देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आरएमएल यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस पर डिजिटल हेल्थ एंड डाटा विजुलाइजेशन पर हुई चर्चा

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के दूसरे स्थापना दिवस पर इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में दूसरे सत्र में डिजिटल हेल्थ इमेजिंग हेल्थ केयर फॉर ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

रंजीव ठाकुर
September 24 2022 Updated: September 26 2022 01:47
0 33049
आरएमएल यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस पर डिजिटल हेल्थ एंड डाटा विजुलाइजेशन पर हुई चर्चा

लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के दूसरे स्थापना दिवस पर इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में दूसरे सत्र में डिजिटल हेल्थ इमेजिंग हेल्थ केयर फॉर ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

 

पद्मभूषण, एमएस, एफआरसीएस, और कार्डियक सर्जन डॉ देवी प्रसाद शेट्टी (Dr Devi Prasad Shetty) ने आरएमएल यूनिवर्सिटी के छात्रों और फैकल्टी को सम्बोधित करते हुए कहा कि डिजिटल हेल्थ (Digital Health) एंड डाटा विजुलाइजेशन (Data Visualization) विषय पर विस्तार से विचार करने की आवश्यकता है। यदि हमारा चिकित्सा जगत यदि डिजिटल हो जाता है तो यह सिर्फ मरीजों के लिए ही नहीं अपितु चिकित्सकों के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि होगी। इसके माध्यम से हमें किसी भी मरीज का रिकॉर्ड रखने में आसानी होगी।

उन्होंने कहा हमारे देश के इंजीनियर्स में इतनी काबिलियत है कि वहां चिकित्सा जगत की किसी भी समस्या का समाधान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artificial intelligence) के माध्यम से कर सकते हैं। आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ही है। किसी भी चिकित्सक को किसी भी बीमारी के सटीक डायग्नोसिस (accurate diagnosis) के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग करना पड़ेगा।

 

दुनिया में 3000 तरह की बीमारियां हैं, डॉक्टर 2000 के बारे में याद रख पाता है और शेष के लिए उसे जादू के ऊपर एमआरआई (MRI) अल्ट्रासाउंड (ultrasound) के ऊपर निर्भर रहना पड़ता है। भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से ही रेडियोलॉजिस्ट (radiologists) इलाज करेंगे।

उन्होंने एक सॉफ्टवेयर वेयर के उदाहरण के माध्यम से यह बताया कि किस प्रकार डिजिटलाइजेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मरीजों के इलाज में कारगर साबित होगा, चिकित्सक देश के किसी भी कोने में रहकर के मरीज की हेल्थ प्रोग्रेस के बारे में पता कर सकता है।

 

उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि किसी भी प्रकार का सॉफ्टवेयर मोबाइल फ्रेंडली होना चाहिए जिससे हम कहीं पर भी आसानी से देख सकते हैं। व्याख्यान के बाद डॉ देवी शेट्टी ने दर्शकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

 

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर समरेंद्र आचार्य रेडियोलॉजी विभाग द्वारा किया गया। संस्थान (RML University) की निदेशक प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद (Professor Sonia Nityanand) द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। डॉ विक्रम सिंह ने संस्थान संस्थान द्वारा डिजिटल हेल्थ के क्षेत्र में क्या पहल की जा रही है और आने वाले समय में संस्थान कि इस क्षेत्र में क्या योजनाएं हैं पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रकाश डाला।

 

इस दौरान (foundation day) संस्थान की निदेशक प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश एवं अध्यक्ष डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS), दुर्गा शंकर मिश्र (Durga Shankar Mishra), प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं उपाध्यक्ष डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Lohiya hospital) आलोक कुमार, डीन प्रोफेसर नुजहत हुसैन, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विक्रम, समस्त संकाय सदस्य (faculty) छात्र गण एवं रेजिडेंट डॉक्टर (resident doctors) एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड टीकाकरण में यूपी देश में पहले स्थान पर, अब तक 33 करोड़ खुराक दी गई

