देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी के कई अस्पतालों में हुई मॉकड्रिल, बलरामपुर अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

बलरामपुर अस्पताल में कोरोना से निपटने की व्यवस्थाओं को लेकर मॉकड्रिल किया गया। जिसका निरीक्षण खुद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने किया।

आरती तिवारी
April 11 2023 Updated: April 12 2023 09:53
0 27164
यूपी के कई अस्पतालों में हुई मॉकड्रिल, बलरामपुर अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण बलरामपुर अस्पताल में कोरोना से निपटने की व्यवस्थाओं को लेकर मॉकड्रिल

लखनऊ। यूपी के सभी चिकित्सा संस्थानों, सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों (medical colleges) में कोविड की व्यवस्थाओं को परखने के मकसद से मॉकड्रिल (mockdrill) की जा रही है। वहीं कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लेकर व्यवस्थाओं पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने कहा कि आज सभी जिलों में मॉकड्रिल किया जा रहा है। इसके लिए सभी अस्पताल में 1-1 नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। इस दौरान अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं है।

 

बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital) में कोरोना से निपटने की व्यवस्थाओं को लेकर मॉकड्रिल किया गया। जिसका निरीक्षण खुद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री (minister of health) ब्रजेश पाठक ने किया। इस दौरान बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ रमेश गोयल और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जी पी गुप्ता भी मौजूद रहे। मॉकड्रिल के दौरान एंबुलेंस से एक डमी कोरोना संक्रमित मरीज को अस्पताल लाया गया। इसके बाद उसकी प्राथमिक जांच (preliminary investigation) कर वेंटिलेटर वार्ड में तत्काल इलाज शुरू किया गया।

 

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि डॉक्टर (Doctor) और अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के अनुसार अस्पतालों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए, और जो भी मरीज़ आये उसको बेहतर इलाज मिले। मॉक ड्रिल के जरिए सभी सेवाओं की एक्टिवनेस को चेक किया जा रहा है।

 

बता दें कि स्वास्थ्य रिपोर्ट (health report) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 402 नए मरीज मिले हैं। अंबेडकर नगर में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव केस 1498 हो गए हैं। दरअसल मंगलवार को आई रिपोर्ट में लखनऊ में सबसे ज्यादा 83 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सेक्स: वैदिक दृष्टिकोण

सेक्स: वैदिक दृष्टिकोण

लेख विभाग July 24 2022 273778

कई प्रमुख मंदिरों में मौजूद कलाकृतियां और मूर्तियां स्पष्ट रूप से यौन गतिविधियों में लगे पुरुषों और

लोहिया में बनेगा क्रिटिकल केयर का नया अस्पताल

लोहिया में बनेगा क्रिटिकल केयर का नया अस्पताल

आरती तिवारी September 07 2023 43184

राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अब क्रिटिकल केयर का नया हॉस्पिटल बनेगा

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल द्वारा वन अवध सेंटर में ‘वर्ल्ड नो-टोबैको डे’ पर स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल द्वारा वन अवध सेंटर में ‘वर्ल्ड नो-टोबैको डे’ पर स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

रंजीव ठाकुर May 31 2022 40266

अपोलोमेडिक्स के डॉक्टर्स द्वारा तम्बाकू सेवन से स्वास्थ्य को पहुंचने वाले नुकसान के बारे में बताया ग

भारत में दो महीने में सबसे कम  कोविड-19 नए के केस।

भारत में दो महीने में सबसे कम कोविड-19 नए के केस।

एस. के. राणा June 05 2021 23674

जिन 3,380 और लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया उनमें से 1,377 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 364 की कर्

रक्तदान महादान में सभी की सहभागिता जरूरी: सुरेश खन्ना  

रक्तदान महादान में सभी की सहभागिता जरूरी: सुरेश खन्ना  

हुज़ैफ़ा अबरार June 12 2026 2191

केजीएमयू के प्रो पवित्र रस्तोगी ने कहा रक्तदान को लेकर लोगों की तमाम भ्रांतियां अब दूर हो रही हैं। इ

होली से पहले इस वायरस ने बढ़ाई चिंता

होली से पहले इस वायरस ने बढ़ाई चिंता

आरती तिवारी March 07 2023 33626

शहर के कैमिस्टों के मुताबिक पिछले 45 दिनों में खुदरा काउंटरों पर एंटी एलर्जी दवाओं की बिक्री में लगभ

एम्स दिल्ली में 5 साल के बच्चे का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

एम्स दिल्ली में 5 साल के बच्चे का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

विशेष संवाददाता September 17 2022 34092

एम्स अस्पताल में 5 साल के एक बच्चे की सफल एन-ब्लॉक किडनी ट्रांसप्लांट की गई। हालांकि यह काफी चुनौतीप

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में  उमड़ी भीड़, प्रशासनिक व्यवस्था चरमराई  

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में उमड़ी भीड़, प्रशासनिक व्यवस्था चरमराई  

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2022 35955

राम मनोहर लोहिया, बलरामपुर, सिविल अस्पताल समेत दूसरे सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में गुरुवार सुबह पंजी

दुनिया में हर पांचवां डॉक्टर भारतीय है: महानिदेशक आईसीएमआर

दुनिया में हर पांचवां डॉक्टर भारतीय है: महानिदेशक आईसीएमआर

हुज़ैफ़ा अबरार March 27 2022 29037

मौजूदा समय में इंटीग्रेटेड मेडिसिन का दौर आ गया है। इसमें योग, ध्यान अहम है। इन्हें मॉडर्न मेडिसिन क

अल्ट्रासाउंट में बताया फिट, पैदा हुआ दिव्यांग

अल्ट्रासाउंट में बताया फिट, पैदा हुआ दिव्यांग

आरती तिवारी August 26 2023 92518

निजी केंद्र की रेडियोलॉजिस्ट ने अल्ट्रासाउंड जांच में बच्चे को स्वस्थ बताकर रिपोर्ट थमा दी। जबकि बच्

Login Panel