देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना संक्रमण का केंद्र बना दिल्ली-एनसीआर, बच्चे हो रहे संक्रमित

कोरोना एक बार फिर से चिंता बढ़ा रहा है। खासतौर पर इस बार कोरोना संक्रमण की शुरुआत स्कूलों से हो रही है। राजधानी दिल्ली व एनसीआर के स्कूलों में आए दिन बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। इस बीच चौंकाने वाली खबर यह है कि, दिल्ली में भर्ती करोना मरीजों में 27 प्रतिशत बच्चे हैं।

0 29433
कोरोना संक्रमण का केंद्र बना दिल्ली-एनसीआर, बच्चे हो रहे संक्रमित प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। कोरोना एक बार फिर से चिंता बढ़ा रहा है। खासतौर पर इस बार कोरोना संक्रमण की शुरुआत स्कूलों से हो रही है। राजधानी दिल्ली व एनसीआर (NCR) के स्कूलों में आए दिन बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। इस बीच चौंकाने वाली खबर यह है कि, दिल्ली में भर्ती करोना मरीजों में 27 प्रतिशत बच्चे हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अस्पतालों में फिलहाल 51 मरीज हैं, इनमें से कम से कम 14 बच्चे हैं। कलावती सरन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में 12 और इंद्रप्रस्थ अपोलो व मधुकर रेनबो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल एक-एक मरीज भर्ती है। 

बच्चों में गंभीर बीमारी का कारण नहीं बनता कोरोना
कलावती सरन चिल्ड्रन हॉस्पिटल (Kalawati Saran Chilren Hospital) के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत बसु ने बताया कि, कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती बच्चों में पहले से कोई बीमारी है। उन्होंने कहा कि, आम तौर पर बच्चें में कोरोना कोई गंभीर बीमारी का कारण नहीं बनता है। ज्यादातर बच्चे घर से ही ठीक हो जाते हैं। 

दिल्ली में सामने आए 366 नए मामले 
दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या फिर से बढ़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार को यहां 366 नए कोरोना मरीज आए। वहीं गुरुवार को यहां 325 मामले सामने आए थे, जो 27 फरवरी के बाद 47 दिनों में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के (Ministry of Health) मुताबिक दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट फिर से 3.95 प्रतिशत पहुंच गया है। 

एनसीआर में 24 और बच्चे संक्रमित
एनसीआर के स्कूलों में कोरोना संक्रमण (Corona Infected) तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों में 24 और बच्चे संक्रमित मिले हैं। नोएडा में 16 बच्चे संक्रमित मिले। कुल आंकड़ों को देखा जाए तो अब तक 44 बच्चे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 167 सक्रिय मरीजों में 26.3 प्रतिशत बच्चे हैं। 

एनसीआर में देश के 64 फीसदी संक्रमित
देश के संक्रमितों में से 64 फीसदी मरीज एनसीआर में हैं। देश में 949 व्यक्ति संक्रमित पाए गए, जिसमें से 614 एनसीआर के हैं। इसमें सर्वाधिक 366 दिल्ली, दूसरे नंबर पर गुरुग्राम के 150, नोएडा में 43 व फरीदाबाद में 21 संक्रमित मिले हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गर्भपात के बाद बरतें ये सावधानियां

गर्भपात के बाद बरतें ये सावधानियां

लेख विभाग October 03 2022 47975

गर्भपात के बाद की सावधानियां जिनका एक महिला को पालन करना चाहिए, उन्हें तीन वर्गों में बांटा जा सकता

अब यूपी के गांवों में लगेगी पोषण पंचायत

अब यूपी के गांवों में लगेगी पोषण पंचायत

श्वेता सिंह September 04 2022 27425

समारोह में सीडीओ कानपुर नगर सुधीर कुमार ने सैम श्रेणी के सभी बच्चों को पोषण किट बांटे जाने की घोषणा

दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

लेख विभाग November 05 2022 30751

दांत अगर ठीक से साफ नहीं हुए तो धीरे- धीरे पीलापन जमने लगता है। हालांकि ज्यादा परेशान होने की जरूरत

अटल स्वास्थ्य मेले में मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श दिया

अटल स्वास्थ्य मेले में मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श दिया

रंजीव ठाकुर August 11 2022 34359

पंडित अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले सदर में अटल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत

Fujifilm इंडिया ने FDR Nano, डिजिटल रेडियोलॉजी सिस्टम  किया लॉन्च । 

Fujifilm इंडिया ने FDR Nano, डिजिटल रेडियोलॉजी सिस्टम किया लॉन्च । 

हे.जा.स. March 01 2021 36765

FDR Nano स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में रेडियोलाजिस्ट और इससे जुड़े कर्मचारियों को अस्पताल में आसानी से क

औषधि केंद्र के संचालक को चेतावनी

औषधि केंद्र के संचालक को चेतावनी

विशेष संवाददाता September 03 2023 33308

जिला अस्पताल रायबरेली में स्थित जन औषधि केंद्र में जेनेरिक दवाओं के अलावा मेडिकल स्टोर में बिकने वाल

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कोरोना रोधी टीकाकरण के बीच, समयांतराल पर मंथन

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कोरोना रोधी टीकाकरण के बीच, समयांतराल पर मंथन

एस. के. राणा May 01 2022 35173

कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक और प्रीकॉशन डोज के बीच के अंतर को संशोधित करने में अधिक समय लग सकता है

बच्चों में समय पर कैंसर रोग का पता लगना ही सही उपचार की शुरुआत है ।  

बच्चों में समय पर कैंसर रोग का पता लगना ही सही उपचार की शुरुआत है ।  

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2021 20996

कई माता-पिता जब अपने बच्चें में कम वजन या कम भूख के लक्षणों को देखते हैं तो वह पास के क्लीनिक में जा

राज्यपाल ने केजीएमयू में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया

राज्यपाल ने केजीएमयू में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया

admin June 08 2022 35991

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में पर्यावरण व

तीसरी बार हुआ कैंसर, फिर सर्जरी कर बचाई जान

तीसरी बार हुआ कैंसर, फिर सर्जरी कर बचाई जान

आरती तिवारी July 22 2023 28898

दो बार सर्जरी होने के बाद तीसरी बार कैंसर होने के मामले कम ही होते हैं। डॉक्टर भी सफलता की दर काफी क

Login Panel