देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19: देश में फिर से बढ़ा संक्रमण। 

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 4,08,977 हो गई है जो कुल मामलों का 1.34 प्रतिशत है जबकि बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.35 प्रतिशत है।

0 39185
कोविड-19: देश में फिर से बढ़ा संक्रमण। 

नयी दिल्ली (भाषा)। देश में शनिवार को कोविड-19 के 39,097 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 3,13,32,159 हो गए हैं जबकि 546 और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या 4,20,016 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 4,08,977 हो गई है जो कुल मामलों का 1.34 प्रतिशत है जबकि बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.35 प्रतिशत है। एक दिन में उपचाराधीन मामलों में 3,464 मरीज बढ़ गए हैं।

इसके अलावा, कोविड-19 की जांच के लिए शुक्रवार को 16,31,266 जांचें की गईं जिसके बाद देश में अब तक कुल 45,45,70,811 नमूनों की जांच की जा चुकी है जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.40 प्रतिशत दर्ज की गई है। यह दर 33 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम दर्ज की जा रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.22 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंकड़ों में बताया गया कि बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,05,03,166 हो गई है जबिक इससे मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

देश में कोविड-19 टीके की अब तक 42.78 खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

देश में पिछले 24 घंटों में जिन 546 मरीजों की मौत हुई है उनमें से सर्वाधिक 167 महाराष्ट्र से और 132 केरल से थे।

देश में अब तक 4,20,016 मरीजों की इस बीमारी के चलते मौत हुई है जिनमें 1,31,205, कर्नाटक में 36,323, तमिलनाडु में 33,862, दिल्ली में 25,041, उत्तर प्रदेश में 22,748 और पश्चिम बंगाल में 18,056 मरीजों की मौत हुई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

खराब फेफड़ों की बीमारी में इनहेल्ड नाइट्रिक ऑक्साइड थेरेपी कारगर: डॉ आकाश पंडिता

रंजीव ठाकुर July 28 2022 69859

आईएनओ की यह थेरेपी पुरानी फेफड़ों की बीमारी (बीपीडी) की रोकथाम में भी मदद करेगी। समय से पहले बच्चे,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की डेंगू तथा अन्य संचारी रोगों की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की डेंगू तथा अन्य संचारी रोगों की समीक्षा

आरती तिवारी November 14 2022 31704

डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों के बचाव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। भीड़-भाड़ वाले स्थान यथा बड़े

शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए जरूरी है आयोडीन की सही मात्रा।

शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए जरूरी है आयोडीन की सही मात्रा।

हुज़ैफ़ा अबरार October 21 2021 32469

आयोडीन सूक्ष्म पोषक तत्व होता है | शरीर में थाइरॉयड हार्मोन का सही से उत्पादन करने के लिए इसकी आवश्य

लखनऊ के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया बुखार के मरीज बढ़े

लखनऊ के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया बुखार के मरीज बढ़े

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 34394

बदले मौसम के कारण ज्यादातर केस वायरल बुखार के आ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सक डाॅक्टर सर्वेश

हिमाचल सरकार ने केंद्र से मांगी कोविशील्ड की 10 लाख डोज

हिमाचल सरकार ने केंद्र से मांगी कोविशील्ड की 10 लाख डोज

विशेष संवाददाता January 07 2023 25550

हिमाचल सरकार ने केंद्र से कोविशील्ड की 10 लाख और कॉर्बेवैक्स की एक लाख डोज मांगीं हैं।

क्या है इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम?

क्या है इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम?

लेख विभाग October 07 2021 30675

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम आमतौर पर दीर्घकालिक होता है। यह एक बहुत आम विकार है जो कोलन (बड़ी आंत) को प्

दुनिया की पहली सूंघने वाली एंटी-कोविड वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मिली मंजूरी

दुनिया की पहली सूंघने वाली एंटी-कोविड वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मिली मंजूरी

हे.जा.स. September 06 2022 39130

इस नीडल फ्री वैक्सीन के प्रभाव की बात करें तो इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह लक्षणों को रोकने

टीके की जरूरत नहीं, COVID महामारी खत्म हो गई है - Pfizer के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट

टीके की जरूरत नहीं, COVID महामारी खत्म हो गई है - Pfizer के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट

हे.जा.स. November 28 2020 23901

जिन लोगों पर बीमारी का खतरा नहीं है आप उन्‍हें वैक्‍सीन नहीं दें। आप यह भी प्‍लानिंग न करें कि लाखों

चीन में एक साल के बच्चे के दिमाग में पल रहा था भ्रूण

चीन में एक साल के बच्चे के दिमाग में पल रहा था भ्रूण

हे.जा.स. March 11 2023 22676

चीन में डॉक्टरों ने एक साल के बच्चे के दिमाग में जुड़वां बच्चे की खोज की। डॉक्टरों ने सर्जरी कर भ्रू

कार्डियोलॉजी में पहली बार 11 माह की बच्ची का PDA डिवाइस क्लोजर सफल

कार्डियोलॉजी में पहली बार 11 माह की बच्ची का PDA डिवाइस क्लोजर सफल

हुज़ैफ़ा अबरार September 26 2026 630

बच्ची में जन्म से हृदय के पास मौजूद एक रक्त वाहिका खुली रह गई थी, जिसे PDA कहा जाता है। इसके कारण हृ

Login Panel