देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ग्राम प्रधान, गाँव को टीबी व कुपोषण मुक्त करने का संकल्प लें: आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज के कमजोर पीड़ित एवं निर्धन लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जन सहभागिता के साथ कार्य करने की जरूरत है ताकि वह लोग भी समाज के विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

रंजीव ठाकुर
May 12 2022 Updated: May 12 2022 05:10
0 26682
ग्राम प्रधान, गाँव को टीबी व कुपोषण मुक्त करने का संकल्प लें: आनंदीबेन पटेल बिजनौर के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आज जनपद बिजनौर भ्रमण के दौरान विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 51 आंगनबाड़ी केंद्रों को महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति तथा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध शिक्षण संस्थाओं, एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल विश्वविद्यालय के कुलपति तथा स्थानीय विवेक कॉलेज तथा कृष्णा कॉलेज के सहयोग से गोद लिया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों को सुविधा सम्पन्न बनाने के लिये पठन पाठन तथा खेलकूद सामग्री भी वितरित की गई। गोद लेने वाली संस्थाओं को राज्यपाल जी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज के कमजोर पीड़ित एवं निर्धन लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जन सहभागिता के साथ कार्य करने की जरूरत है ताकि वह लोग भी समाज के विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें। इसलिए अपने दायित्व को पूर्ण निष्पक्षता और निष्ठा के साथ निर्वहन करें ताकि देश की मातृशक्ति एवं बच्चों के रूप में भारत का भविष्य स्वस्थ एवं उज्जवल हो सके। 

उन्होंने जिले को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए सभी ग्राम प्रधानों का आह्वान किया और कहा कि ग्राम प्रधान ग्रामों को टीबी व कुपोषण मुक्त करने का संकल्प लें। उन्होंने निर्देश दिए कि बालिकाओं एवं महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए उनका टीकाकरण निश्चित रूप से कराएं ताकि भविष्य में मां बनने वाली मातृशक्ति भी इस घातक बीमारी से पूर्ण रूप से सुरक्षित रह सकें।

इस अवसर पर राज्यपाल ने मालन नदी के जीर्णाेद्धार करने तथा उसके मूल स्वरूप में स्थापित करने के लिये जिला अधिकारी उमेश मिश्रा की प्रशंसा की।

एक अन्य कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बिजनौर में जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण किया, जिसका निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा रुपए 24,34,686 की लागत से  किया। राज्यपाल ने वन स्टाप सेंटर के तहत सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को अधिकतम पांच दिन तक अस्थायी आश्रय, पुलिस-डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा एवं काउंसिलिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ग्राम प्रधान एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मेदांता ने एओर्टिक स्टेनोसिस मैनेजमेंट की जरूरत वाले मरीजों के लिए उम्मीद की नई आस जगाई

मेदांता ने एओर्टिक स्टेनोसिस मैनेजमेंट की जरूरत वाले मरीजों के लिए उम्मीद की नई आस जगाई

हुज़ैफ़ा अबरार December 12 2025 4746

मेदांता द मेडिसिटी, गुरुग्राम के कार्डियोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. प्रवीण चंद्रा ने कहा, ‘यह मामला द

क्या आप भी मीठे के शौकीन हैं? तो हो जाएं सावधान!

क्या आप भी मीठे के शौकीन हैं? तो हो जाएं सावधान!

लेख विभाग June 04 2023 43277

ज्यादा मीठा खाना से शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। दिल से संबंधित बीमारियां, कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ

मोहल्ला क्लीनिक बंद, आरोग्य मंदिर खुले! जनता के स्वास्थ्य के साथ दिल्ली में राजनीतिक जंग

मोहल्ला क्लीनिक बंद, आरोग्य मंदिर खुले! जनता के स्वास्थ्य के साथ दिल्ली में राजनीतिक जंग

एस. के. राणा December 06 2025 4984

केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर दिल्ली में नई हेल्थ स्कीम आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू की है। इसके तहत

सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग से पीड़ित नवजात को मिला नया जीवन।

सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग से पीड़ित नवजात को मिला नया जीवन।

हुज़ैफ़ा अबरार October 10 2021 42706

मरीज को दो दिन तक हॉस्पिटल में रखा गया, वेंटिलेटर लगाने के बाद कुछ समय के बाद वेंटिलेटर हटाया गया। य

फाइलेरिया के इलाज में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अपनाया जाएगा: डॉ एके सिंह निदेशक, संचारी रोग

फाइलेरिया के इलाज में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अपनाया जाएगा: डॉ एके सिंह निदेशक, संचारी रोग

रंजीव ठाकुर August 31 2022 31502

निदेशक, संचारी रोग ने बताया कि फाइलेरिया को जड़ से समाप्त करने के लिए यूपी में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू में एशिया की पहली पेथोजेन रिडक्शन मशीन का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू में एशिया की पहली पेथोजेन रिडक्शन मशीन का लोकार्पण किया

अबुज़र शेख़ October 27 2022 24774

इस मशीन के लोकार्पण होने के बाद अब प्रदेश में फेफड़े के कैंसर सहित छाती से जुड़ी बीमारियों की सर्जरी

वीएलसीसी ने मेकअप और ब्यूटी पर किया मेगा इवेंट।

वीएलसीसी ने मेकअप और ब्यूटी पर किया मेगा इवेंट।

हुज़ैफ़ा अबरार March 20 2021 32005

वीएलसीसी प्रोडक्ट इस्तेमाल पर महिलाओ को ब्यूटी टिप्स दिये गए तथा स्किन और ब्यूटी संबंधी समस्या का सम

अर्थराइटिस पर हेल्थ टॉक व स्वास्थ्य मेला आयोजित

अर्थराइटिस पर हेल्थ टॉक व स्वास्थ्य मेला आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार November 01 2022 37019

खुशी क्लिनिक एन्ड वेलनेस सेण्टर की होम्योपैथिक महिला रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता द्विवेदी ने नि:शुल्क परा

जानिए आपको धूप से सनस्क्रीन बचाती है या नहीं?

जानिए आपको धूप से सनस्क्रीन बचाती है या नहीं?

सौंदर्या राय May 08 2023 42142

सनस्क्रीन एक ऐसी तरह की तैयारी होती है जो धूप से आपको बचाती है। यह त्वचा के ऊपर की सतह पर एक लेयर बन

नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का किया गया आयोजन

नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का किया गया आयोजन

आरती तिवारी August 22 2022 28130

जिले में फ्री स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कई लोगों का चेकअप

Login Panel