देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रॉन’ के डर से दुनियाभर के देशों ने लगायी यात्रा पाबंदियां।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक समिति ने कोरोना वायरस के नये स्वरूप को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है और इसे ‘बेहद संक्रामक चिंताजनक स्वरूप करार दिया है।

हे.जा.स.
November 29 2021 Updated: November 30 2021 22:44
0 36429
कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रॉन’ के डर से दुनियाभर के देशों ने लगायी यात्रा पाबंदियां। प्रतीकात्मक

ब्रसेल्स (एपी)। कोविड-19 महामारी फैलने के तकरीबन दो साल बाद दुनिया बीते दिनों सामने आए वायरस के नए स्वरूपों से संभवत: अधिक खतरनाक एक और नये स्वरूप से जूझती नजर आ रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक समिति ने कोरोना वायरस (corona virus) के नये स्वरूप को ‘ओमीक्रॉन’ (omicron) नाम दिया है और इसे ‘बेहद संक्रामक चिंताजनक स्वरूप’ करार दिया है। इससे पहले इस श्रेणी में कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप था जिससे यूरोप और अमेरिका के कई हिस्सों में लोगों ने बड़े पैमाने पर जान गंवाई।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Bisen) ने नए स्वरूप के बारे में कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि यह तेजी से फैलता है।’’ नयी यात्रा पाबंदियों की घोषणा करते हुए उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने फैसला किया है कि हम सतर्कता बरतेंगे ।’’

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ओमीक्रॉन (Omnicron) के वास्तविक खतरों को अभी समझा नहीं गया है लेकिन शुरुआती सबूतों से पता चलता है कि अन्य अत्यधिक संक्रामक स्वरूपों के मुकाबले इससे फिर से संक्रमित होने का जोखिम अधिक है। इसका मतलब है कि जो लोग कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित हो चुके हैं और उससे उबर गए हैं, वे फिर से संक्रमित हो सकते हैं। हालांकि, यह जानने में हफ्तों का वक्त लगेगा कि क्या मौजूदा टीके इसके खिलाफ कम प्रभावी हैं।

दक्षिणी अफ्रीका (South Africa)में कोरोना वायरस का नया स्वरूप सामने आने के बाद अमेरिका(America), कनाडा (Canada), रूस (Russia) और कई अन्य देशों के साथ यूरोपीय संघ (EU) ने उस क्षेत्र से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

व्हाइट हाउस (White House) ने कहा कि अमेरिका सोमवार से दक्षिण अफ्रीका और क्षेत्र में सात अन्य देशों से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाएगा। बाइडन ने कहा कि इसका मतलब है कि देश लौट रहे अमेरिकी नागरिकों और स्थायी निवासियों के अलावा इन देशों से न कोई आएगा और न ही कोई वहां जाएगा।

डब्ल्यूएचओ (WHO) समेत चिकित्सा विशेषज्ञों ने इस स्वरूप के बारे में विस्तारपूर्वक अध्ययन किए जाने से पहले जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देने के खिलाफ आगाह किया है। लेकिन इस वायरस से दुनियाभर में 50 लाख से अधिक लोगों की मौत के बाद लोग डरे हुए हैं।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) साजिद जाविद ने सांसदों से कहा, ‘‘हमें जल्द से जल्द हर संभव कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।’’ दक्षिणी अफ्रीका के साथ ही बेल्जियम (Belgium), हांगकांग (Hongkong) और इजराइल (Israel) आने वाले यात्रियों में भी ओमीक्रॉन स्वरूप के मामले देखे गए हैं।

दक्षिण अफ्रीकी विशेषज्ञों ने कहा कि अभी ऐसे कोई संकेत नहीं है कि क्या इस स्वरूप से अधिक गंभीर रूप से बीमार पड़़ सकते हैं। अन्य स्वरूपों की तरह कुछ संक्रमित लोगों में कोई लक्षण नहीं देखे गए हैं। हालांकि, कुछ आनुवंशिक बदलाव चिंताजनक लगते हैं लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इससे जन स्वास्थ्य को कितना खतरा है। पहले कुछ स्वरूपों जैसे कि बीटा स्वरूप ने शुरुआत में वैज्ञानिकों को चिंता में डाला था लेकिन यह इतना ज्यादा नहीं फैला था।

