देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

जन्माष्टमी के व्रत में रखें इन बातों का ध्यान, सेहत पर नहीं पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

जन्माष्टमी के पर्व पर कई लोग परंपरानुसार उपवास भी रखते हैं। व्रत के दौरान नमक का सेवन निषेध माना जाता है। कई लोग निर्जला व्रत भी रखते हैं और ऐसे में व्रती स्वयं को कमजोर महसूस करता है। इस स्थिति में उपवास रखने वाले व्यक्ति को अपनी सेहत का खास खयाल रखना होता है।

श्वेता सिंह
August 19 2022 Updated: August 19 2022 04:18
0 38041
जन्माष्टमी के व्रत में रखें इन बातों का ध्यान, सेहत पर नहीं पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव प्रतीकात्मक चित्र

अगस्त का महीना शुरू होते ही भारतवर्ष में त्योहार और व्रतों की झड़ी लग गई है। रक्षाबंधन के बाद अब भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर्व 'कृष्ण-जन्माष्टमी' की धूम है। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में आज ही ये पर्व मनाया गया है लेकिन कल भी कई हिस्सों में इस उत्सव की धूम रहेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कल 19 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

 

जन्माष्टमी (Krishna-Janmashtami) के पर्व पर कई लोग परंपरानुसार उपवास (Fast) भी रखते हैं। व्रत के दौरान नमक का सेवन निषेध माना जाता है। कई लोग निर्जला व्रत भी रखते हैं और ऐसे में व्रती स्वयं को कमजोर महसूस करता है। इस स्थिति में उपवास रखने वाले व्यक्ति को अपनी सेहत का खास खयाल रखना होता है। 

 

सबसे पहले ध्यान वाली बात ये होती है कि यदि आपका स्वास्थ्य सही है तो ही व्रत रखें अन्यथा इसके विपरीत परिणाम (negative effect of Fast) सामने आते हैं और पूरा दिन कुछ न खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। अक्सर डॉक्टर भी किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को व्रत न रखने की सलाह देते हैं। 

 

यदि आपको है डायबिटीज - If you have diabetes
डायबिटीज के रोगियों को काफी देखभाल की आवश्यकता होती है। ऐसे में व्रत के दौरान खाली पेट होने पर शुगर बढ़ने की समस्या हो सकती है, इसके अलावा व्रत के दौरान चूंकि आप दवाइयां नहीं खा सकते हैं, ऐसे में हाई ब्लड शुगर की स्थिति का खतरा रहता है जिसे गंभीर माना जाता है।

 

खूब खाएं फल - Eat lots of fruits
जन्‍माष्‍टमी के व्रत में खूब फल खाने का प्रयास करें। रसीले फलों के सेवन से आपके शरीर में पानी कमी नहीं होगी, जिस वजह से आपको डिहाइड्रेशन नहीं होता। साथ ही फलों के सेवन से आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी।

 

खाएं कान्हा जी का प्रिय भोग - Eat Kanha ji's favorite food
जन्माष्टमी कृष्ण जी का जन्मोत्सव है। कान्‍हाजी को छाछ और दही अत्यधिक प्रिय माना जाता है। जन्‍माष्‍टमी के शुभ अवसर पर एक गिलास लस्‍सी पीकर भी व्रत की शुरुआत कर सकते हैं। लस्‍सी पीने से आपको व्रत में अधिक प्‍यास नहीं लगती और आपका पेट भी भर जाता है। 

 

पारण के समय खाने पर न टूट पड़ें - Breaks fast slowly
उपवास करने वाले व्यक्ति को काफी क्रेविंग होती है ऐसे में व्रत पूर्ण होने के बाद जब पारण करने का वक्‍त आता है तो व्रती अचानक से खाने पर टूट पड़ता है लेकिन ऐसा करना स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। इससे आपको गैस बन सकती है या फिर चक्‍कर आ सकते हैं। व्रत तोड़ने के लिए सबसे पहले गुड़ और पानी या फिर खीर जैसे भोज्‍य पदार्थों का प्रयोग करना चाहिए।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

फिट जिम में फिटनेस चैलेंज कॉम्पिटिशन का हुआ आयोजन

फिट जिम में फिटनेस चैलेंज कॉम्पिटिशन का हुआ आयोजन

विशेष संवाददाता March 07 2023 30739

जिम के ओनर वसीम अहमद ने बताया कि जिम में इस फिटनेस चैलेंज कंपटीशन में वरिष्ठ सपा नेता व समाज सेवी हा

कोरोना के ‘लैंब्डा’’ वैरिएंट पर प्रदेश सरकार सजग।

कोरोना के ‘लैंब्डा’’ वैरिएंट पर प्रदेश सरकार सजग।

रंजीव ठाकुर July 04 2021 30638

यूरोपीय देशों विशेषकर ब्रिटेन में लैंब्डा स्वरूप (सी.37) से संक्रमण के अब तक छह मामले सामने आने की ब

आज फिर बढ़े कोरोना के केस

आज फिर बढ़े कोरोना के केस

एस. के. राणा April 27 2023 29265

देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 18 हजार 628 हो गई है। जबकि ठीक होने वाल

कोरोना मुक्त हुआ उत्तराखंड, स्वास्थ्य मंत्री ने जताई खुशी

कोरोना मुक्त हुआ उत्तराखंड, स्वास्थ्य मंत्री ने जताई खुशी

विशेष संवाददाता February 25 2023 30787

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को मिला था। इसके बाद से प्रदेश में संक्रमण का

डेंगू का डंक, शिमला में अब तक 257 मरीज आए सामने

डेंगू का डंक, शिमला में अब तक 257 मरीज आए सामने

विशेष संवाददाता November 19 2022 34450

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है। मच्छर के काटने से अचानक तेज बुखार

हृदय रोगी के धमनियों में ब्लॉकेज हो तो बायपास की जगह रोटाब्लेशन करवाएं: डॉ अजय बहादुर

हृदय रोगी के धमनियों में ब्लॉकेज हो तो बायपास की जगह रोटाब्लेशन करवाएं: डॉ अजय बहादुर

रंजीव ठाकुर July 22 2022 22571

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अजय बहादुर ने धमनियों में ब्लॉक्स के ईलाज के लिए खास जानकारी दी है। उनका कहना ह

इन 5 परेशानियों को दूर करे हल्दी का आइसक्यूब

इन 5 परेशानियों को दूर करे हल्दी का आइसक्यूब

सौंदर्या राय May 19 2023 96711

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन गर्मियों में भी चमकदार हो, तो इसके लिए आप नियमित रूप से अपनी स्किन की

नेत्र शिविर में 162 मरीजों ने करवाई आंखों की जाँच

नेत्र शिविर में 162 मरीजों ने करवाई आंखों की जाँच

श्वेता सिंह November 08 2022 33391

श्री स्वामी चंद दास रामलीला कमेटी द्वारा 86 लोगों को डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच करने के बाद निशु

महामारियों में प्रभावी कदम उठाने के लिए अमेरिका, भारत को 12.2 करोड़ डॉलर का वित्तीय मदद देगा 

महामारियों में प्रभावी कदम उठाने के लिए अमेरिका, भारत को 12.2 करोड़ डॉलर का वित्तीय मदद देगा 

एस. के. राणा June 16 2022 24590

अमेरिका ने कहा कि 12,24,75,000 डॉलर की कुल धनराशि, तीन शीर्ष भारतीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थानों- भा

स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर:उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 

स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर:उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 

हुज़ैफ़ा अबरार August 25 2026 637

ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ स्वाइन फ्लू संबंधित मामलों

Login Panel