देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आचार्य सुश्रुत की याद में आईएमए ने मनाया राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस

आईएमए भवन में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस मनाया गया।अध्यक्ष डॉ मनीष टंडन तथा सचिव डॉ संजय सक्सेना तथा इलेक्टेड प्रेजिडेंट डॉ जे डी रावत ने आए हुए सभी चिकित्सक व वक्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर राजधानी के जाने माने प्लास्टिक सर्जन्स ने अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

रंजीव ठाकुर
July 16 2022 Updated: July 16 2022 19:25
0 26648

लखनऊ। आईएमए भवन में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस मनाया गया।अध्यक्ष डॉ मनीष टंडन तथा सचिव डॉ संजय सक्सेना तथा इलेक्टेड प्रेजिडेंट डॉ जे डी रावत ने आए हुए सभी चिकित्सक व वक्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर राजधानी के जाने माने प्लास्टिक सर्जन्स ने अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियां दी। 

राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस (National Plastic Surgery Day) प्रत्येक वर्ष विश्व के प्रथम प्लास्टिक सर्जन आचार्य सुश्रुत (world's first plastic surgeon Acharya Sushruta) की याद में मनाया जाता है। आचार्य सुश्रुत का जन्म भारत में लगभग 600 ईपू हुआ था। ये काशी (बनारस) में रहकर अपनी शल्य चिकित्सा की सेवायें दिया करते थे। इस अवसर पर उनको याद करते है हुए अध्यक्ष डा मनीष टंडन (IMA President Dr. Manish Tandon) ने वक्ताओं का परिचय दिया। इस अवसर पर लखनऊ के जाने माने कई प्लास्टिक सर्जनस (eminent plastic surgeons) ने अपने अपने व्याख्यान दिए। 


संजय गॉधी पीजीआई (SGPGI) के प्लास्टिक सर्जरी के प्रो डॉ अंकुर भटनागर ने हाथ, कंधे व अन्य शारीरिक नसों की चोट, उनकी गम्भीरता एवं इलाज के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि दुपहिया वाहन ही इन चोटों के लिये सबसें अधिक जिम्मेदार है। तथा इन चोटो का समय पर सही इलाज मिलने पर अच्छी रिकवरी हो जाती है। 
 
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) विभाग के प्लास्टिक सर्जन डॉ रवि कुमार (Dr. Ravi Kumar, Plastic Surgeon of the Department of Plastic Surgery, King George's Medical University) ने कैंसर के विभिन्न मरीजों में होने वाली विकृतियों तथा कैंसर के ऑपरेशन के बाद चेहरे की विकृति को दूर करने के लिये जांघ से मॉस, टॅाग की हड्डी व मॉस से चेहरे की हड्डी व पूरे चेहरे को पुनः नार्मल जैसा बनाने के बारे तथा कैंसर सर्जरी में प्लास्टिक सर्जन (plastic surgeon in cancer surgery) के महत्व को बताया । 
 
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्लास्टिक सर्जरी विभाग की बर्न यूनिट की क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ अंशु सिंह (Dr Anshu Singh, Critical Care Specialist of the Burn Unit KGMU) ने जले हुऐ मरीजों की हॉस्पिटल पहुचने से पहले बचाव व देखरेख (prevention and care of burn patients) के बारे में बताया तथा अलग-अलग तरह के जले हुए मरीजों में अलग-अलग सावधानी व केयर करने के बारे में विस्तार से बताया।
 
शहर के कंसलटेंट प्लास्टिक सर्जन मिनर्वा क्लीनिक लेजर व डे केयर सेंटर के डॅा विवेक गुप्ता (Dr. Vivek Gupta, Consultant Plastic Surgeon, Minerva Clinic Laser & Day Care Center) नें कहा कि प्लास्टिक सर्जरी के द्धारा किसी भी तरह के शारीरिक नुकसाान को दोबारा ठीक किया जा सकता है पर प्लास्टिक सर्जरी की कुछ सीमाएं है। इन सीमाओं को तोडती है लेजर सर्जरी।

लेजर सर्जरी (Laser surgery) के माध्यम से अनचाहे बाल (unwanted hair), त्वचा का कालापन (darkening of the skin), रंगीन निशान (colored marks), जलने या चोट के निशान (burns or bruises), कीलॅाइड (keloid), मुॅहासों के निशान (acne marks), टैटू हटाना (tattoo removal), झुर्रिया कम करना (wrinkle reduction) जैसे इलाज किये जा सकते है। लेजर ट्रीटमेंट में लाइट की तेज किरण ट्रीटमेंट (laser treatment) किए जाने वाले हिस्से पर डाली जाती है। यह स्किन के ऊपर या अंदर वाली लेयर तक जाकर ट्रीटमेंट करती है। लेजर तकनीक से स्किन के अनचाहे हिस्से (unwanted parts of the skin) या ऊतक को बर्न कर दिया जाता है।  

