देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गरमी और बरसात में होने वाले रोगों से ऐसे करें बचाव, देखिए डॉ पंकज कुमार गुप्ता की सलाह

इस मौसम में तापमान 40 डिग्री से अधिक होता है तो एक्जर्शन और हीट स्ट्रोक ज्यातातर देखने में आता है। जो लोग दोपहर में घर से बाहर रहते हैं उनको डिहाईड्रेशन, थकान हो जाती है, जो उचित मात्रा में पानी नहीं पी पाते उनको भी समस्याएं आती है।

रंजीव ठाकुर
May 27 2022 Updated: May 27 2022 01:51
0 39484

लखनऊ। गर्मियां आते ही अस्पतालों में भीड़ बढ़ने लगती है और इसके बाद बरसात का मौसम भी स्वास्थ्य को लेकर बहुत सतर्क रहना पड़ता है। यह समय संचारी रोगों का भी होता है साथ ही मच्छर जनित रोग, डेंगू इत्यादि भी परेशान करने लगते हैं। गरमी और बरसात में होने वाले रोगो से बचने हेतु हेल्थ जागरण ने लोकबंधु अस्पताल में जरनल फीजिशियन डॉ पंकज कुमार गुप्ता, एमडी मेडिसिन से खास बातचीत की।

हेल्थ जागरण - डॉ साहब इस समय उपचार के लिए ओपीडी में किस प्रकार के मरीजों की संख्या ज्यादा आ रही है?
डॉ पंकज कुमार गुप्ता - इस समय एक्जर्शन, थकान, उल्टी, डायरिया और लूज मोशन के मरीज ज्यादा आ रहें हैं। 

हेल्थ जागरण - गर्मियों में कौन कौन से रोग ज्यादातर देखने में आते हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है?
डॉ पंकज कुमार गुप्ता - इस मौसम में तापमान 40 डिग्री से अधिक होता है तो एक्जर्शन और हीट स्ट्रोक ज्यातातर देखने में आता है। जो लोग दोपहर में घर से बाहर रहते हैं उनको डिहाईड्रेशन, थकान हो जाती है, जो उचित मात्रा में पानी नहीं पी पाते उनको भी समस्याएं आती है। इस मौसम में बाहर का खाने से लूज मोशन हो जाता है। इससे बचने के लिए घर का बना खाना खाएं, पानी खूब पीएं, अपने साथ पानी लेकर चले। ज्यादा पानी पीने से टॉयलेट होता रहेगा जो आपको स्वस्थ रखेगा। अगर घर पर नमक चीनी का घोल बनाकर साथ में रखें तो बेहतर होगा साथ ही बाहर की खुली हुई चीजें खाने से बचना चाहिए। 

हेल्थ जागरण - कई लोग बुखार को लेकर खुद ही उपचार करने लग जाते हैं और अपने मन से दवाएं ले लेते हैं, क्या यह उचित है ?
डॉ पंकज कुमार गुप्ता - नहीं ये बिल्कुल भी सही नहीं है। बुखार तो बीमारी का लक्षण मात्र है। प्रारम्भिक दशा में पैरासिटामोल दवा खाई जा सकती है लेकिन बेहतर होगा कि पास के डॉक्टर को दिखा कर उपचार लें। डॉक्टर ही बता सकते हैं कि बुखार की वजह क्या है, कहीं इंफेक्शन तो नहीं है।

हेल्थ जागरण - डॉ साहब बरसातें आने वाली है, इस मौसम में कौन कौन से रोग होते हैं, इनसे कैसे बचा जा सकता है और इनके उपचार क्या है?
डॉ पंकज कुमार गुप्ता - बरसात में टेम्परेचर डाउन होने लगता है और जगह जगह पानी जमा होने से मच्छर पनपने लगते हैं। ऐसे में मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि होने का खतरा रहता है। तापमान में ज्यादा अंतर आने से पेट में इंफेक्शन, यूरीन इंफेक्शन, फूड इंफेक्शन होने के चांसेज बढ़ जाते हैं। लूज मोशन और बुखार आ सकता है। इससे बचने के लिए आसपास कहीं भी पानी इकट्ठा ना होने दें, चाहें वो कूलर हो, गमले हो या घर के आसपास। इकट्ठा पानी पर मिट्टी का तेल छिड़क दें, मच्छरों से बचना बहुत जरूरी है, मच्छरदानी लगाकर सोएं। खुले में रखा खाना, बासी खाना खाने से बचना चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारत में पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट

