देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

रक्तदान संस्थान ने क्षेत्राधिकारी रानीगंज को कोरोना योद्धा अभिनंदन पत्र से किया सम्मानित।

भर्ती मरीज मीरा पांडेय उम्र लगभग 55 वर्ष के उपचार हेतु टी.बी. सप्रू हॉस्पिटल प्रयागराज के रक्तकोश द्वारा एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्त उपलब्ध कराया गया।

February 15 2021
0 23118
रक्तदान संस्थान ने क्षेत्राधिकारी रानीगंज को कोरोना योद्धा अभिनंदन पत्र से किया सम्मानित। मरीज़ को रक्तदान करते स्वयं सेवक।

प्रतापगढ़। रक्तदान संस्थान प्रतापगढ़ के अध्यक्ष निर्मल पाण्डेय के कुशल निर्देशन में संस्थान के प्रमुख सहयोगी क्षितिज दुबे की सूचना पर प्रयागराज के चिरंजीव हॉस्पिटल मधवापुर में भर्ती मरीज मीरा पांडेय उम्र लगभग 55 वर्ष के उपचार हेतु टी.बी. सप्रू हॉस्पिटल प्रयागराज के रक्तकोश द्वारा एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्त उपलब्ध कराया गया।

निर्मल पांडेय ने टी.बी. सप्रू हॉस्पिटल के रक्तकोष प्रभारी डॉ. उत्तम सिंह एवं डॉ पंकज कुमार का हार्दिक आभार व्यक्त किया। मरीज के परिजनों में नीरज पाण्डेय  एडवोकेट व क्षितिज दुबे ने संस्थाध्यक्ष निर्मल पाण्डेय व समस्त टीम का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोग सदैव असहाय एवं जरूरतमंदों हेतु नि:शुल्क रक्त प्रदान करवाने के लिए तत्पर रहते हैं। हम आप व आपके संस्थान के समस्त टीम के लोगों को सहृदय धन्यवाद देते हैं।

इसी क्रम में संस्था के अध्यक्ष द्वारा रानीगंज प्रतापगढ़ के क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी को कोरोना योद्धा 2020 का अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रक्तदान संस्थान का स्मृति चिन्ह भी देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया। 

क्षेत्राधिकारी रानीगंज ने संस्थान के अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोशल मीडिया व समाचार पत्रों एवं न्यूज़ चैनलों के माध्यम से आपके कार्यों के बारे में हमेशा पता चलता रहता है। इस कार्यक्रम के दौरान राकेश सरोज ब्लाक प्रमुख गौरा प्रतापगढ़, अरविंद पाण्डेय (बबलू), दद्दू सिंह, क्षेत्राधिकारी रानीगंज डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी, अंकुर पाण्डेय, क्षितिज दुबे नीरज पांडे एडवोकेट रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पाण्डेय, डॉ पंकज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगा- मोदी

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगा- मोदी

हे.जा.स. February 27 2021 35000

‘‘हम पूरे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव ला रहे हैं।’’ एनएमसी के गठन से इस

सुप्रीम कोर्ट भी हैरान! दवा डोलो-650 की बिक्री के लिए बांटे गए करोडों के उपहार

सुप्रीम कोर्ट भी हैरान! दवा डोलो-650 की बिक्री के लिए बांटे गए करोडों के उपहार

विशेष संवाददाता August 20 2022 25110

दवा डोलो-650 की बिक्री के लिए हजार करोड़ के उपहार बांटे गए हैं यह दावा सुनकर सुप्रीम कोर्ट भी हैरान

गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

विशेष संवाददाता January 17 2023 34680

खोड़ा में केंद्र सरकार की तरफ से पात्र गरीबों को इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाए गए

शिखर सम्मलेन में धूम्रपान को लेकर हुयी चर्चा, प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने दिया ये सुझाव

शिखर सम्मलेन में धूम्रपान को लेकर हुयी चर्चा, प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने दिया ये सुझाव

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2022 24615

राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने कहा भारत इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम की व्

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक्शन जारी, कासगंज में जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक्शन जारी, कासगंज में जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

आरती तिवारी October 15 2022 27176

जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने अस्पताल के वार्ड में जाकर व्यवस्थाओं को भी देखा। व

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, DIO ने जारी किया नोटिस

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, DIO ने जारी किया नोटिस

विशेष संवाददाता August 03 2023 37442

औरैया के कई मेडिकल स्टोर्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है। डीआईओ की ओर से छापेमारी की गई। जिसमें छा

सर्दियों में पारंपरिक उबटन से निखारें चेहरे की खूबसूरती

सर्दियों में पारंपरिक उबटन से निखारें चेहरे की खूबसूरती

सौंदर्या राय December 27 2022 98272

आप अपने स्किन के अनुसार उबटन बना सकतीं हैं। ये उबटन सभी प्रकार की त्वचा के लिए बेस्ट है। एक चम्मच सं

कोविड ने फिर दी दस्तक, संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए

कोविड ने फिर दी दस्तक, संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए

अखण्ड प्रताप सिंह October 16 2023 187496

मंत्रालय द्वारा सोमवार की सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 (Covid-19) स

अब दिल्ली में मास्क ना पहनने पर नहीं लगेगा जुर्माना

अब दिल्ली में मास्क ना पहनने पर नहीं लगेगा जुर्माना

एस. के. राणा October 06 2022 30846

देश में कोरोना के मामलो में गिरावट आ रही है। वहीं अब दिल्ली में मास्क ना पहनने पर जुर्माना नहीं लगे

कुपोषण दूर करने के लिये गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को जागरूक करें - राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।

कुपोषण दूर करने के लिये गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को जागरूक करें - राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।

रंजीव ठाकुर February 08 2021 33683

सभी विश्वविद्यालय महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों के उत्थान में इसी प्रकार सहयोग करें ताकि हमारा उत्तर प्

Login Panel