देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

झारखण्ड में हर साल, एक हजार ह्रदय रोगियों का होगा मुफ्त इलाज

श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल ने झारखंड के एक हजार हृदय रोगियों का मुफ्त इलाज करने का फैसला किया है। हृदय रोगियों का मुफ्त इलाज करने को लेकर झारखंड सरकार और श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल्स का संचालन करने वाली संस्था प्रशांति मेडिकल सर्विस एंड रिसर्च फाउंडेशन के बीच एक एमओयू साइन हुआ है। 

विशेष संवाददाता
August 23 2022 Updated: August 24 2022 00:42
0 24655
झारखण्ड में हर साल, एक हजार ह्रदय रोगियों का होगा मुफ्त इलाज प्रतीकात्मक झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एमओयू साइन के अवसर पर चित्र

झारखंड। पूरी दुनिया में दिल की बीमारी का तेजी से बढ़ रही है। आज के वक्त में कम उम्र के युवाओं को भी हृदय रोग की बीमारी जकड़ रही है। हृदय रोग भारत समेत दुनिया भर के पुरुषों और महिलाओं दोनों में सबसे घातक हत्यारे के रूप में उभरा है। 

 

इस बीमारी को लेकर भारत में सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि यहां रहने वाले आम लोगों के लिए इसका इलाज (treatment) काफी महंगा है। इसी चीज को समझते हुए राजकोट और अहमदाबाद स्थित श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल ने झारखंड के एक हजार हृदय रोगियों का मुफ्त इलाज (treatment) करने का फैसला किया है। हृदय रोगियों का मुफ्त इलाज करने को लेकर झारखंड सरकार (Jharkhand government) और श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल्स का संचालन करने वाली संस्था प्रशांति मेडिकल सर्विस एंड रिसर्च फाउंडेशन के बीच एक एमओयू साइन हुआ है। 

एमओयू (MoU) साइन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के जो हृदय रोगी पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पाते थे, उनके लिए यह योजना प्रभावी साबित होगी। यह योजना सबके लिए हृदय रोग (Heart Diseases) के इलाज को आसान बनाने में मदद करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि योजना के अंतर्गत राज्य के सभी वर्गों के लोगो को फायदा मिलेगा। खास बात ये है कि झारखंड सरकार रोगियों को इन हॉस्पिटल्स में आने-जाने के लिए अलग से 10,000 रुपये की राशि देगी। ताकि वे आराम से जा सके और अपना इलाज करवा सकें।

Updated by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ़्तार डेल्टा वैरीएण्ट से आगे निकली, कोविड-19 से हर सप्ताह हो रही 50 हज़ार लोगों की मौत।

ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ़्तार डेल्टा वैरीएण्ट से आगे निकली, कोविड-19 से हर सप्ताह हो रही 50 हज़ार लोगों की मौत।

हे.जा.स. December 21 2021 23128

कोविड-19 महामारी से इस वर्ष 33 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह आँकड़ा, वर्ष 2020 में एचआईवी,

चेहरे पर अनचाहे बाल के कारण और उनको हटाने की स्थायी और अस्थायी विधियाँ।

चेहरे पर अनचाहे बाल के कारण और उनको हटाने की स्थायी और अस्थायी विधियाँ।

सौंदर्या राय October 08 2021 34988

महिलाओं में जंक फूड खाने से शरीर में हार्मोन में असंतुलन पैदा होने लगता है, जिसकी वजह से चेहरे पर अन

बच्चे के जन्म से पहले ही किया गया जेनेटिक बीमारी का इलाज

बच्चे के जन्म से पहले ही किया गया जेनेटिक बीमारी का इलाज

हे.जा.स. November 11 2022 29287

आयला बशीर के परिवार में ऐसा आनुवांशिक रोग है, जिसकी वजह से शरीर में कुछ या सभी प्रोटीन नहीं बनते और

सहारा हॉस्पिटल में दिल का वाल्व रिपेयर कर मरीज़ को दिया नया जीवन।

सहारा हॉस्पिटल में दिल का वाल्व रिपेयर कर मरीज़ को दिया नया जीवन।

हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2021 36596

डा. विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि अब इस नयी तकनीक यानि वाल्व रिपेयर से बहुत से मरीज लाभान्वित हो पाएं

हेयर स्ट्रेटनिंग से होते हैं बालों को ये नुकसान

हेयर स्ट्रेटनिंग से होते हैं बालों को ये नुकसान

आरती तिवारी November 12 2022 32706

स्ट्रेटनर जैसे हेयर इलेक्ट्रॉनिक एप्लाइंसेस बालों के लिए बहुत हार्मफुल हो सकते हैं। बालों को मैनेज

कैंसर के कारण बढ़ रही मृत्युदर को रोकने के लिए शुरुआती निदान जरूरी।

कैंसर के कारण बढ़ रही मृत्युदर को रोकने के लिए शुरुआती निदान जरूरी।

हुज़ैफ़ा अबरार November 09 2021 39991

डॉक्टर हरित चतुर्वेदी बतातें हैं कि, “शुरुआती चरण में इलाज सस्ता होने के साथ कम समय में पूरा हो जाता

अर्थराइटिस पर हेल्थ टॉक व स्वास्थ्य मेला आयोजित

अर्थराइटिस पर हेल्थ टॉक व स्वास्थ्य मेला आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार November 01 2022 37005

खुशी क्लिनिक एन्ड वेलनेस सेण्टर की होम्योपैथिक महिला रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता द्विवेदी ने नि:शुल्क परा

केजीएमयू-केसीएच अल्युमिनाई मीट में डॉ सूर्यकान्त ने प्रस्तुत किया 75 साल का व्योरा

रंजीव ठाकुर April 27 2022 30410

डॉ. सूर्यकान्त ने विभाग के पुरातन चिकित्सकों (अल्युमिनाई) को अवगत कराया कि भविष्य में सभी को विभाग क

शर्मनाक: ठेले पर मरीज को लेकर अस्पताल जा रही महिला का वीडियो वायरल

विशेष संवाददाता April 06 2023 28712

माधौगढ़ इलाके में एम्बुलेंस न मिलने के कारण एक महिला को मजबूरी में अपने पति को ठेले पर लादकर अस्पताल

मुख्यमंत्री के कड़े रूख के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तबादले में हुई गलती को स्वीकारा 

मुख्यमंत्री के कड़े रूख के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तबादले में हुई गलती को स्वीकारा 

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2022 26126

अब तक 500 से अधिक आवेदन भेजे जा चुके हैं। अलग-अलग संवर्ग के इन आवेदनों में कहा गया है कि संबंधित व्य

Login Panel