देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

फाइलेरिया सर्वजन दवा सेवन अभियान का सीतापुर से शुभारंभ, नवागत डीएम ने दवा खाकर दिलाया भरोसा 

फतेहपुर में विधायक विकास गुप्ता ने स्वयं दवा खाकर एमडीए अभियान का शुभारंभ किया। शाहजहांपुर के तिलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में विधायक सलोना कुशवाहा ने अभियान में अपनी भागीदारी की। उन्नाव में एसडीएम शालिनी तोमर ने फाइलेरियारोधी दवा का सेवन कर अभियान के प्रति विश्वास दिखाया। इस अवसर पर दिल्ली से आए नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के उप सचिव दीप पंत ने भी दवा का सेवन किया और जनसमुदाय से अभियान के दौरान दवा खाने की अपील की। टीम ने एमडीए की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएचसी हसनगंज और मौला बाकीपुर गांव का भ्रमण भी किया।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 20 2026 Updated: November 20 2026 16:19
0 126
फाइलेरिया सर्वजन दवा सेवन अभियान का सीतापुर से शुभारंभ, नवागत डीएम ने दवा खाकर दिलाया भरोसा    DM took the medication himself to instill confidence.

सीतापुर। प्रदेश से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 16 जनपदों में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान शुरू हुआ। सीतापुर में इस अभियान का स्टेट लांच हुआ जिसमें सीतापुर व फतेहपुर में 40 प्रतिशत ब्लाक होने पर चिंता जताई गई और दोनों जिलों में शत प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का संकल्प लिया गया। सीतापुर के परसेंडी ब्लाक स्थित श्री कृष्ण कालेज आफ फार्मेसी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने स्वयं दवा खाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अगर रामपुर फाइलेरिया मुक्त हो सकता है तो सीतापुर या कोई और जनपद क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि जरूरत बस संकल्प की है। आइए हम सब संकल्प लेते हैं कि इस बार शत प्रतिशत पात्र लोग दवा खाएंगे। 

राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ एके चौधरी ने बताया कि इस बार एमडीए सीतापुर, फतेहपुर, कानपुर समेत 16 जिलों के 53 ब्लाक में चलाया जा रहा है। इनमें से फतेहपुर के 11 ब्लाक एवं सीतापुर के 10 ब्लाक शामिल हैं। इसलिए सीतापुर के लोगों को इसपर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जिले के सभी पात्र लोग दवा खाएं। अपने परिवारवालों को खिलाएं एवं आसपास के लोगों को दवा खाने के लिए प्रेरित करें। उद्घाटन समारोह में अंतरराष्ट्रीय संस्था (ईसाई - EiSAI) व गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। टीम ने राही गांव का भ्रमण भी किया। 

फतेहपुर में विधायक विकास गुप्ता ने स्वयं दवा खाकर एमडीए अभियान का शुभारंभ किया। शाहजहांपुर के तिलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में विधायक सलोना कुशवाहा ने अभियान में अपनी भागीदारी की। उन्नाव में एसडीएम शालिनी तोमर ने फाइलेरियारोधी दवा का सेवन कर अभियान के प्रति विश्वास दिखाया। इस अवसर पर दिल्ली से आए नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के उप सचिव दीप पंत ने भी दवा का सेवन किया और जनसमुदाय से अभियान के दौरान दवा खाने की अपील की। टीम ने एमडीए की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएचसी हसनगंज और मौला बाकीपुर गांव का भ्रमण भी किया। कानपुर के बिधनू ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार कोरी ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा खाकर किया। हरदोई में सांडी ब्लाक के प्रमुख अनिल सिंह राजपूत ने दवा खाई और लोगों से दवा खाने की अपील की।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अब हिमाचल में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक

अब हिमाचल में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक

विशेष संवाददाता September 02 2022 32066

टोमैटो फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। ट

अस्पताल पहुँचाने से पहले मिलने वाली शुरुआती उपचार से कई जानें बचाई जा सकती हैं: पद्मश्री प्रो. आर. के. धीमन

अस्पताल पहुँचाने से पहले मिलने वाली शुरुआती उपचार से कई जानें बचाई जा सकती हैं: पद्मश्री प्रो. आर. के. धीमन

हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2026 770

सड़क दुर्घटना कभी भी और कहीं भी हो सकती है। ऐसे समय में घायल व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार देना बह

चकोतरा के सेवन से बढ़ती है इम्युनिटी।

चकोतरा के सेवन से बढ़ती है इम्युनिटी।

लेख विभाग August 29 2021 42853

चकोतरे में संतरे की अपेक्षा सिट्रिक अम्ल अधिक तथा शर्करा कम होती है | इसका छिलका पीला तथा अंदर का भा

को-विन प्लेटफॉर्म टीकाकरण व अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए बनेगा डिजिटल स्टोर 

को-विन प्लेटफॉर्म टीकाकरण व अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए बनेगा डिजिटल स्टोर 

एस. के. राणा May 27 2022 42158

टीकाकरण कार्यक्रम के डिजिटल हो जाने के बाद लाभार्थियों को टीकाकरण स्थल पर ही प्रमाणपत्र मिल जाएंगे।

आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस को संक्रामक बनाने वाली संरचना पहचानी

आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस को संक्रामक बनाने वाली संरचना पहचानी

विशेष संवाददाता April 06 2022 37493

माना जा रहा है कि इस शोध से भविष्य में कोरोना के खात्मे को अधिक कारगर दवा बनाने में मदद मिलेगी। इस श

सहारा हॉस्पिटल में स्तन से सम्बंधित समस्याओं के परामर्श के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन

सहारा हॉस्पिटल में स्तन से सम्बंधित समस्याओं के परामर्श के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 05 2023 100471

डॉ.फरहा अरशद ने बताया कि अगर स्तन सम्बंधी कोई समस्या है तो इलाज कराने से पहले उसकी जांच करानी चाहिए।

सहारा हॉस्पिटल ने रोगी सुरक्षा सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

सहारा हॉस्पिटल ने रोगी सुरक्षा सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

हुज़ैफ़ा अबरार October 19 2021 27065

"प्रभावी संचार" रोगी की अच्छी देखभाल के मूल में निहित है। नैदानिक देखभाल के उच्च मानकों को बनाए रखने

डेंगू के मरीज को चढ़ा दिया मौसमी का जूस!, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

डेंगू के मरीज को चढ़ा दिया मौसमी का जूस!, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

आरती तिवारी October 21 2022 29805

डेंगू के एक मरीज को कथित तौर पर प्लाज्मा की जगह मीठा नींबू का रस (मौसमी जूस) दिया गया। इससे उसकी मौत

विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज, जानिए इस बार की क्या है थीम ?

विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज, जानिए इस बार की क्या है थीम ?

अखण्ड प्रताप सिंह May 31 2023 41163

इस साल के विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम 'हमें भोजन की जरूरत है, तंबाकू की नहीं' है। बीते साल विश्व

इस साल सांस संबंधी बीमारियों में आई कमी

इस साल सांस संबंधी बीमारियों में आई कमी

एस. के. राणा October 26 2022 29709

दिवाली के बाद राजधानी में पिछले साल की तुलना में वायु प्रदूषण कम होने की वजह से दिल्ली के अस्पतालों

Login Panel