देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन का वार्षिक सम्मेलन परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में आयोजित 

भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति यथा आयुर्वेद, नैचरोपैथी, योग, ध्यान, शाकाहार युक्त जीवन पद्धति, परिवार और समाज के साथ एक सुदृढ़ रिश्ता बनाये रखना आदि के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। भारतीय संस्कृति में सभी लोग समाज का एक प्रमुख अंग है।

विशेष संवाददाता
June 29 2022 Updated: June 29 2022 02:19
0 47014
अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन का वार्षिक सम्मेलन परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में आयोजित 

ऋषिकेश। हमारे विचारों का हमारी फिजिकल इम्यूनिटी पर बहुत गहरा असर पड़ता है। डाॅ साध्वी भगवती सरस्वती ने परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन (American Association of Physicians of Indian Origin) के वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप उद्बोधन किया। उन्होंने शरीर, मस्तिष्क और आत्मा के संबंध और उनकी भूमिका के विषय में अपने विचार व्यक्त किये।  


आपी के 40 वें वार्षिक सम्मेलन में पहली बार वेलनेस ट्रैक रखा गया था, जिसमें योग, स्पिरिचुअल वैलनेस (शरीर, मस्तिष्क और आत्मा) के विषयों पर चर्चा हुई। डाॅ साध्वी भगवती सरस्वती ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सभी डाक्टर वास्तव में हीरो हैं। कोरोना के समय में डाक्टर्स ने देश और देशवासियों को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उस समय उन्होंने अपनी और अपने परिवार की परवाह किये बिना सभी की मदद की। भारत में तो डाक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है।

साध्वी भगवती ने कहा कि खास कर पश्चिमी देशों में मौतें, संक्रामक रोगों की अपेक्षा शरीर के आंतरिक सिस्टम (internal systems) के बैलेंस नहीं होने के कारण होती है। भारत और भारतीय संस्कृति मेंशरीर के आंतरिक सिस्टम को बैलेंस करने की विधाएँ मौजूद हैं। भारतीय संस्कृति (Indian culture) में बताया गया है कि शरीर, हृदय और विचारों को बैलेंस करते हुए कैसे हम स्वस्थ रह सकते हैं। 


उन्होंने भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति यथा आयुर्वेद (Ayurveda), नैचरोपैथी ( Naturopathy), योग (Yoga), ध्यान (Meditation), शाकाहारयुक्त जीवन पद्धति, परिवार और समाज के साथ एक सुदृढ़ रिश्ता बनाये रखना आदि के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। भारतीय संस्कृति में सभी लोग समाज का एक प्रमुख अंग है, सभी एक विशिष्ट साामजिक व्यवस्था में रहते हैं। जितना बड़ा हमारा समुदाय होगा उतना ही उत्तम हमारा स्वास्थ्य होगा। जो लोग न्यूक्लियर परिवार (nuclear family) के रूप में रहते है वे अकेलेपन और तनाव (stress) के शिकार अधिक होते है इसलिये बैलेंस जीवन के लिये भारतीय जीवन पद्धति अधिक उपयुक्त है।


उन्होंने डॉक्टर्स को सम्बोधित करते हुये कहा कि आपके पास दो खूबसूरत और अमूल्य उपहार हैं। टीचिंग एंड टच (शिक्षाएं और स्पर्श) जिन्हें आप अपने मरीजों के साथ साझा कर सकते हैं। डाक्टर्स के पास मेडिकल की शिक्षाएं हैं, अनुभव और विशेषज्ञता है, लेकिन उसके साथ ही एक सुंदर उपहार और भी है देने के लिए वह है ‘टच’ स्पर्श। डाक्टर्स के पास प्रेम और करुणायुक्त हृदय होता है जिससे बहुत कारगर उपचार सम्भव है। भारतीय डॉक्टर्स के रूप में आप सभी के पास वास्तव में 3 बहुमूल्य उपहार हैं; शिक्षाएं, स्पर्श और परिवर्तन (Teaching, Touch and Transformation) जो भारतीय संस्कृति हमें देती है, जिसे मैंने 25 वर्ष पहले बहुत गहराई से इसका अनुभव किया है। इन 3 उपहारों को अपने सभी रोगियों के साथ साझा करते रहें।

