देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना के तीसरी लहर की गर्मी पड़ रही ठण्डी, देश में 24 घण्टे में महज़ 34,113 लोग संक्रमित

कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या करीब तीन गुना है। एक दिन में 91,930 लोग कोरोना संक्रमण से रिकवर हुए हैं। इसके चलते एक्टिव केसों की संख्या भी तेजी से घटी है

एस. के. राणा
February 14 2022 Updated: February 14 2022 19:38
0 28688
कोरोना के तीसरी लहर की गर्मी पड़ रही ठण्डी, देश में 24 घण्टे में महज़ 34,113 लोग संक्रमित प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट ने हेल्थ सिस्टम से लेकर बाजार तक की उम्मीदों को एक बार फिर से परवान चढ़ा दिया है। नए केसों में लगातार गिरावट जारी है और बीते एक दिन में महज 34,113 नए केस ही पाए गए हैं। यही नहीं इस दौरान कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या करीब तीन गुना है। एक दिन में 91,930 लोग कोरोना संक्रमण से रिकवर हुए हैं। इसके चलते एक्टिव केसों की संख्या भी तेजी से घटी है और अब आंकड़ा 5 लाख से नीचे पहुंच गया है। फिलहाल देश भर में कोरोना के कुल 4,78,882 ही सक्रिय मामले बचे हैं। 

अब तक देश भर में मिले कुल कोरोना केसों के मुकाबले एक्टिव केसों का प्रतिशत भी तेजी से कम होते हुए 1.12 फीसदी ही रह गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट में इजाफा हुआ है और यह बढ़कर 97.68 फीसदी हो गया है। यही नहीं डेली पॉजिटिविटी रेट कम होकर 3.19 फीसदी ही बचा है। वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट भी 3.99 पर्सेंट ही रह गया है। इस तरह देश में कोरोना की तीसरी लहर लगातार कमजोर होती दिख रही है। 20 जनवरी के आसपास इसका पीक देखने को मिला था, जब नए केसों का आंकड़ा लगातार 3 लाख के करीब बना हुआ था, लेकिन अब इसमें गिरावट ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एम्स एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2021 का परिणाम जारी।

एम्स एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2021 का परिणाम जारी।

अखण्ड प्रताप सिंह July 08 2021 40400

परिणाम को एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर https://www.aiimsexams.ac.in/pdf/MSc Nursing-2021-1st Counselli

यूरोप के एक तिहाई डॉक्टर और नर्स अवसाद या चिंता से ग्रस्त हैं: डब्ल्यूएचओ

यूरोप के एक तिहाई डॉक्टर और नर्स अवसाद या चिंता से ग्रस्त हैं: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. October 28 2025 3206

WHO योरोप के क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर हैंस हेनरी क्लूगे कहते हैं कि MeND सर्वे के नतीजे याद दिलाते है

ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबवैरिएंट को बेअसर करने वाली एंटीबॉडी दवा की क्षमता में भारी गिरावट दर्ज

ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबवैरिएंट को बेअसर करने वाली एंटीबॉडी दवा की क्षमता में भारी गिरावट दर्ज

एस. के. राणा February 24 2022 22482

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबवैरिएंट BA.2 को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ती जा रही है। नेचर

डीएम मनीष बंसल की मानवीय पहल, दो बच्चों के फ्री इलाज कराने के लिए अपोलो मेडिकल भेजा

डीएम मनीष बंसल की मानवीय पहल, दो बच्चों के फ्री इलाज कराने के लिए अपोलो मेडिकल भेजा

विशेष संवाददाता March 25 2023 31790

डीएम मनीष बंसल की मानवीय पहल से दिल में छेद की गंभीर बीमारी से पीड़ित दो बच्चों रचित और हरीश को नई ज

ब्रेन डेड मरीज के गुर्दों से 2 लोगों को मिली नई जिंदगी

ब्रेन डेड मरीज के गुर्दों से 2 लोगों को मिली नई जिंदगी

आरती तिवारी July 31 2023 28033

राजधानी के एक कॉरपोरेट अस्पताल में भर्ती ब्रेन डेड मरीज के गुर्दों से रविवार को दो मरीजों को नई जिं

स्किन से तिल को हटा देगी ये ख़ास चीज

स्किन से तिल को हटा देगी ये ख़ास चीज

श्वेता सिंह September 04 2022 31948

कुछ प्रकार के तिल बाद में धीरे-धीरे कैंसर बन जाते हैं। यही कारण है कि कुछ लोग अपनी त्वचा से तिल को न

वैरिकोसील के सफल इलाज के नए तरीकों ने दी राहत, मरीजों को मिल रहा फायदा: डॉ. अनंत

वैरिकोसील के सफल इलाज के नए तरीकों ने दी राहत, मरीजों को मिल रहा फायदा: डॉ. अनंत

हुज़ैफ़ा अबरार November 11 2022 45686

वैरिकोसील मामलों में वर्तमान में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि इसके बा

अपोलो हॉस्पिटल्स ने

अपोलो हॉस्पिटल्स ने 'कैंसर योद्धाओं' को सम्मानित करने के लिए ''उमंग- सेलिब्रेशन ऑफ़ लाइफ़’' का आयोजन किया

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2026 5516

‘उमंग’ के माध्यम से अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ ने एक बार फिर यह दोहराया कि यहां कैंसर के इलाज में बेहतरीन

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा। 

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा। 

हुज़ैफ़ा अबरार January 14 2021 24191

टूथपेस्ट से ही दांत खराब हो रहे, उसकी जगह नीम का दातून या फिटकरी के पानी से मुंह धोकर पान का पत्ता ख

लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, संक्रमितों की संख्या 366 के पार

लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, संक्रमितों की संख्या 366 के पार

विशेष संवाददाता September 08 2023 41813

जिला सर्विलांस अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन मरीजों में पुष्टि हुई है उसमें

Login Panel