देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आज पीजीआई में वन हेल्थ वन एक्शन: सुपरबग के खतरे पर मंथन

एंटीबायोटिक दवाएं आधुनिक चिकित्सा की सबसे बड़ी देन हैं, और इन्हें खोने का खतरा हमारे सामने है। प्रतिरोध मनुष्यों पशुओं और पर्यावरण के बीच फैलता है, इसलिए हमारा प्रयास भी इन सभी को साथ लेकर होना चाहिए। मैं चिकित्सकों विद्यार्थियों और आम जनता से आग्रह करती हूँ कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इन दवाओं को बचाने में हमारा साथ दें। आयोजन सचिव प्रो. चिन्मय साहू ने कहा हर कारगर इलाज की शुरुआत सही जाँच से होती है। एंटीबायोटिक केवल चिकित्सक की सलाह पर लें पूरा कोर्स करें।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 21 2026 Updated: November 21 2026 00:01
0 84
आज पीजीआई में वन हेल्थ वन एक्शन: सुपरबग के खतरे पर मंथन Image of SGPGI Hospital

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) के माइक्रोबायोलॉजी एवं संक्रामक रोग विभाग संयुक्त रूप से विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह-26 मनाएंगे। इस अवसर पर 21 नवम्बर को एसजीपीजीआईएमएस के टेलीमेडिसिन सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस वर्ष की वैश्विक थीम है वन हेल्थ वन एक्शन: अभी रोकें रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर)। कार्यक्रम की आयोजन अध्यक्ष प्रो. रुंगमेई एस. के. मारक तथा आयोजन सचिव प्रो. चिन्मय साहू हैं। सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे छात्र-छात्राओं की रंगोली प्रतियोगिता से होगी। सुबह 10:30 बजे उद्घाटन समारोह में एसजीपीजीआईएमएस एंटीबायोग्राम पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। यह पुस्तिका संस्थान के अपने प्रतिरोध संबंधी आंकड़ों के आधार पर चिकित्सकों को एंटीबायोटिक चुनने में मार्गदर्शन देगी।

आमंत्रित विशेषज्ञ भारत में रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) के बोझ और एंटीमाइक्रोबियल स्टूवार्डशिप की भूमिका पशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान के साथ वन हेल्थ की भूमिका फफूंद के विरुद्ध कीटाणुशोधन एवं स्टरलाइजेशन ब्लड कल्चर की उत्तम प्रयोगशाला पद्धतियों तथा ग्राम-नेगेटिव संक्रमणों के लिए नई एंटीबायोटिक दवाओं पर व्याख्यान देंगे। वक्ताओं में डॉ. हितेन्द्र गौतम एम्स नई दिल्ली डॉ. गौरव राठौर आईसीएआर-एनबीएफजीआर लखनऊ डॉ. प्रशांत गुप्ता केजीएमयू लखनऊ प्रो. चिन्मय साहू तथा डॉ. सौरभ शेखर पॉल एसजीपीजीआईएमएस शामिल हैं। शाम 4:00 बजे एसजीपीजीआईएमएस क्रिकेट मैदान पर ब्लू रिबन टेनिस बॉल क्रिकेट मैच के साथ दिन का समापन होगा। 2019 में जीवाणु जनित एएमआर सीधे तौर पर विश्वभर में लगभग 12.7 लाख मौतों का कारण बना। यदि कदम न उठाए गए तो वर्ष 2025 से 2050 के बीच एएमआर से लगभग 3.9 करोड़ मौतों का अनुमान है।

कार्यक्रम आयोजन अध्यक्ष प्रो. रुंगमेई एस. के. मारक ने कहा एंटीबायोटिक दवाएं आधुनिक चिकित्सा की सबसे बड़ी देन हैं, और इन्हें खोने का खतरा हमारे सामने है। प्रतिरोध मनुष्यों पशुओं और पर्यावरण के बीच फैलता है, इसलिए हमारा प्रयास भी इन सभी को साथ लेकर होना चाहिए। मैं चिकित्सकों विद्यार्थियों और आम जनता से आग्रह करती हूँ कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इन दवाओं को बचाने में हमारा साथ दें। आयोजन सचिव प्रो. चिन्मय साहू ने कहा हर कारगर इलाज की शुरुआत सही जाँच से होती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम उत्तम प्रयोगशाला पद्धतियों एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग और संक्रमण नियंत्रण को बढ़ावा देना चाहते हैं। मेरा जनता से अनुरोध करता हूँ कि एंटीबायोटिक केवल चिकित्सक की सलाह पर लें पूरा कोर्स करें और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ

हे.जा.स. October 21 2021 26076

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार, क़ानूनी रूप से बाध्यकारी मानवाधिकार सन्धियों, विधिशास्त्र और अन्तरर

मलाशय से रक्तस्राव की समस्या के बारे में बता रहें हैं डॉ जय चौधुरी

मलाशय से रक्तस्राव की समस्या के बारे में बता रहें हैं डॉ जय चौधुरी

लेख विभाग March 06 2022 40562

मलाशय के रक्तस्राव सबसे आम कारण बवासीर है। अन्य कारणों में गुदा में दरार, एनोरेक्टल फिस्टुला, बड़ी आ

स्ट्रेस दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स

स्ट्रेस दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स

आरती तिवारी June 25 2023 32580

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में मौजूद होता है अगर आप तनाव की समस्या से परेशान हैं और हर छ

यूपी में अब हिंदी के साथ उर्दू में भी लिखे जाएंगे सरकारी अस्पतालों के नाम

यूपी में अब हिंदी के साथ उर्दू में भी लिखे जाएंगे सरकारी अस्पतालों के नाम

श्वेता सिंह September 10 2022 29757

स्वास्थ्य निदेशक की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी सीएमओ (CMO) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भाषा

विकास की दौड़ में मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना बेहद जरूरी: बृजेश पाठक 

विकास की दौड़ में मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना बेहद जरूरी: बृजेश पाठक 

हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2026 3367

छोटी उम्र से ही पेरेंट्स बच्चों की शरारत से निजात पाने के लिए या फिर खाना खाने जैसी दैनिक क्रियाएं प

प्रदेश के मुख्यमंत्री कोविड-19 से बचाव उसके इलाज और पल्स पोलियो अभियान पर गंभीर, दिए निर्देश। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री कोविड-19 से बचाव उसके इलाज और पल्स पोलियो अभियान पर गंभीर, दिए निर्देश। 

हे.जा.स. February 02 2021 26737

कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। सर्विलांस सिस्टम तथा

स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लक्ष्य हासिल करने में सभी का सहयोग जरूरी : डॉ. बाजपेयी 

स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लक्ष्य हासिल करने में सभी का सहयोग जरूरी : डॉ. बाजपेयी 

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2022 31384

अपर निदेशक ने कहा कोविड के साथ ही बाल, प्रजनन, मातृ, किशोर स्वास्थ्य, क्षय रोग सहित अन्य स्वास्थ्य म

कानपुर में डेंगू के रिकॉर्ड 42 संक्रमित मिले

कानपुर में डेंगू के रिकॉर्ड 42 संक्रमित मिले

आरती तिवारी November 25 2022 26222

कानपुर में बीते 24 घंटे में शहर में डेंगू के 42 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक 5 माह का मासूम भी शाम

लगभग दो साल बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मरीज़ एक हज़ार से कम 

लगभग दो साल बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मरीज़ एक हज़ार से कम 

विशेष संवाददाता April 04 2022 33870

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों क

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता March 19 2023 27165

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। म

Login Panel