इस प्रतिष्ठित वार्षिक सम्मेलन को डाॅ साध्वी भगवती सरस्वती ने तीसरी बार सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध क्रिकेटर श्री सुनील गावस्कर, सैन एंटोनियो के मेयर रॉन निरेनबर्ग, भारत के महावाणिज्य राजदूत असीम आर. महाजन, अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू , एएपीआई अध्यक्ष अनुपमा गोटीमुकुला, एमडी, जयेश शाह, एमडी अध्यक्ष और कई अन्य गणमान्य एवं प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभाग किया।


1982 में स्थापित, (आपी) संयुक्त राज्य अमेरिका में 80,000 से अधिक प्रैक्टिस करने वाले भारतीय डॉक्टरों के समूह का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा, यह यूएसए में 40,000 से अधिक मेडिकल छात्रों, स्थानीय निवासियों और भारतीय मूल के लोगो के लिए एक मंच के रूप में भी कार्य करता है। सम्मेलन के आयोजकों और एएपीआई लीडर्स ने साध्वी भगवती सरस्वती को अंगवस्त्र और फूलों का गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, 15.15 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, 15.15 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 623

पेट में कृमि होने से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे कुपोषण एनी

बदलते मौसम में कैसे रखें स्किन के साथ हाथों और पैरों का ख्याल?

बदलते मौसम में कैसे रखें स्किन के साथ हाथों और पैरों का ख्याल?

सौंदर्या राय November 01 2021 42039

इस बदलते मौसम में आप अपनी स्किन के साथ साथ हाथों और पैरों का ख्याल रखें। क्योंकि मौसम बदलने के साथ ह

डेंगू से हुई पांचवी मौत, अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज

डेंगू से हुई पांचवी मौत, अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज

विशेष संवाददाता November 07 2022 23848

सरकारी आंकड़े के अनुसार जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 250 के करीब पहुंच गई है। ये मरीज पिछले एक मह

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

हुज़ैफ़ा अबरार March 07 2023 44096

देशभर में सरकारी अस्पतालों की स्कैन एंड शेयर मॉडल के आधार पर रैंकिंग की गई है जिसमें देश के टॉप टेन

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में दो दिवसीय मर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में दो दिवसीय मर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता June 16 2022 35241

दो दिवसीय मर्म चिकित्सा के साथ ही एक दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन परमार्थ निकेतन में किया जा रहा है त

डेंगू दिवस पर नगर निगम ने निकाली जागरूकता रैली

डेंगू दिवस पर नगर निगम ने निकाली जागरूकता रैली

आरती तिवारी May 16 2023 36003

राष्ट्रीय डेंगू दिवस आज मनाया जा रहा है। वहीं राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में डेंग

चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध

चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध

हे.जा.स. February 19 2022 31020

चीन में आम जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है, लेकिन इसकी महंगी कीमत भी वहां के लोगों चुकानी पड़ रही है। हालात

मेदांता अस्पताल ने की ओ-आर्म स्पाइन सुइट की शुरुआत

मेदांता अस्पताल ने की ओ-आर्म स्पाइन सुइट की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 5180

मेडिकल डायरेक्टर एवं यूरोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि ओ-आर्म

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आशा कार्यकर्ता, थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आशा कार्यकर्ता, थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

विशेष संवाददाता August 09 2023 45913

आशा कार्यकर्ता ने बताया कि राज्यव्यापी तालाबंदी हड़ताल लगातार 28वे दिन हम लोगों ने थाली बाजार का विरो

वायु प्रदूषण को हम एक ‘साइलेंट किलर’ कह सकते: डॉ. गुलेरिया

वायु प्रदूषण को हम एक ‘साइलेंट किलर’ कह सकते: डॉ. गुलेरिया

एस. के. राणा November 09 2022 30790

बढ़ते प्रदूषण के बीच एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि पहले प्रदूषण की वजह से सिर

Login Panel