियान। रुग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता निवारण: फाइलेरिया पीड़ितों (हाइड्रोसील एवं लिम्फेडेमा) की बेहतर देखभाल और जीवन गुणवत्ता में सुधार। चिकित्सा संस्थानों की भूमिका: रोग उन्मूलन में मेडिकल कॉलेजों, शोधकर्ताओं और प्रयोगशालाओं के योगदान को सुदृढ़ करना।

संस्थागत प्रतिबद्धता एवं विभागाध्यक्ष का संदेश
संस्थान में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रमुख प्रो. ज्योत्सना अग्रवाल ने प्रेजेंटर द्वारा इस विषय पर दी गई जानकारी की सराहना करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि इस प्रोग्राम के ज़रिए मलेरिया जैसी अन्य वेक्टर-जनित बीमारियों का भी पता लगाया जा सकता है और उनका इलाज किया जा सकता है, जिससे यह समाज के लिए और भी असरदार बन जाता है। इस अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के संकाय सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर्स माइक्रोबायोलॉजी के शोधार्थी एवं चिकित्सा छात्र उपस्थित रहेंगे। व्याख्यान के पश्चात एक प्रश्नोत्तरी सत्र का भी आयोजन किया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अपोलो में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा शुरू

रंजीव ठाकुर September 02 2022 27895

अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस मंथ के उपलक्ष्य में पीडियाट्रिक ऑन्क

Dr Google v Dr Real: Is it unethical to dismiss patients who self-diagnose?

Dr Google v Dr Real: Is it unethical to dismiss patients who self-diagnose?

हे.जा.स. November 02 2025 4242

Self-diagnosis reflects a shift toward patient empowerment, driven by digital access and systemic ga

दंत चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश सरकार करेगी बेहतर कार्य: ब्रजेश पाठक

दंत चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश सरकार करेगी बेहतर कार्य: ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार February 20 2023 27900

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए संस्थान को बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की कि पहली बार ल

नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद महिला की मौत

नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद महिला की मौत

विशेष संवाददाता August 01 2023 42020

कटघर कोतवाली इलाके के लाजपत नगर में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराई गई गर्भवती महिला के ऑपरेशन से बच्चा

अब माह में तीन बार मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

अब माह में तीन बार मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

जीतेंद्र कुमार November 06 2022 28116

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अब एक से अधिक बार चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिलाओं

राजधानी लखनऊ में डेंगू का कहर

राजधानी लखनऊ में डेंगू का कहर

आरती तिवारी November 09 2022 38027

लखनऊ में डेंगू का प्रकोप जारी है। बीते दिन 41 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के

OKCredit ने कोविड की देखभाल के लिए बनाया वेबसाइट। 

OKCredit ने कोविड की देखभाल के लिए बनाया वेबसाइट। 

हे.जा.स. May 13 2021 25463

ये स्टोर और कारोबारी कोविड-19 मरीजों के लिए फेबिफ्लूटेबलेट, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन बेड, नॉर्मल बेड, स्टी

सीएम योगी ने कोरोना की स्थिति पर की समीक्षा

सीएम योगी ने कोरोना की स्थिति पर की समीक्षा

आरती तिवारी January 03 2023 25507

सीएम योगी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि सभी जिलों में आईसीयू क्रियाशी

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

हे.जा.स. November 01 2020 44682

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के. नंदा ने बताया कि अभी अस्पताल की क्षमता 400 बेड की

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन का वार्षिक सम्मेलन परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में आयोजित 

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन का वार्षिक सम्मेलन परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में आयोजित 

विशेष संवाददाता June 29 2022 47161

भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति यथा आयुर्वेद, नैचरोपैथी, योग, ध्यान, शाकाहार युक्त जीवन पद्धति, परिवा

Login Panel