नए स्वरूप ने दुनियाभर के शेयर बाजारों को तुरंत प्रभावित किया। एशिया, यूरोप और अमेरिका में प्रमुख सूचकांक गिर गये। जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पैन ने कहा, ‘‘यह नया स्वरूप कई समस्याएं पैदा करेगा।’’ 27 देशों वाले यूरोपीय संघ के सदस्य हाल में संक्रमण के मामलों में वृद्धि का सामना कर रहे हैं।

ब्रिटेन, यूरोपीय संघ के देशों और कुछ अन्य देशों ने शुक्रवार को नयी यात्रा पाबंदियां लगायी और इनमें से कुछ देशों ने नए स्वरूप का पता चलने के कुछ घंटों के भीतर पाबंदियां लगा दी। यह पूछे जाने पर कि अमेरिका ने सोमवार तक का इंतजार क्यों किया, इस पर बाइडन ने कहा, ‘‘केवल इसलिए कि मेरे चिकित्सा दल ने यही सिफारिश की है।’’

यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, ‘‘उड़ानों को तब तक स्थगित किया जाना चाहिए जब तक कि हमें इस नए स्वरूप से उत्पन्न खतरे के बारे में स्पष्ट समझ न हो और इस क्षेत्र से लौटने वाले यात्रियों को सख्त पृथक-वास नियमों का पालन करना चाहिए।’’ उन्होंने आगाह किया कि ‘‘उत्परिवर्तन से संक्रमण कुछ ही महीनों में दुनियाभर में फैल सकता है।’’

बेल्जियम के स्वास्थ्य मंत्री फ्रैंक वैंडेनब्रुक ने कहा, ‘‘यह एक संदिग्ध स्वरूप है। हम नहीं जानते कि क्या यह बहुत खतरनाक स्वरूप है।’’

अमेरिकी सरकार के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने कहा कि ओमीक्रॉन का अभी अमेरिका में कोई मामला नहीं आया है। उन्होंने कहा, हालांकि हो सकता है कि यह अन्य स्वरूप के मुकाबले अधिक संक्रामक हो और इस पर टीके का उतना असर न हो लेकिन ‘‘हमें अभी निश्चित रूप से कुछ नहीं पता है।’’

बाइडन ने कहा कि नया स्वरूप ‘‘गंभीर चिंता’’ का विषय है और यह स्पष्ट होना चाहिए कि जब तक दुनियाभर में टीकाकरण नहीं हो जाता तब तक महामारी खत्म नहीं होगी।

दुनिया के सबसे अधिक टीकाकरण करने वाले देशों में से एक इजराइल ने शुक्रवार को एलान किया कि उसके यहां मलावी से लौटे एक यात्री में कोरोना वायरस के नए स्वरूप का पहला मामला आया है। यात्री और दो अन्य संदिग्ध लोगों को पृथक-वास में रखा गया है। इजराइल ने बताया कि तीनों ने टीके की खुराक ले रखी है लेकिन अधिकारी उनके टीकाकरण की वास्तविक स्थिति का पता लगा रहे हैं।

रात भर 10 घंटे की उड़ान के बाद दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से एम्सटर्डम की केएलएम फ्लाइट 598 में सवार यात्रियों को शुक्रवार सुबह विशेष जांच के लिए चार घंटों तक शिफॉल हवाई अड्डे के रनवे पर रोक कर रखा गया।

ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका और पांच अन्य दक्षिणी अफ्रीकी देशों से शुक्रवार दोपहर उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया और घोषणा की कि जो कोई भी हाल में उन देशों से आया था, उसे कोरोना वायरस जांच कराने के लिए कहा जाएगा।

ब्रिटेन ने शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, लेसोथो, इस्वातिनी, जिम्बाब्वे और नामीबिया से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। हालांकि, सरकार ने दोहराया कि देश में अब तक वायरस के नए स्वरूप के किसी भी मामले का पता नहीं चला है।