कोविड टीकाकरण में यूपी देश में पहले स्थान पर, अब तक 33 करोड़ खुराक दी गई

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2022 29453

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि हम टीकाकरण में अन्य राज्यों से काफी आगे हैं, लेकिन लोगों में लापरवाही

अब पित्ताशय के कैंसर का इलाज संभव

अब पित्ताशय के कैंसर का इलाज संभव

आरती तिवारी August 30 2022 29344

बीएचयू के शोधकर्ताओं ने पित्ताशय के कैंसर के लिए जिम्मेदार ड्राइवर म्यूटेशन (इस कैंसर के लिए जिम्मेद

बायर ने भारत में उपभोक्ता स्वास्थ्य विभाग शुरू किया।

बायर ने भारत में उपभोक्ता स्वास्थ्य विभाग शुरू किया।

एस. के. राणा June 04 2021 42159

बायर उपभोक्ता स्वास्थ्य प्रभाग का मकसद दैनिक उपयोग वाले स्वास्थ्य समाधान में अपनी पहुंच का विस्तार क

इस्राइल के वैज्ञानिकों ने विकसित किया दुनिया का पहला कृत्रिम भ्रूण, प्राकृतिक भ्रूण से 95 फीसदी समान

इस्राइल के वैज्ञानिकों ने विकसित किया दुनिया का पहला कृत्रिम भ्रूण, प्राकृतिक भ्रूण से 95 फीसदी समान

हे.जा.स. August 07 2022 54454

वैज्ञानिकों ने चूहे के स्टेम सेल से भ्रूण को विकसित किया है। शोधकर्ताओं ने इसके लिए न तो कोई निषेचित

जानिये इम्युनिटी को और इसे बढ़ने के उपाए।

जानिये इम्युनिटी को और इसे बढ़ने के उपाए।

लेख विभाग May 18 2021 34689

अगर आप घर के बाकी सदस्यों के मुकाबले जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं, लगातार सर्दी, जुकाम, रेशिज से परेश

लखनऊ में हुई टोमैटो फ्लू की इंट्री, एसजीपीजीआई में मिले दर्जन भर मामले

लखनऊ में हुई टोमैटो फ्लू की इंट्री, एसजीपीजीआई में मिले दर्जन भर मामले

रंजीव ठाकुर August 25 2022 32307

एसजीपीजीआई में अचानक टोमैटो फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं। एक महीने पहले तक जहाँ दो हफ्ते में इक्का-दुक

अब गोरखपुर के मरीज गोरखपुर में ही ठीक होते हैं: डॉ. आर.एन. सिंह

अब गोरखपुर के मरीज गोरखपुर में ही ठीक होते हैं: डॉ. आर.एन. सिंह

आनंद सिंह December 07 2025 6020

बच्चे ही देश का भविष्य है। यही कल के नेहरू या मोदी होंगे। मैं तो अपने करियर की शुरुआत से ही बच्चों क

रीढ़ की हड्डी के चोट का इलाज तेजी से हो सकेगा: शोध

रीढ़ की हड्डी के चोट का इलाज तेजी से हो सकेगा: शोध

लेख विभाग December 06 2022 39876

यूएल के एसोसिएट प्रोफेसर मौरिस एन कोलिन्स ने कहा, ‘‘रीढ़ की हड्डी में लगी चोट या नुकसान व्यक्ति के ल

यूपी के बांदा में अनजान बीमारी से हो रही बच्चों की मौत

यूपी के बांदा में अनजान बीमारी से हो रही बच्चों की मौत

श्वेता सिंह August 25 2022 39893

इस बीमारी से 2 हफ्तों के भीतर ही 3 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि गांव वालों का कहना है कि इससे 4 बच

क्यों पड़ती है सिजेरियन डिलीवरी की ज़रुरत 

क्यों पड़ती है सिजेरियन डिलीवरी की ज़रुरत 

लेख विभाग April 30 2022 55975

अस्पताल छोड़ने से पहले मरीज़ और उनके परिजनों को डॉक्टर से, आहार-विहार, क्या करें क्या ना करें, स्वास्

Login Panel