देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

कानून

कैंसर पीड़ित आनरेरी लेफ्टिनेंट को सेना कोर्ट ने दिव्यांगता पेंशन देने का फैसला सुनाया

कैंसर पीड़ित आनरेरी लेफ्टिनेंट के अधिवक्ता विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सेना कोर्ट लखनऊ ने किडनी के कैंसर से पीड़ित बहराइच निवासी भूतपूर्व आनरेरी लेफ्टिनेंट लाल बहादुर सिंह को दिव्यांगता पेंशन दिए जाने का आदेश सुनाया है।

रंजीव ठाकुर
September 24 2022 Updated: September 25 2022 22:44
0 68430
कैंसर पीड़ित आनरेरी लेफ्टिनेंट को सेना कोर्ट ने दिव्यांगता पेंशन देने का फैसला सुनाया प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। राजधानी स्थित सेना कोर्ट ने एक मामले में कैंसर पीड़ित आनरेरी लेफ्टिनेंट को दिव्यांगता पेंशन देने का फैसला सुनाया है। याची के अधिवक्ता विजय कुमार पाण्डेय और गिरीश तिवारी ने इस मुकदमे में विजय प्राप्त की है।

 

एएफटी बार (AFT Bar) के पूर्व महामंत्री तथा कैंसर पीड़ित आनरेरी लेफ्टिनेंट के अधिवक्ता विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सेना कोर्ट (Armed Forces Tribunal) लखनऊ ने किडनी के कैंसर (kidney cancer) से पीड़ित बहराइच निवासी भूतपूर्व आनरेरी लेफ्टिनेंट लाल बहादुर सिंह को दिव्यांगता (disability) पेंशन दिए जाने का आदेश सुनाया है।

मामला यह था कि पीड़ित लेफ्टिनेंट (Honorary Lieutenant) वर्ष 1987 में सेना की ग्रेनेडियर रेजिमेंट (Grenadier Regiment) में भर्ती हो कर बत्तीस वर्ष की सेवा कर चुके थे। सेवा की सेवा के अंतिम वर्ष में उन्हें किडनी में दर्द (kidney pain) की शिकायत उस समय हुई जब वह पीस स्टेशन गोण्डा में सेवारत थे। सेना में सेवा के लिए उन्हें उच्च सामरिक सेवा पदक, लंबी सेवा अवधि पदक, विशिष्ट सेवा पदक, सैन्य सेवा पदक, सियाचिन ग्लेसियर सेवा पदक और जनरल आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ प्रशस्ति-पत्र से नवाजा गया था।

 

विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि 17 दिसंबर, 2018 को अचानक उसके पेट में दर्द हुआ और, मेडिकल परीक्षण के दौरान पाया गया कि, उसकी बायीं किडनी कैंसर (cancer victim) की वजह से खराब हो गई है। किडनी को 2 जनवरी, 2019 को आपरेशन करके निकाल दिया गया और उसके बाद याची को 30 जून, 2019 को सेना से डिस्चार्ज करते हुए यह कहा गया कि आपकी बीमारी का संबंध सैन्य सेवा से नहीं है इसलिए, दिव्यांगता पेंशन का लाभ सेना नहीं दे सकती है।

 

एक किडनी पर जीवन यापन करने वाले जाबांज सैन्य अधिकारी ने सेना के इस निर्णय के खिलाफ कई अपीलें की लेकिन उसे रक्षा-मंत्रालय (Defense Ministry) द्वारा 30 जून, 2019, 13 जनवरी, 2020, 30 जनवरी 2020, 4 मार्च, 2021 और 24 मार्च, 2021 को खारिज कर दिया गया। उसके बाद याची ने सशत्र-बल अधिकरण, लखनऊ के समक्ष रक्षा-मंत्रालय भारत सरकार के निर्णयों को चुनौती दी जिसमे, याची के अधिवक्ता विजय कुमार पाण्डेय और गिरीश तिवारी रहे।

 

अधिवक्ता विजय पाण्डेय ने अधिकरण के सामने याची का पक्ष रखते हुए दलील दी कि शांति-क्षेत्र गोंडा में पोस्टिंग होने से दिव्यांगता पेंशन को नहीं नकारा जा सकता है क्योंकि, युद्ध-क्षेत्र और शांति-क्षेत्र के आधार पर बीमारियों को परिभाषित नहीं किया जा सकता। इतनी लंबी सैन्य सेवा के बाद बीमारी का होना संदेह उत्पन्न करता है इसलिए संदेह का लाभ न देकर विपक्षियों ने कानूनी गलती (legal mistake) की है। 

 

