देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

कपल्स की ये गलतियां उन्हें बना सकती हैं मंकीपॉक्स का मरीज, रहें सावधान

मंकीपॉक्स संक्रमण किसी को भी हो सकता है। अभी तक दुनिया में इसके जितने केस आए हैं, उनमें से अधिकतर पुरुष और गे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लोगों को सेक्स से दूर रहने के लिए कहना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। सेक्स के दौरान कंडोम के इस्तेमाल की सलाह दी गयी है।

श्वेता सिंह
August 23 2022 Updated: August 24 2022 01:37
0 36299
कपल्स की ये गलतियां उन्हें बना सकती हैं मंकीपॉक्स का मरीज, रहें सावधान प्रतीकात्मक चित्र

मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों पर पूरी दुनिया के हेल्थ एक्सपर्ट्स चिंतित हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) द्वारा पिछले महिने ही इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया था। दुनियाभर से रोज हजारों नए मामले सामने आ रहें हैं। हालांकि भारत में अब तक 9 मामले ही सामने आए हैं। जिसमें से 4 दिल्ली, 5 केरल से हैं।

 

कैसे फैलता है मंकीपॉक्स संक्रमण - How does monkeypox infection spread

मंकीपॉक्स (monkeypox) से संक्रमित शख्स के संपर्क में आने से यह वायरस एक से दूसरे शख्स तक पहुंचता है। खासतौर पर यदि संक्रमित व्यक्ति के शरीर पर उभरे दानों को छूने पर। मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति को छूने के अलावा उसके कपड़े, टॉवल, बिस्तर आदि साझा करने पर भी यह संक्रमण फैलता है। करीब बैठे संक्रमित की छींक (sneeze), खांसी (cough)से निकले ड्रॉपलेट्स से भी यह संक्रमण एक से दूसरे व्यक्ति को हो सकता है।

 

मंकीपॉक्स संक्रमण (monkeypox infection) किसी को भी हो सकता है। अभी तक दुनिया में इसके जितने केस आए हैं, उनमें से अधिकतर पुरुष हैं और गे हैं, यानी दूसरे पुरुषों के साथ उन्होंने शारीरिक संबंध (physical relations) बनाये थे। विशेषज्ञों का मानना है कि लोगों को सेक्स (sex) से दूर रहने के लिए कहना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। यही कारण है कि यह सलाह दी जाती हैं कि संबंध बनाने से पहले ये सुनिश्चित करें कि आपको या आपके साथी को किसी प्रकार के चकत्ते न निकले हो। इसके अलावा, फ्लू जैसे किसी भी लक्षण, जैसे बुखार, ठंड लगना, खांसी या सिरदर्द से सावधान रहें। अपने साथी के साथ किसी भी संभावित जोखिम के बारे में संवाद करना भी बहुत महत्वपूर्ण है।

 

मंकीपॉक्स सेक्स कनेक्शन - Monkeypox Sex Connection

जर्नल ऑफ मेडिकल वायरोलॉजी ने यूरोप और यूके में शोध के दौरान पाया कि यह संक्रमण अधिकतर पुरुषों को हुआ है। इसका असर चेहरे, पैर या हाथ से अधिक जननांगों जैसे गुदा और अन्य गुप्तांगों पर मिला। यूके और न्यूयॉर्क सिटी के डेटा के बाद सेक्सुअल कॉन्टैक्ट को लेकर गाइडलाइंस जारी किए गए। गाइडलाइंस में सेक्स के दौरान कंडोम के इस्तेमाल की सलाह दी गयी है।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जौनपुर जिला अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर जिला अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

श्वेता सिंह August 26 2022 30362

ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान उपलब्ध ब्लड यूनिट की संख्या की जानकारी ली। इस पर जिलाधिकारी ने सीएमए

जिम में एक्सरसाइज के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल को आया कार्डियक अटैक, हुई मौत

जिम में एक्सरसाइज के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल को आया कार्डियक अटैक, हुई मौत

विशेष संवाददाता February 25 2023 33040

पुलिस कॉन्स्टेबल जिम में बेहोश हो गया जिसके बाद आनन-फानन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों

बायोप्सी करवाने से कैंसर नहीं फैलता है: डा. हर्षवर्धन

बायोप्सी करवाने से कैंसर नहीं फैलता है: डा. हर्षवर्धन

लेख विभाग October 04 2022 53869

डॉक्टर द्वारा बायोप्सी का सुझाव देने के दो मुख्य कारण रहते हैं, बेहतर निदान के लिए आपके कैंसर के टिश

वैश्विक महामारी का अभी अन्त नहीं हुआ: डब्लूएचओ महानिदेशक

वैश्विक महामारी का अभी अन्त नहीं हुआ: डब्लूएचओ महानिदेशक

हे.जा.स. December 24 2022 29863

इन चुनौतियों के बावजूद, महानिदेशक ने उम्मीद बनाए रखने के लिये अनेक वजहों का उल्लेख किया। उन्होंने बत

कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें।

कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें।

हे.जा.स. August 19 2021 19568

नई दिल्ली। कोविड टीकाकरण में देश ने आज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया लेकिन कोरोना के नए मामलें और मौतों का

जानिये बरसात के मौसम में कैसे रखे खुद को स्वस्थ।

जानिये बरसात के मौसम में कैसे रखे खुद को स्वस्थ।

लेख विभाग June 19 2021 28960

बरसात के मौसम में वायरल फीवर बहुत तेजी के साथ फैलता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है

प्रधानमंत्री से  ‘बेहतर माहौल’ सुनिश्चित करने का आग्रह: आईएमए

प्रधानमंत्री से  ‘बेहतर माहौल’ सुनिश्चित करने का आग्रह: आईएमए

एस. के. राणा June 08 2021 22684

पत्र में कहा गया है, ‘‘इस महामारी के बीच, देश में डॉक्टरों और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों के खिलाफ शार

तम्बाकू एवँ धूम्रपान की लत पूरे विश्व में जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या बनी।

तम्बाकू एवँ धूम्रपान की लत पूरे विश्व में जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या बनी।

लेख विभाग May 31 2021 36804

दुनिया में प्रतिवर्ष लगभग 80 लाख लोग तम्बाकू जनित बीमारियों के कारण असमय मौत का शिकार हो जातें हैं त

कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया

कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया

एस. के. राणा January 31 2023 31137

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा, "कोविड-19 अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स

कोरोना से जंग की ‘मॉकड्रिल’

कोरोना से जंग की ‘मॉकड्रिल’

एस. के. राणा April 10 2023 27810

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए थे। वहीं आज देशभर में मॉकड

Login Panel