देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

अध्ययन में पाएं गए मंकीपॉक्स के दो नए लक्षण, समलैंगिकता भी है प्रमुख कारण

अध्ययन में मंकीपॉक्स संक्रमण के नए लक्षण सामने आएं हैं। शोधकर्ताओं ने मंकीपॉक्स के दो नए लक्षण पाए हैं जिन्हें पहले इस बीमारी से जोड़ कर नहीं देखा जाता था।

हे.जा.स.
August 10 2022 Updated: August 10 2022 18:38
0 29521
अध्ययन में पाएं गए मंकीपॉक्स के दो नए लक्षण, समलैंगिकता भी है प्रमुख कारण प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली हेल्थ जागरण ने कल ही आपको बताया था कि देश में मिले पहले दो मंकीपॉक्स संक्रमण मामलों से पता चला है कि वैरिएंट यूरोप में फैले संक्रमण से अलग है। आईसीएमआर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने इसकी पुष्टि कर दी है।

 

अब अध्ययन में मंकीपॉक्स संक्रमण के नए लक्षण (new symptoms of monkeypox infection) सामने आएं हैं। शोधकर्ताओं ने मंकीपॉक्स के दो नए लक्षण (two new symptoms of monkeypox) पाए हैं जिन्हें पहले इस बीमारी से जोड़ कर नहीं देखा जाता था। 

 

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (British Medical Journal) में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया कि मौजूदा वायरस (current virus) पिछले वेरिएंट्स (previous variants) से अलग है। पिछले संक्रमण के बाद से मंकीपॉक्स बदल गया है (Monkeypox changed) यूके (UK) में स्थित 197 मंकीपॉक्स रोगियों के डेटा को इसमें देखा गया है। 

 

अब तक मंकीपॉक्स के आम लक्षणों में बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, पीठ दर्द, लीम्फ नोड्स में सूजन, थकावट या चकत्ते पाए जाते थे। अब अध्ययन में पाया गया कि टॉन्सिल्स में सूजन (inflammation in tonsils) के लक्षण भी मरीजों में पाएं जा रहे हैं। 

 

अध्ययन में पाया गया कि दूसरे लक्षण के रूप में सोलीटेरी लेज़न (solitary lesions) (एकांत घाव) मरीजों में पाएं जा रहे है। अधिकांश इस तरह का घाव अकेला और छोटा होता है। यह नुकसान पहुंचाने वाला वॉर्ट (monkeypox spread through harmless wart) भी हो सकता है और जानलेवा मेलानोमा (deadly melanoma) भी। 

 

इसके साथ इस अध्ययन ने पुष्टि कर दी है कि मंकीपॉक्स मुख्य रूप से समलैंगिक (gay) या उभयलिंगी पुरुषों (bisexual men) के माध्यम से फैलता है जो अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध रखते हैं।

 

अध्ययन में शामिल 71 मरीज़ों को रेक्टल पेन (rectal pain) का अनुभव हुआ, 33 लोग गले में ख़राश (sore throat) से जूझे, 31 पीनाइल ओडेमा (penile edema) से परेशान हुए और 27 मरीज़ों के मुंह में छाले (mouth ulcers) हुए। हालांकि, इस शोध में शामिल 22 मरीज़ ऐसे भी थे जिन्होंने स्किन पर एकांत घाव थे और 9 लोगों के टॉन्सिल्स बढ़े (enlarged tonsils) हुए पाए गए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गाजियाबाद में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस

गाजियाबाद में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस

विशेष संवाददाता December 31 2022 30136

गाजियाबाद के हर्ष अस्पताल में ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस सामने आया है। डॉक्टर्स भी उनकी हालत प

इस वक्त बरती ढिलाई तो कोरोना जीत जाएगा लड़ाई - डॉ. सूर्य कान्त

इस वक्त बरती ढिलाई तो कोरोना जीत जाएगा लड़ाई - डॉ. सूर्य कान्त

हुज़ैफ़ा अबरार March 18 2021 29056

अगले दो हफ्ते चुनौतीपूर्ण, सभी प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन जरूरी। जिस संयम से मनाई ईद, उसी सादगी से हो

महिलाओं के मान, सम्मान और गौरव का माध्यम बना स्वंय सहायता समूह- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

महिलाओं के मान, सम्मान और गौरव का माध्यम बना स्वंय सहायता समूह- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

हे.जा.स. February 10 2021 42421

सभी अधिकारी कम से कम एक-एक टीबी ग्रसित बच्चों को गोद लें और इस कार्य से स्वंय सेवी संस्थाएं भी जुड़े।

स्तन की शिथिलता को ठीक करने के घरेलू उपाय।

स्तन की शिथिलता को ठीक करने के घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय October 16 2021 49955

स्तनों को दृढ़ करने के लिए कुछ व्यायाम और अभ्यास का उपयोग कर सकते हैं। सर्जिकल विकल्प भी उपलब्ध हैं,

आइजीआइ एयरपोर्ट से ग्रीन कारिडोर बनाकर 18 मिनट में हार्ट को एम्स पहुंचाया

आइजीआइ एयरपोर्ट से ग्रीन कारिडोर बनाकर 18 मिनट में हार्ट को एम्स पहुंचाया

एस. के. राणा February 03 2022 25580

सामान्य तरीके से 16 किलोमीटर की दूरी तय करने में 60-65 मिनट लगते हैं। लेकिन ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एक घ

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ रक्तदान अमृत महोत्सव पखवाड़ा

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ रक्तदान अमृत महोत्सव पखवाड़ा

रंजीव ठाकुर September 17 2022 40818

पीएम मोदी के जन्मदिन पर डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 17 सितंबर से 01 अक्टूबर 2022 तक

अल्कोहल की भाप से कोरोना के इलाज पर शोध।

अल्कोहल की भाप से कोरोना के इलाज पर शोध।

हे.जा.स. July 06 2021 30682

अमेरिका में अल्कोहल की भाप को अंदर लेकर कोरोना के इलाज पर प्रयोग किए जा रहे हैं।अब तक के परीक्षण से

डा सूर्यकान्त आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित

डा सूर्यकान्त आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2022 22936

डा सूर्यकान्त केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में 17 वर्ष से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है ए

मैक्स अस्पताल के प्रयास से जन्मजात किडनी और गॉल ब्लैडर की बीमारी से पीड़ित 19 महीने के बच्चे को मिली नई ज़िंदगी

मैक्स अस्पताल के प्रयास से जन्मजात किडनी और गॉल ब्लैडर की बीमारी से पीड़ित 19 महीने के बच्चे को मिली नई ज़िंदगी

हुज़ैफ़ा अबरार January 29 2026 2268

नेपाल में कई अस्पतालों में दिखाने के बावजूद बच्चे की कम उम्र और बीमारी की जटिलता को देखते हुए सर्जरी

निमोनिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और जटिलताएं

निमोनिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और जटिलताएं

लेख विभाग October 08 2022 39494

समुदाय उपार्जित निमोनिया के मुख्य कारक बैक्टीरिया है, जिसमें से स्ट्रेप्टोकॉकस निमोनिया लगभग 50% माम

Login Panel