अधिवक्ता विजय पाण्डेय ने कहा कि एक किडनी पर जीने को मजबूर सैनिक (soldier) को तकनीकी आधार बनाकर दिव्यांगता पेंशन से वंचित किया जाना न्याय संगत नहीं है। जिस पर भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के अधिवक्ता द्वारा आपत्ति की गई लेकिन न्यायमूर्ति उमेश चन्द्र श्रीवास्तव (रि०) एवं वाईस एडमिरल अभय रघुनाथ कर्वे (रि०) की खण्डपीठ (bench of Justice) ने फैसला सुनाते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सुस्थापित विधि (established law) है इसलिए, रक्षा-मंत्रालय भारत सरकार पचहत्तर प्रतिशत की दिव्यांगता पेंशन डिस्चार्ज की तारीख से याची को चार महीने के अंदर दे। यदि रक्षा-मंत्रालय भारत सरकार निर्धारित अवधि के अंदर आदेश का अनुपालन करने में विफल होती है तो उसे आठ प्रतिशत का ब्याज भी देना होगा। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अधिकांश लोगों में कोरोना संक्रमण का असर हल्का, बीमार रोगियों में जोखिम बना रहेगा

अधिकांश लोगों में कोरोना संक्रमण का असर हल्का, बीमार रोगियों में जोखिम बना रहेगा

एस. के. राणा January 18 2022 43571

इस बार कोरोना का वायरस काफी अलग है। साथ ही इसकी चपेट में आने वाले गंभीर मरीज पहले की तुलना में भी अल

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

हे.जा.स. January 28 2021 21121

इन पाठ्यक्रमों को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत संचालित किया जाएगा।जिनकी अवधि पूरी होने पर छात्र हेल्थ

कोविड-19 प्रतिबंधों के खिलाफ ओटावा में जनता सड़कों पर, आपातकाल की घोषणा

कोविड-19 प्रतिबंधों के खिलाफ ओटावा में जनता सड़कों पर, आपातकाल की घोषणा

हे.जा.स. February 07 2022 32810

ओटावा में सप्ताहांत में फिर से हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। प्रतिबंधों का विरोध कर रहे ‘‘स

कोरोना वायरस फेफड़ों के साथ दिमाग़ पर भी डालता है गम्भीर असर: शोध

कोरोना वायरस फेफड़ों के साथ दिमाग़ पर भी डालता है गम्भीर असर: शोध

एस. के. राणा March 09 2022 29249

तुलनात्मक विश्लेषण से पता चला कि जो लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए थे, उनको मस्तिष्क और ग्रे-मैटर सिकु

मौसम ने ली करवट, अस्पताल में बढ़े बुखार और सांस के मरीज

मौसम ने ली करवट, अस्पताल में बढ़े बुखार और सांस के मरीज

विशेष संवाददाता May 26 2023 42957

वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आनंद स्वरूप ने बताया कि लोगों के सावधानी न बरतने से उन्हें बीमारियां चपेट में

देश में अब तक 22% लोगों ने लगवाई ‘प्रिकॉशन डोज़’

देश में अब तक 22% लोगों ने लगवाई ‘प्रिकॉशन डोज़’

विशेष संवाददाता September 27 2022 27603

देश में अब तक 22% लोगों ने लगवाई ‘प्रिकॉशन डोज़’ लगवाई है। वयस्कों के लिए फ्री वैक्सीनेशन ड्राइव शुर

शिविर में 3 महिलाओं के हुए नसबंदी ऑपरेशन

शिविर में 3 महिलाओं के हुए नसबंदी ऑपरेशन

विशेष संवाददाता February 28 2023 37888

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन कराने वाली महिलाओं को निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध

देवीपाटन में सहारा हॉस्पिटल और उत्तर प्रदेश राज्य प्राधिकरण आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 

देवीपाटन में सहारा हॉस्पिटल और उत्तर प्रदेश राज्य प्राधिकरण आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 

हुज़ैफ़ा अबरार July 22 2022 49988

नि:शुल्क शिविर में लगभग 1,023 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार करवाया जिसमें सभी को नि:शुल्क स्वास्थ्य

कोविड का कहर, फ्रांस में छह साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य

कोविड का कहर, फ्रांस में छह साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य

हे.जा.स. January 02 2022 28636

फ्रांस में ओमीक्रोन संक्रमण के दो लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। सरकार मास्क पहनने के लिए बच्चों

कोरोना को लेकर आई राहतभरी खबर, मुंबई में 24 घंटे में नहीं आया कोई केस

कोरोना को लेकर आई राहतभरी खबर, मुंबई में 24 घंटे में नहीं आया कोई केस

विशेष संवाददाता January 29 2023 26671

महाराष्ट्र से राहत भरी खबर सामने आ रही है। बृहन्मुंबई महानगर शहर में कोरोना फैलने से रोकने में कामय

Login Panel