देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

बिल गेट्स ने दुनियाभर में सस्ते टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के भारत के प्रयास को सराहा

माइकोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भारत के वैक्सीन-निर्माण कौशल की सराहना की और दुनियाभर में सस्ते टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने में देश के टीका निर्माताओं के प्रयासों की तारीफ की।

हे.जा.स.
February 24 2022 Updated: February 24 2022 22:41
0 28751
बिल गेट्स ने दुनियाभर में सस्ते टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के भारत के प्रयास को सराहा प्रतीकात्मक

वाशिंगटन। माइकोसॉफ्ट (Microsoft) के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भारत के वैक्सीन-निर्माण कौशल की सराहना की और दुनियाभर में सस्ते टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने में देश के टीका निर्माताओं (vaccine manufacturers) के प्रयासों की तारीफ की। वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास (Indian Embassy) की तरफ से भारत-अमेरिका स्वास्थ्य साझेदारी (India-US health partnership) पर आयोजित वर्चुअल गोलमेज सम्मेलन में गेट्स ने कहा कि भारत ने सौ देशों को टीकों की 15 करोड़ से अधिक खुराकें दी हैं।

उन्होंने कहा, भारतीय वैक्सीन निर्माताओं का आभार, दुनिया का लगभग हर देश अब बच्चों को निमोनिया (pneumonia) और रोटावायरस (rotavirus) जैसी बीमारियों से बचाने के लिए टीके (vaccines) लगा पा रहा है, जो दशकों से बच्चों की मौत का प्रमुख कारण रही हैं। सम्मेलन का आयोजन दुनियाभर में सस्ते टीके उपलब्ध कराने में द्विपक्षीय साझेदारी का लाभ उठाने के लिए दोनों देशों के प्रमुख हितधारकों को साथ लाने के मकसद से किया गया था।

गेट्स (Bill Gates) ने कहा, महामारी (pandemic) अभी खत्म नहीं हुई है, लेकिन हमने आपातकालीन प्रतिक्रिया से परे देखना शुरू कर दिया है। इसका मकसद कोविड-19 के प्रसार पर लगाम लगाना है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वैज्ञानिक खोज और नए उत्पादों के निर्माण के लिए भारत की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रतिभा का दोहन जारी रखते हुए वैश्विक स्वास्थ्य (global health) के प्रति देश की प्रतिबद्धता को गहरा करने की बात की है।

क्वाड साझेदारी का भी जिक्र - Quad partnership also mentioned
बिल गेट्स ने अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के रणनीतिक समूह ‘क्वाड’ का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा, ‘एक अरब से अधिक टीकों का उत्पादन करने के लिए बायोलॉजिकल-ई के साथ क्वाड देशों की साझेदारी इस बात का प्रतीक है कि कैसे इन साझेदारियों को एक समान प्रतिक्रिया का समर्थन करने के लिए बढ़ाया जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मीनोपॉज और हृदय रोग के सम्बन्ध को जानिये डॉ. हेमंत मदान से

मीनोपॉज और हृदय रोग के सम्बन्ध को जानिये डॉ. हेमंत मदान से

लेख विभाग May 12 2022 34108

हृदय रोग महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम प्रभावित करता है लेकिन जैसे हीं महिलाएं मीनोपॉज की अवस्थ

चीन में कोरोना का तांडव, सेना उतरी मैदान में

चीन में कोरोना का तांडव, सेना उतरी मैदान में

हे.जा.स. April 06 2022 22649

चीन में आए दिन कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां 27 से अधिक  प्रांत कोरोना महामारी की चपेट मे

पटना में डेंगू का डंक, इन जिलों में मिले केस

पटना में डेंगू का डंक, इन जिलों में मिले केस

विशेष संवाददाता September 15 2022 39746

बिहार के जिलों में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को जिले में एक

तीन साल से कम उम्र के बच्चों को फ्लोराइड सप्लीमेंट नहीं दिए जाएंगे: USFDA

तीन साल से कम उम्र के बच्चों को फ्लोराइड सप्लीमेंट नहीं दिए जाएंगे: USFDA

हे.जा.स. November 03 2025 4627

एफडीए की नई वैज्ञानिक रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लोराइड सप्लीमेंट्स के लाभ सीमित हैं, जबकि इसके संभ

RBSK योजना से मासूम को मिली नई जिंदगी जन्मजात हृदय रोग की निःशुल्क सर्जरी  

RBSK योजना से मासूम को मिली नई जिंदगी जन्मजात हृदय रोग की निःशुल्क सर्जरी  

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 854

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान बच्चे में जन्मजात हृदय रोग (Cong

कोरोना वायरस को रोकने वाली नयी दवा को मिली मंज़ूरी।

कोरोना वायरस को रोकने वाली नयी दवा को मिली मंज़ूरी।

एस. के. राणा May 09 2021 27623

2-DG कोरोना वायरस को रोकने में मदद करती है। इसके आधार पर DCGI ने मई 2020 में फेज-II ट्रायल्स करने की

इन घरेलू पोषक तत्वों से बढ़ते हैं आयरन और हीमोग्लोबिन।

इन घरेलू पोषक तत्वों से बढ़ते हैं आयरन और हीमोग्लोबिन।

लेख विभाग August 02 2021 39274

शरीर को फिट रखने के लिए भोजन में भरपूर मात्रा में पोषक तत्वों को लेना बेहद जरूरी है। यदि किसी भी पोष

पति ने लीवर दानकर पत्नी की बचायी जान।

पति ने लीवर दानकर पत्नी की बचायी जान।

हुज़ैफ़ा अबरार March 17 2021 39203

हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, अल्कोहल और नॉन—अल्कोहलिक फैटी लीवर जैसी बीमारियां देश में क्रोनिक लीवर

लंपी वायरस ने फिर दी दस्तक

लंपी वायरस ने फिर दी दस्तक

हे.जा.स. May 13 2023 36391

बीते 4 दिनों में 3131 ज्यादा लंपी वायरस के मामले दर्ज किए गए। लंपी वायरस इतनी तेजी से फैलता है की एक

होली के त्योहार पर अस्पतालों में बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं रहेगी जारी

होली के त्योहार पर अस्पतालों में बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं रहेगी जारी

आरती तिवारी March 08 2023 35784

होली के मद्देनजर पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया संस्थान समेत सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बुधवार को बंद

Login Panel