भारत में पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट

एस. के. राणा October 18 2022 26169

कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। खबरों के मुताबिक, कोरोना का यह नया वैरिएंट ओमिक्रॉन का सब-वै

आज से 15-18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू, देश भर में छह लाख से ज्यादा किशोरों के रजिस्ट्रेशन हुए

आज से 15-18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू, देश भर में छह लाख से ज्यादा किशोरों के रजिस्ट्रेशन हुए

एस. के. राणा January 03 2022 23076

कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ ही मौके पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। जहां इंटरनेट की सुविधा नह

यूपी के 73 जिले अभी भी कोरोना के चपेट में

यूपी के 73 जिले अभी भी कोरोना के चपेट में

आरती तिवारी May 05 2023 34197

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 168 मरीज मिले है। इसी के

उत्तराखंड सरकार ने पतंजलि की 5 दवाओं के उत्पादन पर लगाई रोक

उत्तराखंड सरकार ने पतंजलि की 5 दवाओं के उत्पादन पर लगाई रोक

विशेष संवाददाता November 11 2022 52145

उत्तराखंड में रामदेव की कंपनी की पांच दवाओं के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। कंपनी पर ‘भ्रामक विज्ञाप

सर्दियों में फटने लगतें हैं होंठ, घरेलू उपाय से बनाएं गुलाबी।

सर्दियों में फटने लगतें हैं होंठ, घरेलू उपाय से बनाएं गुलाबी।

सौंदर्या राय December 25 2021 47124

फटे होंठों से निजात पाने के लिए लोग वैस्लीन, जैली, लिप बाम जैसी चीजों की मदद लेते हैं, लेकिन राहत फि

नारियल पानी और संतरे से ऐसे निखारें खूबसूरती

नारियल पानी और संतरे से ऐसे निखारें खूबसूरती

श्वेता सिंह October 13 2022 40555

संतरा जितना स्वाद में रसीला होता है इसका रस सुंदरता निखारने के लिए उतना ही अच्छा। कई बार (टैनिंग) ते

सुबह खाली पेट चाय पीना, बीमारियों को न्योता देना

सुबह खाली पेट चाय पीना, बीमारियों को न्योता देना

लेख विभाग February 12 2022 31128

चाय में पाए जाना वाला कैफिन शरीर को एनर्जी तो देता है लेकिन खाली पेट चाय पीना कई बीमारियों को न्यौता

सर्दियों में हृदय, अस्थमा, हाई बीपी, के मरीजों को मार्निंग वॉक पर नहीं जाना चाहिएः डॉ. राघवेंद्र सिंह

सर्दियों में हृदय, अस्थमा, हाई बीपी, के मरीजों को मार्निंग वॉक पर नहीं जाना चाहिएः डॉ. राघवेंद्र सिंह

आनंद सिंह December 10 2025 5439

सर्दियों में हृदय रोगियों को, अस्थमा के मरीजों को, उच्च रक्तचाप के मरीजों को मार्निंग वॉक पर नहीं जा

कोरोनारोधी टीके कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंज़ूरी मिली।

कोरोनारोधी टीके कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंज़ूरी मिली।

हे.जा.स. December 28 2021 40568

केन्द्रीय स्वास्थ्य ने सीडीएससीओ की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा ‘कोवोवैक्स’ और ‘कोर्ब

अमृत समान होता है माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध, जरूर पिलायें: डॉ. पियाली

अमृत समान होता है माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध, जरूर पिलायें: डॉ. पियाली

हुज़ैफ़ा अबरार July 31 2022 48134

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पियाली भट्टाचार्य का कहना है कि शिशु के लिए स्तनपान अमृत के समान होता है

Login Panel