देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सीओपीडी के निदान के लिए स्पाईरोमीट्री जरूरी: डॉ बी पी सिंह

सीओपीडी रोग धीरे-धीरे बढ़ता है, जिस वजह से मरीज अपनी बीमारी को पहचान नहीं पाते और समय पर मेडिकल परामर्ष प्राप्त नहीं कर पाते हैं। सीओपीडी के भार को कम करने के लिए इसका समय पर निदान होना जरूरी है, जिसके अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 19 2022 Updated: November 23 2022 13:37
0 33689

लखनऊ। विश्व क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी रोग दिवस फेफड़ों की इस लंबी बीमारी के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए नवंबर में इसका आयोजन किया जाता है। यह रोग मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण है और भारत में होने वाली लगभग 9.5 प्रतिशत मौतें इस रोग के कारण होती है।

क्रोनिक इन्फ्लेमेटरी लंग डिसऑर्डर समूह की बीमारियों को सीओपीडी शब्द से परिभाषित किया जाता है। यह जानकारी देते हुए डॉ बीपी सिंह रेस्पिरेटरी क्रिटिकल केयर एंड स्पेशलिस्ट फॉर स्लीप मेडिसिन लखनऊ ने कहा इस रोग में फेफड़ों को क्षति होती है और फेफड़ों में हवा का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है।

सीओपीडी (COPD) रोग धीरे-धीरे बढ़ता है, जिस वजह से मरीज अपनी बीमारी को पहचान नहीं पाते और समय पर मेडिकल परामर्ष प्राप्त नहीं कर पाते हैं। सीओपीडी के भार को कम करने के लिए इसका समय पर निदान होना जरूरी है, जिसके अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

उन्होने बताया सीओपीडी आम तौर से लंबे समय तक हानिकारक कणों या गैसों जैसे सिगरेट के धुएं, चूल्हे के धुएं और प्रदूषक तत्वों (cigarette smoke, stove fumes and pollutants) आदि के संपर्क में रहने के कारण होता है। इस स्थिति में मरीजों को सांस फूलने, खांसी, बलगम बनने, खराश होने और छाती में जकडऩ का अनुभव होता है। इन मरीजों में सीओपीडी के निदान के लिए लंग फं क्शन टेस्ट किया जाता है जिसे स्पाईरोमीट्री कहा जाता है। स्पाईरोमीट्री सीओपीडी 2 के लिए एक गोल्ड स्टैंडर्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है और इसमें व्यक्ति द्वारा सांस के साथ खींची और छोड़ी जाने वाली हवा की मात्रा को मापा जाता है।

स्पाईरोमीट्री (Spirometry) का उपयोग बहुत कम हो रहा है, खासकर प्राथमिक या इलाज के पहले बिंदु पर स्थित फिजि़शियन बीमारी 2 के प्रारंभिक चरणों में इसका उपयोग नहीं करते। इसका मुख्य कारण स्पाईरोमीटर्स (spirometers) की कम उपलब्धता और इस क्षेत्र में इनोवेशन की कमी है।

स्पाईरोमीट्री टेस्ट के महत्व के बारे में डॉ बी पी सिंह ने कहा क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिज़ीज़ (Chronic Obstructive Pulmonary Disease) सीओपीडी में सांस लेने में लगातार दिक्कत होती है और फेफड़ों में हवा का प्रवाह सीमित हो जाता है। सीओपीडी के धीरे-धीरे बढऩे वाली बीमारी (slowly progressing disease) होने के कारण इसके शुरुआती लक्षण अक्सर नजरंदाज हो जाते हैं और लक्षण सामने आने तक यह बीमारी काफी गंभीर रूप ले चुकी होती है।