डॅा विवेक गुप्ता नें कहा कि लोगों में भ्रांतियां (misconceptions about laser treatment) है कि लेजर से स्किन पतली हो जाती है या फिर कैंसर हो सकता है, पूरी तरह गलत है। आमतौर पर लेजर ट्रीटमेंट महॅगा होता है पर मांग बढने के साथ इलाज काफी सस्ता हुआ है। चूॅकि लेजर के कुछ नुकसान भी हो सकते है इसलिए लोगों को पार्लर की सस्ती लेजर मशीनो (cheap laser machines of parlors) से बचना चाहिए और प्रशिक्षिति प्लास्टिक सर्जन से इलाज कराना चाहिए ।  
 
चंदन हॉस्पिटल फैजाबाद रोड़ लखनऊ के कंसलटेंट प्लास्टिक सर्जन डॉ हर्ष (Dr Harsh, Consultant Plastic Surgeon, Chandan Hospital) ने कॉसमेटिक प्लास्टिक सर्जरी (cosmetic plastic surgery) के बारे में फैली हुई भ्रांतियों तथा उनसे जुड़े तत्थों के बारे में बताया जिससे कि जनमानस को प्लास्टिक सर्जरी के बारे में आसानी सें समझाया जा सकें।
 
आईएमए सभागार (IMA Lucknow) में उपस्थित सभी चिकित्सकों ने इस प्लास्टिक सर्जरी दिवस कों मनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई तथा इस प्रकार के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये सभी ने आईएमए लखनऊ की सराहना की। अन्त में आईएमए सचिव डॉ संजय सक्सेना ने सभागार में उपस्थित सभी चिकित्सकों को धन्यवाद ज्ञापन दिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कोरोना विस्फोट

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कोरोना विस्फोट

हे.जा.स. April 24 2023 23788

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू ने बताया कि  इनमें से

विश्व पोषण दिवस: सही खाएं, स्वस्थ रहें

विश्व पोषण दिवस: सही खाएं, स्वस्थ रहें

आयशा खातून May 28 2022 66486

गतिविधि कोई भी हो बिना ऊर्जा के सम्भव नहीं होती है। शारीरिक गतिविधियों के ऊर्जा का स्रोत स्वच्छ, रुच

उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत, दवा निर्माता कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत, दवा निर्माता कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

हे.जा.स. December 30 2022 26393

नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक फार्मा के हसन हैरिस ने बच्चों की कथित मौत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कह

लगभग दो साल बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मरीज़ एक हज़ार से कम 

लगभग दो साल बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मरीज़ एक हज़ार से कम 

विशेष संवाददाता April 04 2022 33562

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों क

बासी रोटी खाने के है चमत्कारी फायदे

बासी रोटी खाने के है चमत्कारी फायदे

लेख विभाग January 24 2023 37971

गांवों में आज भी सुबह हो या शाम दूध रोटी खाना काफी लोगों को पसंद होता है। तो चलिए जानते हैं बासी रोट

अंजीर: स्वास्थ्यवर्धक और यौन समस्याओं में लाभकारी फल

अंजीर: स्वास्थ्यवर्धक और यौन समस्याओं में लाभकारी फल

आयशा खातून July 10 2022 47703

अंजीर स्वास्थ्यवर्धक और बहुउपयोगी फल है। अंजीर का उपयोग हर्बल दवाओं में अस्थमा, कब्ज और खांसी जैसी व

बीडीएस पाठ्यक्रम में होंगे ये बड़े बदलाव, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने भेजा प्रस्ताव

बीडीएस पाठ्यक्रम में होंगे ये बड़े बदलाव, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने भेजा प्रस्ताव

रंजीव ठाकुर September 16 2022 28144

दन्त चिकित्सा में गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है। काउंसिल

चीन ने कबूली कोरोना से तबाही की बात, वायरस से संक्रमित हो चुकी है 80 फीसदी आबादी

चीन ने कबूली कोरोना से तबाही की बात, वायरस से संक्रमित हो चुकी है 80 फीसदी आबादी

हे.जा.स. January 24 2023 28454

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा हैं कि चाइना में 80 फीसदी से अधिक आबादी कोरोना संक्रमण से ग्रसित हैं।

फ्लिपकार्ट एवं गिव इण्डिया ने दान दिया मेड इन इण्डिया वेन्टीलेटर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आभार प्रकट किया।

फ्लिपकार्ट एवं गिव इण्डिया ने दान दिया मेड इन इण्डिया वेन्टीलेटर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आभार प्रकट किया।

रंजीव ठाकुर February 04 2021 30071

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि एक बेहतर समाज के लिये सभी लोगों में समाज सेवा का बोध होना जरूरी है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रैली निकालकर किया गया जागरूक

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रैली निकालकर किया गया जागरूक

विशेष संवाददाता April 08 2023 28109

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सीएमओ कार्यालय से चिकित्सकों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने जा

Login Panel