जर्मनी, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, माल्टा और चेक गणराज्य, यूरोप के उन देशों में शामिल है जिन्होंने यात्रा पर कड़े प्रतिबंध लगाये हैं और पहले से ही कोविड-19 मामलों के चिंताजनक वृद्धि के बीच लॉकडाउन लगाया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लखनऊ में डेंगू के चलते लगातार अभियान जारी, जोनवार हो रहा फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव

लखनऊ में डेंगू के चलते लगातार अभियान जारी, जोनवार हो रहा फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव

आरती तिवारी November 15 2022 30728

इस दौरान कूलर से मच्छरों की भरमार निकलने पर एंटीलार्वा और फोगिंग का कार्य कराया। साथ ही स्थानीय निवा

सरकारी सहयोग से आयुष क्षेत्र के विकास की हैं अनंत संभावनाएं ।

सरकारी सहयोग से आयुष क्षेत्र के विकास की हैं अनंत संभावनाएं ।

हे.जा.स. February 08 2021 30701

भारतीय पारंपरिक चिकित्सा को दुनिया में ले जाने का समय है। आयुष को एक आकर्षक मंच बनाकर, हमारी शिक्षा

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय रोगी कल्याण समिति की बैठक

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय रोगी कल्याण समिति की बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार December 07 2022 21828

मंडलायुक्त ने अस्पतालों में रोगियों के लिए पीने के पानी की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिन चि

यूपी के इतने जिले फिर आए कोरोना की चपेट में, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

यूपी के इतने जिले फिर आए कोरोना की चपेट में, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

admin March 25 2023 21376

यूपी के 38 जिले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में प्रदेश भर में 44 नए पॉजिटि

गर्म हवा वर्ष 2050 तक दुनिया भर के बच्चे को करेगी बीमार: यूनिसेफ

गर्म हवा वर्ष 2050 तक दुनिया भर के बच्चे को करेगी बीमार: यूनिसेफ

हे.जा.स. October 26 2022 44159

यूएन बाल एजेंसी ने रेखांकित किया है कि वर्तमान में लगभग 50 कआरोड़ बच्चे, पहले ही अनेक तरह की गर्म हव

हार्ट और ब्रेन अटैक के बाद निमोनिया का अटैक

हार्ट और ब्रेन अटैक के बाद निमोनिया का अटैक

विशेष संवाददाता January 25 2023 28246

ठंड के बढ़ने से लोग वैसे ही परेशान थे। इसी बीच हार्ट और ब्रेन अटैक का खतरा अभी टला नहीं था कि, इस बी

रैह्पसोडी - 2022: केजीएमयू में होगा लवडब और खुलेगी दिल की दुकान

रंजीव ठाकुर September 21 2022 27540

तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 का आयोजन 22 सितम्बर से शुरू हो रहा है। 22 स

देश में कोरोना संक्रमण में गिरावट ज़ारी, पिछले 24 घंटे में आए 13,272 नए केस

देश में कोरोना संक्रमण में गिरावट ज़ारी, पिछले 24 घंटे में आए 13,272 नए केस

एस. के. राणा August 20 2022 30352

देश में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में 13 हजार 272 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 13 हजा

कोविड-19 के बार-बार इंफेक्शन से बढ़ जाता है मौत का खतरा- स्टडी

कोविड-19 के बार-बार इंफेक्शन से बढ़ जाता है मौत का खतरा- स्टडी

एस. के. राणा November 12 2022 32100

वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि पहले संक्रमण के बाद एंटीबॉडी प्राप्त करने और वैक्सीन या फिर बूस्टर डोज

नीट पीजी छात्रों के लिए प्रेपलैडर लाया ऑफ लाईन रैपिड रिविजन बूटकैम्प प्रोग्राम

नीट पीजी छात्रों के लिए प्रेपलैडर लाया ऑफ लाईन रैपिड रिविजन बूटकैम्प प्रोग्राम

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2022 24661

21 दिनों के इस हाइब्रिड रैपिड रिविजऩ प्रोग्राम के माध्यम से प्रेपलैडर आपने सभी मेडिकल पीजी छात्रों क

Login Panel