सीओपीडी के निदान के लिए चिकित्सकों द्वारा अक्सर मरीज के इतिहास और क्लिनिकल परीक्षण पर भरोसा किया जाता है।  जिसमें बीमारी के शुरुआती संकेतों को चूक जाने की संभावना होती है। इसलिए इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों का अनुभव करने वाले मरीजों के लिए इलाज के पहले चरण में स्पाईरोमीटर परीक्षण (spirometer testing) के उपयोग द्वारा निदान का मानकीकरण शीघ निदान और उपचार सुनिश्चित करने  के लिये महत्वपूर्ण है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर साइक्लोथॉन, वॉकथॉन और मेगा कैंप का आयोजन

विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर साइक्लोथॉन, वॉकथॉन और मेगा कैंप का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार November 15 2022 25751

RSSDI के उत्तर प्रदेश चैप्टर के चयनित चेयरमैन डॉ अनुज माहेश्वरी ने कहा, “डायबिटीज के रोकथाम पर होने

मोशन सिकनेस से निजात दिलाएंगे ये 2 योगासन

मोशन सिकनेस से निजात दिलाएंगे ये 2 योगासन

लेख विभाग November 08 2022 37025

इन योगासनों के अभ्यास से ब्रेन के उन हिस्सों को मजबूती मिलती है जो शारीरिक बैलेंस बनाने का काम करते

देश में कोविड-19 के 3.62 लाख नये मामले, बीमारी से 4,120 मरीजों की मौत।

देश में कोविड-19 के 3.62 लाख नये मामले, बीमारी से 4,120 मरीजों की मौत।

एस. के. राणा May 14 2021 26914

37,10,525 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 15.65 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ ह

श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर 12 बजे तक चली ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रही

श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर 12 बजे तक चली ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रही

रंजीव ठाकुर August 19 2022 102054

शुक्रवार को श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर्व पर प्रमुख सरकारी अस्पतालों में 12 बजे तक ओपीडी चली लेकिन इम

स्कूलों नहीं, अब समुदाय में होगी फाइलेरिया की सैपलिंग।

स्कूलों नहीं, अब समुदाय में होगी फाइलेरिया की सैपलिंग।

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2021 32135

लिम्फेटिक फाइलेरिया का संक्रमण आंकने के लिए अभी तक छात्र-छात्राओं का सैंपल उनके शैक्षणिक संस्थान में

कोरोनारोधी टीके के बूस्टर डोज़ पर पुनर्विचार करेगी केंद्र सरकार

कोरोनारोधी टीके के बूस्टर डोज़ पर पुनर्विचार करेगी केंद्र सरकार

एस. के. राणा January 27 2022 24252

केंद्र सरकार जल्द ही कोरोना की तीसरी खुराक यानी बूस्टर डोज पर अपनी पॉलिस पर फिर से विचार कर सकती है।

कोरोना से मौत के मामलों में वृद्धि की सूचना नहीं: स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण

कोरोना से मौत के मामलों में वृद्धि की सूचना नहीं: स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण

एस. के. राणा March 24 2023 23049

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,927 के आसपास बनी हुई है। 23 मार्च 2023 की सुबह आठ बजे क

मेनोपॉज के दौरान आयुर्वेद से ऐसे करें झड़ते हुए बालों की देखभाल

मेनोपॉज के दौरान आयुर्वेद से ऐसे करें झड़ते हुए बालों की देखभाल

श्वेता सिंह August 30 2022 34136

उम्र बढ़ने के बाद और मेनोपॉज के आसपास के वक्त में महिलाओं को भी हेयर लॉस, हेयर थिनिंग, डैंड्रफ और गं

लोहिया में हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लिनिक का शुभारंभ

लोहिया में हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लिनिक का शुभारंभ

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 483

हार्ट फेल्योर का अर्थ यह नहीं है कि हृदय ने काम करना बंद कर दिया है। यह ऐसी स्थिति है जिसमें हृदय शर

गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम की छात्राओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम की छात्राओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

आनंद सिंह April 15 2022 71491

नर्सिंग को प्रोफेशन बनाने का निर्णय सराहनीय है। नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। जिस चिकित्सा सं

Login Panel