देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मंडलीय अस्पतालों में लगेंगे ऐफरेसिस यूनिट, एक डोनर से ही प्लेटलेट्स की कमी पूरी होगी: ब्रजेश पाठक

कई बार ऐसा होता है कि प्लेटलेट्स व प्लाज्मा की जरूरत होती है और मरीज की जिंदगी बचाने के लिए लोगों को ढूँढना पड़ता है। कभी-कभी इसी खोज में मरीज जान से हाथ धो चुका होता है। अब ऐफरेसिस यूनिट इस समस्या को खत्म कर देगी।

रंजीव ठाकुर
August 09 2022 Updated: August 09 2022 02:20
0 27896
मंडलीय अस्पतालों में लगेंगे ऐफरेसिस यूनिट, एक डोनर से ही प्लेटलेट्स की कमी पूरी होगी: ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ। कई बार ऐसा होता है कि प्लेटलेट्स व प्लाज्मा की जरूरत होती है और मरीज की जिंदगी बचाने के लिए लोगों को ढूँढना पड़ता है। कभी-कभी इसी खोज में मरीज जान से हाथ धो चुका होता है। अब ऐफरेसिस यूनिट इस समस्या को खत्म कर देगी। 

 

अब मरीज के लिए कई यूनिट प्लेटलेट्स (platelets) का इंतजाम नहीं करना पड़ेगा। यूपी के मंडलीय अस्पतालों (divisional hospitals) में ऐफरेसिस यूनिट (Apheresis units) स्थापित किए जा रहे जहाँ मरीजों को सिंगल डोनर (ingle donor platelets) प्लेटलेट्स की सुविधा मिलेगी। एक डोनर से ही मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स की कमी को पूरा किया जा सकेगा।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने कहा कि प्रदेश के मंडल स्तर के अस्पतालों में ऐफरेसिस यूनिट स्थापित की जा रही है। इस मशीन की मदद से डेंगू (dengue), बर्न (burn) व दूसरी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के शरीर में प्लेटलेट्स की कमी (lack of platelets) को आसानी से पूरा किया जा सकेगा। एनएचएम के अधिकारियों को जल्द से जल्द यूनिट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) की मदद से ब्लड बैंकों में नई मशीनें स्थापित की जा रही हैं ताकि मरीजों को और सुरक्षित खून उपलब्ध कराया जा सके। डेंगू मरीजों के इलाज में प्लेटलेट्स की अहम भूमिका होती है। डेंगू की दशा में मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स अचानक कम होने लगते हैं। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंक (blood banks) को उच्चीकृत किया जा रहा है।

 

मशीन खरीदने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (Department of Food and Drug Administration) मशीनों के संचालन के लिए लाइसेंस प्रदान करेगा। लखनऊ, अलीगढ़, आगरा, आजमगढ़, इलाहाबाद, कानपुर, गोरखपुर, चित्रकूट, झांसी, देवीपाटन, फैजाबाद, बस्ती, बरेली, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मेरठ, वाराणसी, सहारनपुर मंडल में ऐफरेसिस मशीन लगाने की प्रक्रिया चल रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जिला अस्पताल में मरीज को लगाया गलत इंजेक्शन, डॉक्टर-नर्स के खिलाफ केस दर्ज

जिला अस्पताल में मरीज को लगाया गलत इंजेक्शन, डॉक्टर-नर्स के खिलाफ केस दर्ज

विशेष संवाददाता July 13 2023 37320

साहिल वर्मा के हाथ के अंगूठा कट जाने से वह जिला अस्पताल इमरजेंसी में नर्सों ने उसे 2 इंजेक्शन लगाया

नीतीश कैबिनेट का फैसला, डीएमसीएच में बनेगा 2100 बेड वाला हॉस्पिटल

नीतीश कैबिनेट का फैसला, डीएमसीएच में बनेगा 2100 बेड वाला हॉस्पिटल

विशेष संवाददाता July 04 2023 33385

एम्स को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच सीएम नीतीश कुमार ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक नए अस्पताल

व्यक्ति के पसीने के सैंपल से पता चलेगा कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं

व्यक्ति के पसीने के सैंपल से पता चलेगा कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं

हे.जा.स. February 02 2023 36834

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक पूर्व छात्र ने दावा किया है कि उसने एक ऐसा बायोसेंसर डेवलप किया है, जो

अटल चिकित्सा विवि सहित 6 मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का रास्ता साफ़, 18 माह में पूरा होगा निर्माण।

अटल चिकित्सा विवि सहित 6 मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का रास्ता साफ़, 18 माह में पूरा होगा निर्माण।

हे.जा.स. February 10 2021 22838

चंदौली, पीलीभीत, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, कौशांबी और बिजनौर के मेडिकल कॉलेजों के भवन के लिए तय

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

विशेष संवाददाता March 27 2023 36606

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए यूपी में सभी संसाधन उपलब्ध हैं। देश में बढ़ते केस को देखते

हमदर्द लेबोरेटरीज का लखनऊ में हेल्दी इंडिया- हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरु

हमदर्द लेबोरेटरीज का लखनऊ में हेल्दी इंडिया- हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरु

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2026 2261

हमदर्द लेबोरेटरीज ने यूनानी चिकित्सा के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने और आधुनिक जीवनशैली और स्वास

संचारी रोगों के खिलाफ आज से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

संचारी रोगों के खिलाफ आज से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

आरती तिवारी July 01 2023 39060

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान आज से शुरू हो हो

कोरोना से महिला की मौत, 21 साल का बेटा भी संक्रमित

कोरोना से महिला की मौत, 21 साल का बेटा भी संक्रमित

हे.जा.स. March 21 2023 26084

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार को कोरोना से एक महिला की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

कोविड से उबरने के बाद डायबिटीज के मरीजों को हो रही ये परेशानियां

कोविड से उबरने के बाद डायबिटीज के मरीजों को हो रही ये परेशानियां

एस. के. राणा August 19 2021 24021

कोविड से उबरने के बाद डायबिटीज के मरीजों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड के ब

दुर्लभ बीमारियों पर होगा शोध, देश में ही बनेगी दवा

दुर्लभ बीमारियों पर होगा शोध, देश में ही बनेगी दवा

रंजीव ठाकुर July 20 2022 23638

ज्यादातर दुर्लभ बीमारियां आवर्ती आनुवंशिक दोषों के कारण होती है जिनका उपचार काफी महंगा होता है और दे

Login Panel