देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ट्रॉमा मरीजों के आंकलन के लिए केजीएमयू में शीघ्र पहचान के लिए कार्यशाला आयोजित 

ट्रॉमा मरीजों के प्रारंभिक आंकलन और शीघ्र पहचान कर इलाज के लिए केजीएमयू में कार्यरत स्टाफ के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के प्रारंभिक आंकलन जानलेवा चोटों की शीघ्र पहचान प्रबंधन एवं पुनर्जीवन में अल्ट्रासाउंड के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया। इस कार्यशाला में सभी घटनाओं को शीघ्र पहचान कर हर  इलाज संभव इलाज देने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा करने से हम बहुत से लोगों की जान बचाने के साथ विकलांगता को कम कर सकते हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 15 2026 Updated: November 15 2026 13:08
0 0
ट्रॉमा मरीजों के आंकलन के लिए केजीएमयू में शीघ्र पहचान के लिए कार्यशाला आयोजित  Workshop Held at KGMU Assessment of Trauma Patients by Dr. Ram Gopal Maurya

लखनऊ। ट्रॉमा मरीजों के प्रारंभिक आंकलन और शीघ्र पहचान कर इलाज के लिए केजीएमयू में कार्यरत स्टाफ के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के प्रारंभिक आंकलन जानलेवा चोटों की शीघ्र पहचान प्रबंधन एवं पुनर्जीवन में अल्ट्रासाउंड के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित करने के लिए किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग द्वारा सोसाइटी ऑफ ट्रॉमा इंटेंसिव केयर के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला TRUST (Trauma Resuscitation Using Sonography for Triage) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की थीम थी From Primary Survey to Definitive Resuscitation रही। इसमें विशेष रूप से Point-of-Care Ultrasound (POCUS) की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इससे गंभीर रूप से घायल मरीजों में जानलेवा स्थितियों की शीघ्र पहचान बेडसाइड पर तत्काल मूल्यांकन तथा समय पर उचित चिकित्सकीय निर्णय लेने में सहायता मिलती है। ट्रॉमा के उपचार में अल्ट्रासाउंड का समुचित उपयोग त्वरित निदान रिससिटेशन की बेहतर योजना और मरीजों के उपचार परिणामों में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

कार्शयशाला में विभिन्न चिकित्सकीय विभागों चिकित्सा संस्थानों के डॉक्टरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पांच विशेष हैंड्स-ऑन वर्कस्टेशन आयोजित किए, जिनमें प्रतिभागियों को ट्रॉमा मरीजों के मूल्यांकन एवं प्रबंधन में अल्ट्रासाउंड के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम आयोजक डॉ. मोनिका कोहली विभागाध्यक्ष एनेस्थीसियोलॉजी विभाग एवं डॉ. दिनेश कौशल के मार्गदर्शन में किया गया। डॉ. जिया अरशद कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर थे।

गोल्डन ऑवर में जान बचाने में अहम भूमिका- कार्यक्रम आयोजक सचिव डॉ. राम गोपाल मौर्य ने बताया ट्रॉमा मरीजों के उपचार में अल्ट्रासाउंड का प्रभावी उपयोग दुर्घटना के बाद के महत्वपूर्ण गोल्डन ऑवर में मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि बेडसाइड अल्ट्रासाउंड के व्यापक उपयोग से जानलेवा चोटों की समय पर पहचान और उचित रिससिटेशन संभव हो सकेगा, जिससे ट्रॉमा से होने वाली मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है।

केजीएमयू के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग ने ट्रॉमा एवं क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा व्यावहारिक कौशल विकास तथा आधुनिक और साक्ष्य-आधारित बेडसाइड अल्ट्रासाउंड तकनीकों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। TRUST 2026 का मुख्य संदेश रहा कि समय पर अल्ट्रासाउंड जांच, त्वरित चिकित्सकीय निर्णय और उचित रिससिटेशन गंभीर रूप से घायल मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस कार्यशाला में सभी घटनाओं को शीघ्र पहचान कर हर  इलाज संभव इलाज देने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा करने से हम बहुत से लोगों की जान बचाने के साथ विकलांगता को कम कर सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वस्थ शरीर है सबसे बड़ा खजाना !

स्वस्थ शरीर है सबसे बड़ा खजाना !

लेख विभाग January 08 2021 23678

खुद भी स्वस्थ रहे तथा परिवार को भी स्वस्थ रखते हुए अन्य लोगों को भी अच्छे स्वास्थय के लिए जागरूक करे

कैंसर संस्थान की ओपीडी में लगीं चारों लिफ्ट सोमवार से खराब 

कैंसर संस्थान की ओपीडी में लगीं चारों लिफ्ट सोमवार से खराब 

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2022 38579

गुरुवार को अस्पताल की ओपीडी में आधा दर्जन गंभीर मरीज आये। जो व्हील चेयर या चलने में असमर्थ थे। इन्हे

डॉयबिटीज़ का घरेलू उपचार।

डॉयबिटीज़ का घरेलू उपचार।

लेख विभाग February 21 2021 42645

ये डायबिटीज के घरेलू उपचार समस्या को कुछ हद तक नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इन्हें किसी भी तर

एक घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस, घायल होमगार्ड की हुई मौत
Efficacy of awake prone positioning in patients with covid-19 related hypoxemic respiratory failure: systematic review and meta-analysis of randomized trials

Efficacy of awake prone positioning in patients with covid-19 related hypoxemic respiratory failure: systematic review and meta-analysis of randomized trials

British Medical Journal December 09 2022 25974

Awake prone positioning compared with usual care reduces the risk of endotracheal intubation in adul

फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज ने दान किया ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और वेंटिलेटर।

फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज ने दान किया ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और वेंटिलेटर।

रंजीव ठाकुर May 16 2021 28470

सिद्धार्थनगर और गोरखपुर प्रत्येक जिले में 5 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और 2 अशोक लीलैंड निर्मित वेंटिलेटर

क्या आप भी मीठे के शौकीन हैं? तो हो जाएं सावधान!

क्या आप भी मीठे के शौकीन हैं? तो हो जाएं सावधान!

लेख विभाग June 04 2023 43655

ज्यादा मीठा खाना से शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। दिल से संबंधित बीमारियां, कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ

एसजीपीजीआई में गर्भवती महिला की जटिल सर्जरी कर माँ और नवजात की जान बचाई

एसजीपीजीआई में गर्भवती महिला की जटिल सर्जरी कर माँ और नवजात की जान बचाई

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2026 1120

मरीज़ पहली बार माँ बनने वाली 26 वर्षीय महिला थी जिसे गर्भावस्था के 32वें हफ़्ते में एसजीपीजीआई भेजा

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लेख विभाग August 27 2022 35584

लैक्टोज इंटॉलरेंस, पाचन से जुड़ी समस्या होती है, जिसमें लोगों को दूध या डेयरी प्रॉडक्ट्स को पचाने में

सावधान! कंप्यूटर माउस से भी हो सकता है मंकीपॉक्स का खतरा

सावधान! कंप्यूटर माउस से भी हो सकता है मंकीपॉक्स का खतरा

हे.जा.स. August 21 2022 31229

अमेरिकी सरकार ने दावा किया है कि ऑफिस में कंप्यूटर-माउस या फिर कॉफी मशीन को छूने से भी मंकीपॉक्स हो

Login Panel