देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हॉस्पिटल में तीमारदारों के लिए विश्रामालय की सुविधा शुरू

हॉस्पिटल में तीमारदारों (मरीज के परिजनों) के ठहरने की पहले से व्यवस्था है। इस नये तरह के विश्रामालय (dormatory) में तीमारदारों को सुबह के समय में नाश्ता, दोपहर व रात में भोजन दिया जाएगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 29 2022 Updated: June 29 2022 02:49
0 32271
सहारा हॉस्पिटल में तीमारदारों के लिए विश्रामालय की सुविधा शुरू विश्रामालय‌ शुरू करने अवसर पर सहारा हॉस्पिटल के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह और मेडिकल निर्देशक डॉ. मजहर हुसैन

लखनऊ। सहारा हॉस्पिटल में सोमवार को मरीज के परिजनों के लिए विश्रामालय‌ (डारमेट्री) की सुविधा शुरू की गयी है, जहां उन्हें रहने, खाने की सुविधा मिलेगी। अभी इस विश्रामालय में 30 से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गयी है। हॉस्पिटल प्रशासन के अनुसार अगर तीमारदारों (मरीज के परिजनों) की संख्या बढ़ी तो विश्रामालय को और अधिक विस्तारित किया जाएगा। 


सहारा इंडिया (Sahara India) परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह और सहारा हॉस्पिटल (Sahara Hospital) के मेडिकल निर्देशक डॉ. मजहर हुसैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विश्रामालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल में तीमारदारों (मरीज के परिजनों) के ठहरने की पहले से व्यवस्था है। इस नये तरह के विश्रामालय (dormatory) में तीमारदारों को सुबह के समय में नाश्ता, दोपहर व रात में भोजन दिया जाएगा। इसके साथ ही विश्राम के लिए बेड और सामान रखने के लिए एक अलमारी भी दी जाएगी। सभी सुविधाओं के लिए बहुत ही रियायती दरों का शुल्क लिया जाएगा। इस सुविधा को शुरू करने के पीछे एक उद्देश्य है कि मरीज के परिजनों पर ज्यादा आर्थिक बोझ ना पड़े। 

उन्होंने बताया कि सामान्य ही नहीं जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार देकर हम चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर नए आयाम को स्थापित कर रहे हैं। साथ ही सहारा हॉस्पिटल में मरीजों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने हेतु निरंतर नयी सेवाएं विस्तारित की जा रही हैं। इस अवसर पर सहारा अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर और बड़ी संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मासूम बच्चे की मौत का आरोप

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मासूम बच्चे की मौत का आरोप

विशेष संवाददाता April 20 2023 30802

स्वास्थ्य विभाग लगातार झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जा रही है। फिर भी झोलाछाप डॉक्टर

ओमिक्रॉन संक्रमण ने बजायी खतरे की घंटी, कुल मामले 341 के पार। 

ओमिक्रॉन संक्रमण ने बजायी खतरे की घंटी, कुल मामले 341 के पार। 

एस. के. राणा December 24 2021 26130

इसके साथ ही महाराष्ट्र ओमिक्रॉन वैरिएंट से प्रभावित राज्यों में सबसे आगे है। सूबे में अब तक 88 केस ओ

प्राकृतिक चिकित्सा का विश्वस्तरीय केंद्र गोरखपुर का आरोग्य मंदिर

प्राकृतिक चिकित्सा का विश्वस्तरीय केंद्र गोरखपुर का आरोग्य मंदिर

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2023 92376

आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ. विमल कुमार मोदी ने बताया कि  आरोग्य मंदिर में अधिकतर दमा, कब्ज, मधुमेह, स

निगरानी समितियों ने कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को बाँटा मेडिसिन किट।

निगरानी समितियों ने कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को बाँटा मेडिसिन किट।

हुज़ैफ़ा अबरार June 28 2021 32906

बच्चों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं ले

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता January 29 2023 24498

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को गांव बाता स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के औच

ब्राजील में 6 सेंटीमीटर लंबी पूंछ के साथ जन्मी बच्ची

ब्राजील में 6 सेंटीमीटर लंबी पूंछ के साथ जन्मी बच्ची

हे.जा.स. February 21 2023 36802

पीडियाट्रिक सर्जरी केस रिपोर्ट नामक जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की पूंछ 6 सेंटीमीटर लंबी

आँखें ही असल ज़िंदगी हैं, रखें ख्याल।

आँखें ही असल ज़िंदगी हैं, रखें ख्याल।

लेख विभाग July 13 2021 40411

आपको यदि कोई दृष्टि संबंधी समस्या का भी अनुभव हो रहा है तो समग्र नेत्र जांच के लिए किसी आईकेयर प्रोफ

Stroke and myocardial infarction with contemporary hormonal contraception: real-world, nationwide, prospective cohort study

Stroke and myocardial infarction with contemporary hormonal contraception: real-world, nationwide, prospective cohort study

British Medical Journal October 29 2025 5096

Use of contemporary oestrogen-progestin and progestin-only contraceptives was associated with an inc

भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर एक त्रासदी : डॉ विवेक मूर्ति

भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर एक त्रासदी : डॉ विवेक मूर्ति

हे.जा.स. May 08 2021 27871

भारत में जो कुछ हो रहा है वह एक त्रासदी है। भारत के सामने दो या कई सारी चुनौतियां हैं, लेकिन वहां अभ

असुरक्षित अबॉर्शन से रोजाना होती है 8 मौतें: रिपोर्ट

असुरक्षित अबॉर्शन से रोजाना होती है 8 मौतें: रिपोर्ट

एस. के. राणा September 30 2022 32319

महिलाओं को प्रजनन की स्वायत्ता और गर्भपात का अधिकार देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को परिवार स्वास

Login Panel