देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

मोबाइल और कंप्यूटर पर ज़्यादा समय देने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ा

वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लासेज जैसी आदतों के ऐसे दुष्प्रभाव देखे जा रहे हैं जिसके कारण लोगों में कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम कई गुना तक बढ़ गया है।

लेख विभाग
February 24 2022 Updated: February 24 2022 22:19
0 39327
मोबाइल और कंप्यूटर पर ज़्यादा समय देने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ा प्रतीकात्मक

कोरोना महामारी (corona pandemic) ने हमारी जीवनशैली को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन (lockdown) के कारण वर्क फ्रॉम होम (work from home) और ऑनलाइन क्लासेज (online classes ) जैसी आदतों को बीमारी से बचाव के लिहाज से तो फायदेमंद माना जा रहा है, हालांकि इसके कुछ ऐसे दुष्प्रभाव (side effects) देखे जा रहे हैं जिसके कारण लोगों में कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं (serious health problems) का जोखिम कई गुना तक बढ़ गया है।  स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, घर पर रहने के कारण हम सभी का स्क्रीन टाइम काफी (screen time) बढ़ गया है, जिसे सेहत के लिहाज से नुकसानदायक माना जाता है। स्क्रीन टाइम का मतलब मोबाइल-कंप्यूटर (mobile-computer) पर बिताया जाने वाला समय होता है।

नींद विकार के बढ़े मामले - increased incidence of sleep disorders

स्वस्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि मोबाइल-कंप्यूटर के ज्यादा इस्तेमाल का सबसे ज्यादा असर हमारी नींद पर देखा जा रहा है। इन डिवाइसों की स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी हमारी नेचुरल सर्कडियन रिदम (natural circadian rhythm) को प्रभावित करती है, जिसके कारण लोगों में नींद की समस्या काफी बढ़ गई है। नीली रोशनी के लगातार संपर्क में रहने के कारण नींद को नियंत्रित करने वाले हार्मोन मेलाटोनिन (melatonin) का प्रभाव कम होने लगता है। नींद की कमी के कारण तनाव (stress) और चिंता (anxiety) बढ़ने के साथ शरीर पर अन्य कई दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

बढ़ रही है तनाव की समस्या - Increasing stress problem

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, बढ़ा हुआ स्क्रीन टाइम समय के साथ हमें चिड़चिड़ा बनाता जा रहा है। लोगों के मस्तिष्क में कई ऐसे रसायनिक परिवर्तन (chemical changes) देखे जा रहे हैं जो मानसिक सेहत (mental health) को गंभीर तौर से प्रभावित कर सकता है। यही कारण है कि लोगों में तनाव-चिंता और अवसाद के मामले पिछले कुछ वर्षों में काफी अधिक देखे जा रहे हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि बढ़े हुए स्क्रीन टाइम के कारण संज्ञानात्मक कार्य में कमी, ब्रेन फॉग और याददाश्त (memory) से संबंधित दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। 

मोटापे के शिकार हो रहे हैं लोग - people are becoming obese

डिजिटल डिवाइसों का अधिक उपयोग स्वाभाविक तौर पर हमारी शारीरिक निष्क्रियता को बढ़ा देता है। इसके परिणामस्वरूप वजन बढ़ाने जैसी दिक्कतें बढ़ रही हैं। मोबाइल-कंप्यूटर के इस्तेमाल के साथ-साथ कुछ खाते रहने की आदत इस समस्या को और बढ़ा देती है। प्रतिदिन दो घंटे का अतिरिक्त स्क्रीन टाइम मोटे होने का खतरा 8 गुना तक बढ़ा देता है। मोटापे को हृदय रोग, डायबिटीज (diabetes) जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

 जानिये हींग के औषधीय गुण और प्रयोग।

 जानिये हींग के औषधीय गुण और प्रयोग।

लेख विभाग July 02 2021 35589

शुद्ध हींग , पानी में घुलने पर सफेद हो जाती है। हींग में एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जा

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उप्र ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उप्र ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2023 26792

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उप्र के तत्वावधान में आज  बलरामपुर चिकित्सालय में खिचड़ी भोज का आयोजन किया

लोहिया संस्थान में सोमवार से ओपीडी होगी शुरू।

लोहिया संस्थान में सोमवार से ओपीडी होगी शुरू।

हुज़ैफ़ा अबरार June 06 2021 28327

कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट संग मरीज व तीमारदार को वैध पहचान पत्र संग लाना होगा। टेलीमेडिसिन ओपीडी जा

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मिलेगी अब ओपीडी की सुविधा

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मिलेगी अब ओपीडी की सुविधा

विशेष संवाददाता February 08 2023 33475

झारखंड के धनबाद में 170 करोड़ रुपए से बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में जल्द ही ओपीडी सेवा शुरू होगी

सर्दियों में त्वचा को कोमल बनाने के घरेलू उपाय।

सर्दियों में त्वचा को कोमल बनाने के घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय December 29 2021 30053

सर्द हवाओं की वजह से त्वचा नमी खोने लगती है और रूखी व बेजान हो जाती है। रूखी और फटी त्वचा ना केवल दे

विटामिन सी लेने पर होंगे शरीर में ये बड़े फायदे

विटामिन सी लेने पर होंगे शरीर में ये बड़े फायदे

लेख विभाग May 24 2023 40383

विटामिन सी के कारण ही खून में व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ती है जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। हम

महाराष्ट्र में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानिए लक्षण और उपचार

महाराष्ट्र में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानिए लक्षण और उपचार

आरती तिवारी August 31 2022 27782

स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मरीज मुंबई में हैं। इसको लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को भी अलर्

देश में एक माह मे सात गुना बढे कोरोना संक्रमित मरीज़ 

देश में एक माह मे सात गुना बढे कोरोना संक्रमित मरीज़ 

एस. के. राणा June 30 2022 36193

नए संक्रमितों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के साथ ही देश में सक्रिय केस बढ़कर 1,04,555 और दैनिक संक्रम

ब्रिटेन में एक दिन में दोगुने हो गए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले।

ब्रिटेन में एक दिन में दोगुने हो गए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले।

हे.जा.स. December 12 2021 35802

कोरोना केसों का ग्रोथ रेट और डबलिंग टाइम बना रहा, तो अगले दो या चार हफ्तों में कोरोना के 50% केस ओमि

कम उम्र के लोगों में भी बढ़ रहे स्ट्रोक के मामले: डा अभिषेक

कम उम्र के लोगों में भी बढ़ रहे स्ट्रोक के मामले: डा अभिषेक

हुज़ैफ़ा अबरार July 21 2026 1351

स्ट्रोक के दौरान हर मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है। अभी भी लोगों में एफएएसटी (FAST) सिद्धांत यानी चेहर

Login Panel