देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

चूहे के पेशाब से फ़ैल रही लेप्टोस्पायरोसिस नामक बीमारी: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय

कुलपति डॉ वाजपेयी ने बताया कि विश्लेषण में पाया गया कि लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी 20 से 60 वर्ष के उम्र के लोगों में हो रही है। इससे बिना ठंड के उच्च तापमान का बुखार हो रहा है। मरीज के पूरे शरीर में दर्द रहता है। चौथे-पांचवे दिन कुछ मरीजों में हल्के पीलिया व कुछ में निमोनिया के लक्षण मिलने लगते हैं।

विशेष संवाददाता
August 14 2022 Updated: August 14 2022 02:51
0 35282
चूहे के पेशाब से फ़ैल रही लेप्टोस्पायरोसिस नामक बीमारी: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय प्रतीकात्मक चित्र

गोरखपुर। प्रदेश बीते कुछ वर्षों से एक नए प्रकार के घातक बुखार का असर देखने को मिल रहा है। इसे लेकर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध चिकिसालय द्वारा रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) के सहयोग से रिसर्च किया गया है। रिसर्च के परिणाम चौंकाने वाले हैं। यह घातक बुखार लेप्टोस्पायरोसिस नामक बीमारी है। जिसके मुख्य वाहक चूहे हैं।  

 

बुखार के नए स्वरूप पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (Mahayogi Gorakhnath University) द्वारा केस स्टडी किया गया। इसको पर शुक्रवार को विभिन्न संस्थाओं के विशेषज्ञोंने मंथन किया। केस स्टडी का प्रेजेंटेशन देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ अतुल वाजपेयी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों पर पांच प्रकार की बीमारियों स्क्रब टायफस (Scrub Typhus), लेप्टोस्पायरोसिस (Leptospirosis), डेंगू (Dengue), चिकनगुनिया (Chikungunya) एंटरोवायरस (Enterovirus) पर जांच शुरू की गई। 20 जून से 6 अगस्त तक कुल 88 रक्त नमूनों की जांच के बाद गहन विश्लेषण किया गया। इनमें से 50 फीसद यानी 44 नमूने लेप्टोस्पायरोसिस पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1 नमूने में स्क्रब टायफस, 9 में डेंगू आईजीएम, 3 में चिकनगुनिया 3 में एंटरोवायरस पॉजिटिव होने का पता चला। 

 

कुलपति डॉ वाजपेयी ने बताया कि विश्लेषण में पाया गया कि लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी 20 से 60 वर्ष के उम्र के लोगों में हो रही है। इससे बिना ठंड के उच्च तापमान का बुखार (fever) हो रहा है। मरीज के पूरे शरीर में दर्द रहता है। चौथे-पांचवे दिन कुछ मरीजों में हल्के पीलिया (mild jaundice) कुछ में निमोनिया (pneumonia) के लक्षण मिलने लगते हैं। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि थर्ड-फोर्थ जनरेशन की एंटीबायोटिक (third-fourth generation antibiotics) दवाओं का उतना असर नहीं होता जितना सामान्य निमोनिया के मामलों में दिखता है।  

डॉ वाजपेयी ने बताया कि लेप्टोस्पायरोसिस अधिकतर चूहों (rats) के शरीर में रहता है और उसके पेशाब (urine) से यह वातावरण में आता है। त्वचा के जरिये यह मनुष्य के शरीर में पहुंच उसे बीमार कर सकता है। दवाओं की उपयोगिता समझने के साथ इस बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिए चूहों पर नियंत्रण पाना बेहद अहम होगा। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आरएमएलआईएमएस में फेफड़ों के कैंसर पर अनुसंधान परियोजना का चयन

आरएमएलआईएमएस में फेफड़ों के कैंसर पर अनुसंधान परियोजना का चयन

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2026 154

नॉन-स्मॉल सेल लंग कार्सिनोमा में टिश्यू कॉनकोर्डेंस एनालिसिस के साथ फेफड़ों से जुड़े प्लाज़्मा-व्युत

इस बार बाराबंकी सरकारी अस्पताल में आम आदमी बन कर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

इस बार बाराबंकी सरकारी अस्पताल में आम आदमी बन कर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 19 2022 25924

उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सोमवार को अचानक बाराबंकी सरकारी अस्पताल पहुंचे

रोजाना अपनी स्किन की देखभाल करने का ये है सही तरीका

रोजाना अपनी स्किन की देखभाल करने का ये है सही तरीका

श्वेता सिंह August 28 2022 29269

रोजाना त्‍वचा की देखभाल करना अच्‍छी आदतों में से एक है। यदि आपकी स्किन भी डल है तो इसके पीछे बहुत से

फार्मेसिस्ट फेडरेशन द्वारा कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों और भेदभाव को समाप्त करने हेतु स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

फार्मेसिस्ट फेडरेशन द्वारा कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों और भेदभाव को समाप्त करने हेतु स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार February 11 2026 2828

फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार, ने बताया कि जनपद शाखाओं और सभी विंग्स द्वारा अलग अलग कार्यक्रम आयोज

ब्रिटेन में मिला कोरोना का दस गुना घातक वैरिएंट XE, चौथी लहर का बन सकता है कारण

ब्रिटेन में मिला कोरोना का दस गुना घातक वैरिएंट XE, चौथी लहर का बन सकता है कारण

हे.जा.स. April 06 2022 38134

कोरोना के इस नए वेरिएंट XE ने दुनिया में तबाही मचानी शुरू कर दी है। इसकी संक्रमण रफ्तार इतनी तेज है

सुनने की क्षमता पर दुष्प्रभाव डाल सकता है ओमिक्रोन संक्रमण: विशेषज्ञ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

सुनने की क्षमता पर दुष्प्रभाव डाल सकता है ओमिक्रोन संक्रमण: विशेषज्ञ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

हे.जा.स. January 24 2022 33824

यदि आपको कान में दर्द, कान का बजना, सीटी जैसी सनसनी, कान में झुनझुनी महसूस हो रही है, तो यह कोरोना व

लेप्रोस्कोपिक सर्जरी दिवस: लोहिया अस्पताल में मिनिमल इनवेसिव सर्जरी प्रोग्राम शुरू

रंजीव ठाकुर June 01 2022 61822

वर्ष 1990 में आज ही के दिन डॉक्टर टी उडवडिया द्वारा देश का पहला लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन संपन्न किया गया

1 जनवरी से एम्स में इलाज के लिए नहीं लगानी होंगी लाइन

1 जनवरी से एम्स में इलाज के लिए नहीं लगानी होंगी लाइन

एस. के. राणा November 19 2022 23147

एम्स ने नए और अनुवर्ती मामलों के ओपीडी पंजीकरण के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अकाउंट आईडी के उपयोग क

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल लोहिया का किया निरीक्षण

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल लोहिया का किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता May 24 2023 32616

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक फर्रुखाबाद दौरे पर पहुंचे। जहां उपमुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल लोहिया का निरी

डेंगू को लेकर सीएम योगी ने फिर दिए सख्त निर्देश

डेंगू को लेकर सीएम योगी ने फिर दिए सख्त निर्देश

आरती तिवारी November 06 2022 28947

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगम, स्थानीय निकाय साफ सफाई, फॉगिंग, एंटी लारवा स्प्रे पर व

Login Panel