देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के. नंदा ने बताया कि अभी अस्पताल की क्षमता 400 बेड की है। इसमें 300 अतिरिक्त बेड बढ़ाए जाएंगे।

हे.जा.स.
November 01 2020 Updated: November 11 2023 12:57
0 44682
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल फोटो सिविल अस्पताल
लखनऊ। लखनऊ स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल अपनी बढ़ी हुई क्षमता के साथ प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल बनेगा। इसकी मौजूदा बेड क्षमता 400 से बढ़ाकर 700 की जाएगी। इसके लिए अस्पताल से सटे हुए सूचना विभाग की बिल्डिंग को सिविल अस्पताल में जोड़ दिया जाएगा। उक्त प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल चुकी है। अगले कुछ दिनों में सूचना विभाग की बिल्डिंग अस्पताल को मिल जाएगी। टेंडर के बाद अस्पताल के रीमॉडलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ज्ञातव्य है कि राजधानी स्थित बलरामपुर अस्पताल 776 बेडों के साथ प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल है। 700 बेड के साथ सिविल अस्पताल प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल होगा। 
सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के. नंदा ने बताया कि अभी अस्पताल की क्षमता 400 बेड की है। इसमें 300 अतिरिक्त बेड बढ़ाए जाएंगे। जगह की कमी पड़ रही थी। इसलिए सूचना विभाग की बिल्डिंग को मिलाकर सिविल अस्पताल का विस्तार किए जाने की योजना है। इस प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है। सूचना विभाग अपना दफ्तर खाली कर रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग के निदेशक से हमारी बात हुई है। अगले दो-तीन दिन में सूचना विभाग की बिल्डिंग खाली हो जायेगी । इसके बाद बिल्डिंग अस्पताल के हवाले हो जाएगी। सिविल अस्पताल की बेड क्षमता बढ़ाए जाने से राजधानी के आसपास के जिलों बाराबंकी, अंबेडकरनगर, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, सीतापुर लखीमपुर खीरी इत्यादि जिलों के मरीजों की मुश्किलें भी आसान हो जाएंगी। इन जिलों के ज्यादातर गंभीर मरीज सिविल अस्पताल में इलाज कराने के लिए आते हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

दिल्ली में डेंगू के मामलों में आई गिरावट

दिल्ली में डेंगू के मामलों में आई गिरावट

विशेष संवाददाता December 01 2022 31442

दिल्ली में पिछले साल नवंबर तक 8,276 मरीज डेंगू से पीड़ित थे। जबकि, इस बार यह संख्या 50 फीसदी भी पार

नींद में खर्राटे लेते हैं तो हो जाएं सावधान, स्लीप एप्निया की हो सकती है बीमारी

नींद में खर्राटे लेते हैं तो हो जाएं सावधान, स्लीप एप्निया की हो सकती है बीमारी

हुज़ैफ़ा अबरार February 19 2022 32865

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया' के मरीज को में नींद के दौरान सांस लेने में समस्या आती है। इसके चलते उनके

टीबी मरीजों को गोद लेने वाले कहलाएँगे निक्षय मित्र, स्वास्थ्य मेलों में लगेंगे टीबी स्टाल

टीबी मरीजों को गोद लेने वाले कहलाएँगे निक्षय मित्र, स्वास्थ्य मेलों में लगेंगे टीबी स्टाल

रंजीव ठाकुर August 09 2022 42120

टीबी मरीजों को गोद लेने वालों का अब निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेल

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

अनिल सिंह October 27 2022 26026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलीप शाह को यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज में धन की कमी आड़े न

एम्बुलेन्स कर्मियों की सूझबूझ से प्रसूता ने रास्ते में दिया तीन बच्चों को जन्म

एम्बुलेन्स कर्मियों की सूझबूझ से प्रसूता ने रास्ते में दिया तीन बच्चों को जन्म

रंजीव ठाकुर August 21 2022 31498

कई बार आपने सुना होगा कि प्रसव के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बच्चे का जन्म हो गया। ऐसी घट

आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं ये फूड्स

आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं ये फूड्स

आरती तिवारी October 11 2022 28417

आपको बता दें कि स्ट्रेस से तात्पर्य शारीरिक और भावनात्मक रूप से चिंता महसूस होना है. तनाव और मानसिक

वर्ल्ड एलर्जी वीक पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में संगोष्ठी।

वर्ल्ड एलर्जी वीक पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में संगोष्ठी।

हुज़ैफ़ा अबरार June 20 2021 24456

एलर्जी ब्रोन्को पल्मोनरी एस्परजिलोसिस मुख्यत: अनियंत्रित अस्थमा और सिस्टिक फाइब्रोसिस के मरीजों में

Food additive emulsifiers and risk of cardiovascular disease

Food additive emulsifiers and risk of cardiovascular disease

British Medical Journal October 08 2023 111176

Study found positive associations between risk of CVD and intake of five individual and two groups o

समाज कल्याण मंत्री ने कोरोना योद्धा के परिजनों को सौंपा एक करोड़ का चेक

समाज कल्याण मंत्री ने कोरोना योद्धा के परिजनों को सौंपा एक करोड़ का चेक

admin January 15 2023 28568

कोरोना महामारी में ड्यूटी करते हुए संक्रमित होकर जान गंवाने वाले डॉक्टर अमित गुप्ता के परिजनों से शन

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 623

बच्चे के शुरुआती साल उसके विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए अगर बच्चा देर से बोल रहा है,

Login Panel