देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोरोना के ‘लैंब्डा’’ वैरिएंट पर प्रदेश सरकार सजग।

यूरोपीय देशों विशेषकर ब्रिटेन में लैंब्डा स्वरूप (सी.37) से संक्रमण के अब तक छह मामले सामने आने की बात कही जा रही है।

रंजीव ठाकुर
July 04 2021 Updated: July 04 2021 23:41
0 30631
कोरोना के ‘लैंब्डा’’ वैरिएंट पर प्रदेश सरकार सजग। प्रतीकात्मक

लखनऊ। कोरोना वायरस के बदलते स्वरूप ने वैज्ञानिकों के काम को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। इस के ‘अल्फा’ ‘डेल्टा’ और  ‘डेल्टा प्लस’ सामने आ चुके है। अब ‘‘लैंब्डा’’ नामक वैरिएंट पहचान में आने की पुष्टि हुई है। 

इसने दुनिया भर में चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों की नींदें उड़ा दी है। यूरोपीय देशों विशेषकर ब्रिटेन में लैंब्डा स्वरूप (सी.37) से संक्रमण के अब तक छह मामले सामने आने की बात कही जा रही है। 

यूपी में चिकित्सा विशेषज्ञों की उच्चस्तरीय कमेटी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से नए वैरिएंट से जुड़ी सभी ताजा-तरीन सूचनाएं साझा करने का अनुरोध किया है। साथ ही प्रभावित देशों को भी ईमेल भेजकर उनसे नए वैरिएंट के बारे में जानकारी मांगी है।

राजधानी के  एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन की अध्यक्षता वाली इस कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि अभी तक जितनी जानकारी मिली है उसके अनुसार जिन्होंने कोरोना का टीका लगवा लिया है उन्हें इस नए वैरिएंट से कोई विशेष खतरा नहीं है। फिर भी  इस नए वैरिएंट के बारे में पूरी रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।  गनीमत है कि एशिया या भारतीय महाद्वीप में यह नया वैरिएंट नहीं पहुंचा है लेकिन जिस प्रकार से लॉकडाउन के बाद अन्तराष्ट्रीय आवागमन शुरू हुआ है उसके आने में देर नहीं लगेगी। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 जून को लैंब्डा स्वरूप को ‘वैरियंट ऑफ इंट्रेस्ट' के तौर पर सूचीबद्ध किया है। ब्रिटेन व अन्य देशों में मिले इस नए स्वरूप का संबंध विदेश यात्राओं से है। सबसे पहले इसकी पहचान पेरु में की गई थी और अब तक 26 देशों में यह नया वैरिएंट  मिल चुका है।     

कमेटी के एक अन्य सदस्य ने बताया कि नए वैरिएंट  लैंब्डा (सी.37) को भी अब सैम्पल टेस्ट की सूची में शामिल कर लिया गया है। ऐसा अंतरराष्ट्रीय विस्तार और एल452क्यू और एफ490एस जैसे कई बदलाव की वजह से किया गया है। नए स्वरूप को भी जीनोम सीक्वेंसिंग के माध्यम से पता लगाना आसान बताया जा रहा है। लिहाजा अब प्रदेश में जीनोम सीक्वेंसिंग से जांच की लैबोरेटरी की संख्या में और बढ़ोत्तरी करने के रास्ते तलाशे जाएंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

विश्व हृदय दिवस पर लोहिया में जागरूकता एवं सीएमई कार्यक्रम आयोजित

विश्व हृदय दिवस पर लोहिया में जागरूकता एवं सीएमई कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 406

हृदय रोगों की रोकथाम के लिए समय रहते जोखिम कारकों की पहचान और नियंत्रण पर जोर दिया। उन्होंने नियमित

दिल के रोग को ठीक करने की नई तकनीक

दिल के रोग को ठीक करने की नई तकनीक

हे.जा.स. December 08 2022 30285

वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक के बारे में बताया है जो दिल के मरीजों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, अमेरिका

परंपरा की जड़ों से जुड़े: आयुर्वेद और बादाम से सुबहों को बनाए और भी खास: डा मधुमिता कृष्णन

परंपरा की जड़ों से जुड़े: आयुर्वेद और बादाम से सुबहों को बनाए और भी खास: डा मधुमिता कृष्णन

हुज़ैफ़ा अबरार September 20 2025 11139

कैलिफ़ोर्निया के बादाम एक प्राकृतिक, संपूर्ण और उच्च गुणवत्ता वाला आहार हैं। अल्मंड बोर्ड ऑफ कैलिफ़ो

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से उठने लगे हैं बूस्टर डोज पर सवाल

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से उठने लगे हैं बूस्टर डोज पर सवाल

एस. के. राणा June 14 2022 26954

दुनिया में बूस्टर डोज की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मिक्स-एंड-मैच योजना लाने के पीछे दव

अगर थायराइट है तो पीजिए कैमोमाइल टी

अगर थायराइट है तो पीजिए कैमोमाइल टी

आरती तिवारी August 21 2022 43746

यूं तो हम में से ज्यादातर लोग दूध और चीनी से तैयार की गई चाय के शौकीन होते है। लेकिन ज्यादातर हेल्थ

रोज़ नहाने से आपकी सुंदरता में आता है निखार, आप बन जातीं हैं  आकर्षण का केंद्र

रोज़ नहाने से आपकी सुंदरता में आता है निखार, आप बन जातीं हैं आकर्षण का केंद्र

सौंदर्या राय March 16 2022 73498

नहाना, हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। इससे अनेक फायदे भी हैं। जिसके कारण दिन प्रतिदिन आपकी सुंद

खत्म होने की कगार पर शिमला में कोरोना वैक्सीन, महज 5 दिनों का बचा हुआ है स्टॉक

खत्म होने की कगार पर शिमला में कोरोना वैक्सीन, महज 5 दिनों का बचा हुआ है स्टॉक

विशेष संवाददाता January 20 2023 24553

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि हिमाचल में अभी पर्याप्त कोविशील्ड वैक्सीन

फिर बढ़े ओमिक्रोन संक्रमण के मामले, कोरोना के सक्रिय मामले घटे।

फिर बढ़े ओमिक्रोन संक्रमण के मामले, कोरोना के सक्रिय मामले घटे।

एस. के. राणा December 28 2021 33433

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 6,358 नए मामले सामने आए हैं, 293 लोगों की जान गई है जबकि 6,450 लोग इ

ग्राम प्रधान, गाँव को टीबी व कुपोषण मुक्त करने का संकल्प लें: आनंदीबेन पटेल

ग्राम प्रधान, गाँव को टीबी व कुपोषण मुक्त करने का संकल्प लें: आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर May 12 2022 26682

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज के कमजोर पीड़ित एवं निर्धन लोगों को विकास की म

योग आधारित वेलनेस टूरिज्म उभर रहा सामाजिक घटना के रूप में: पीएचडी शोध

योग आधारित वेलनेस टूरिज्म उभर रहा सामाजिक घटना के रूप में: पीएचडी शोध

हुज़ैफ़ा अबरार August 29 2026 1806

वेलनेस (Wellness) का अर्थ केवल बीमारी से मुक्त होना नहीं बल्कि शारीरिक मानसिक और भावनात्मक रूप से स्

Login Panel