देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बाल विकास एवं पुष्टाहार की मुख्य सेविका पद के हजारों पद निकले देखिए विस्तृत जानकारी  

महज 25 रुपए के आवेदन शुल्क को जमा कर आप बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में नौकरी पा सकते हैं। मुख्य सेविका पद के लिए आवेदन सोमवार को जारी किए गए हैं जिसकी विस्तृत जानकारी हेल्थ जागरण आपको देने जा रहा है।

रंजीव ठाकुर
July 05 2022 Updated: July 05 2022 16:20
0 37207
बाल विकास एवं पुष्टाहार की मुख्य सेविका पद के हजारों पद निकले देखिए विस्तृत जानकारी   प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। महज 25 रुपए के आवेदन शुल्क को जमा कर आप बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में नौकरी पा सकते हैं। मुख्य सेविका पद के लिए आवेदन सोमवार को जारी किए गए हैं जिसकी विस्तृत जानकारी हेल्थ जागरण आपको देने जा रहा है।

 

उत्तर प्रदेश बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग (Child Development and Nutrition Department) ने मुख्य सेविका (Mukhya sevika) के 2693 पदों के लिए आवेदन (application for 2693 posts) विज्ञापन के जरिए जारी किया है। मुख्य परीक्षा (main examination) के लिए 3 अगस्त से आवेदन आनलाइन http://upsssc.gov.in/ शुरू हो जाएंगे। सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क महज 25 रुपए है और अंतिम तिथि 24 अगस्त है। आवेदन में संशोधन और शुल्क समायोजन के दिन 31 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है जबकि मुख्य परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

 

बाल विकास एवं पुष्टाहार मुख्य सेविका पद के लिए 40 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट (candidates will be shortlisted) किया जाएगा जो प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा 2021 के अंकों पर आधारित होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड पर किया जा सकेगा और अभ्यर्थी को प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा (Preliminary Qualifying Examination 2021) के रजिस्ट्रेशन नम्बर से ही लॉगिन करना होगा।

 

आवेदन शुल्क 25 रुपए तभी जमा करना होगा जब शार्टलिस्ट में अभ्यर्थी का नाम आ जाए और मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले यह जमा करना होगा। मुख्य सेविका पद के लिए आयु 1 जुलाई को मिनिमम 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षण की छूट सरकार द्वारा जारी मापदण्डोंं के हिसाब से ही दी जाएगी।

 

अब रही बात शैक्षणिक योग्यता (educational qualification) की तो अभ्यर्थी को आवेदन की अंतिम तिथि तक एक विषय में समाज कार्य, समाज शास्त्र, बैचलर ऑफ आर्ट्स, होम साइंस या न्यूट्रीशन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट (Nutrition and Child Development) में अथवा समकक्ष परीक्षा में पास होना जरूरी है।

 

तो यदि आप इन सभी अहर्ताओं को पूरा करते हैं तो जल्द से जल्द अपनी तैयारी मुख्य सेविका के पद के लिए पूरी करें। हेल्थ जागरण (Health Jagaran) आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। विवरण हेतु इस लिंक पर क्लिक करें। 

http://164.100.181.233/document/Files/UP005/UploadNotices/2207041805193545_C.pdf

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नामी कम्पनी की नकली पेन किलर बेचते हुए दो गिरफ्तार

नामी कम्पनी की नकली पेन किलर बेचते हुए दो गिरफ्तार

रंजीव ठाकुर September 03 2022 49358

जहाँ एक ओर योगी सरकार ड्रग माफिया के खिलाफ जोरदार अभियान चला रही है वहीँ दूसरी ओर मेरठ में नकली दवा

ग्रेटर नोएडा के इस अस्पताल में खुलेगा स्लीप लैब

ग्रेटर नोएडा के इस अस्पताल में खुलेगा स्लीप लैब

आरती तिवारी September 08 2022 34863

ऐसे तमाम लोग हैं जिन्हें सोते समय जबरदस्त खर्राटे आते हैं या नींद में चलने की बीमार है तो अब आप इसका

जोधपुर के अस्पताल में चूहों का आतंक, चूहों ने कुतरे 4 मरीजों के पैर

जोधपुर के अस्पताल में चूहों का आतंक, चूहों ने कुतरे 4 मरीजों के पैर

विशेष संवाददाता July 03 2023 45656

मथुरादास माथुर अस्पताल के इलाज कराने आए 4 मरीजों को चूहों ने कुतर दिया। ये सभी रोगी मनोचिकित्सा वार्

अमेरिका में 4 से 6 हफ्तों में चार गुना हो सकतें है कोरोना के मामले।

अमेरिका में 4 से 6 हफ्तों में चार गुना हो सकतें है कोरोना के मामले।

रंजीव ठाकुर July 27 2021 34369

सीएनएन ने इसके पीछे कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के प्रसार और टीकाकरण की रफ्तार में आए धीमेपन को व

देश में ओमिक्रोन के अब तक 23 मामले मिले, कोरोना के इस संक्रमण से दहशत।

देश में ओमिक्रोन के अब तक 23 मामले मिले, कोरोना के इस संक्रमण से दहशत।

एस. के. राणा December 09 2021 32813

राजस्थान में ओमिक्रोन के नौ, गोवा में 5, कर्नाटक में 2, दिल्ली और गुजरात में एक एक मामले सामने आ चुक

प्राकृतिक चिकित्सा का विश्वस्तरीय केंद्र गोरखपुर का आरोग्य मंदिर

प्राकृतिक चिकित्सा का विश्वस्तरीय केंद्र गोरखपुर का आरोग्य मंदिर

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2023 92299

आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ. विमल कुमार मोदी ने बताया कि  आरोग्य मंदिर में अधिकतर दमा, कब्ज, मधुमेह, स

कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें।

कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें।

हे.जा.स. August 19 2021 20128

नई दिल्ली। कोविड टीकाकरण में देश ने आज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया लेकिन कोरोना के नए मामलें और मौतों का

फोर्टिस हैल्थकेयर को पहली तिमाही में 134 करोड़ रुपये का लाभ

फोर्टिस हैल्थकेयर को पहली तिमाही में 134 करोड़ रुपये का लाभ

विशेष संवाददाता August 07 2022 27715

फोर्टिस हैल्थकेयर ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी को 1,488 करोड़

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

हे.जा.स. January 31 2021 28597

Orphan Drug Designation मिल जाने से  कंपनी, अमेरिका में उक्त दवा की मार्केटिंग सात साल तक तय नियमों

जिला अस्पताल में मरीज को लगाया गलत इंजेक्शन, डॉक्टर-नर्स के खिलाफ केस दर्ज

जिला अस्पताल में मरीज को लगाया गलत इंजेक्शन, डॉक्टर-नर्स के खिलाफ केस दर्ज

विशेष संवाददाता July 13 2023 37334

साहिल वर्मा के हाथ के अंगूठा कट जाने से वह जिला अस्पताल इमरजेंसी में नर्सों ने उसे 2 इंजेक्शन लगाया

Login Panel