देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार बड़े अस्पतालों में हर महीने औसतन 16 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा

चारों अस्पतालों में 2.73 लाख से ज्यादा बच्चे पैदा हुए। सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि जनवरी 2015 से सितंबर 2021 के बीच उसके यहां 1.68 लाख से ज्यादा बच्चों का जन्म हुआ और 943 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा।

एस. के. राणा
April 11 2022 Updated: April 12 2022 00:08
0 33894
दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार बड़े अस्पतालों में हर महीने औसतन 16 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। दिल्ली में केंद्र सरकार के अधीन आने वाले चार बड़े अस्पतालों में हर महीने औसतन 16 महिलाएं प्रसव के बाद दम तोड़ देती हैं। इन अस्पतालों ने सूचना का अधिकार (RTI) कानून के तहत दायर अलग-अलग आवेदनों के जवाब में यह जानकारी उपलब्ध कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML), सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सुचेता कृपलानी अस्पताल (Sucheta Kriplani Hospital) में जनवरी 2015 से सितंबर 2021 के बीच 1,281 महिलाओं की शिशु के जन्म (childbirth) के बाद मौत हो गई।

सबसे ज्यादा खराब हालात सफदरजंग अस्पताल की है, जहां बीते 81 महीने में हर माह औसतन 11 से ज्यादा महिलाओं ने प्रसव के बाद जान गंवा दी।

आरटीआई आवेदनों में पूछा गया था कि जनवरी 2015 से जुलाई 2021 के बीच इन अस्पतालों में कितने शिशुओं का जन्म हुआ, प्रसव के बाद कितनी महिलाओं ने दम तोड़ा और उनकी मौत की वजह क्या रही?

इसके जवाब में सफरदरजंग और सुचेता कृपलानी अस्पताल ने सितंबर 2021 तक की संख्या उपलब्ध कराई, जबकि बाकी दोनों अस्पतालों ने जुलाई 2021 तक के आंकड़े दिए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस अवधि में चारों अस्पतालों में 2.73 लाख से ज्यादा बच्चे पैदा हुए। सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि जनवरी 2015 से सितंबर 2021 के बीच उसके यहां 1.68 लाख से ज्यादा बच्चों का जन्म हुआ और 943 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा। हालांकि, उसने महिलाओं की मौत के कारण नहीं बताए।

जानकारी के अनुसार, प्रसव के बाद सबसे कम मातृ मृत्यु दर (maternal mortality rate) एम्स में रही और वहां जनवरी 2015 से जुलाई 2021 के बीच 29 महिलाओं की शिशु के जन्म के बाद जान गई। आरटीआई से हासिल जानकारी के मुताबिक, आरएमएल में इस अवधि में 59, जबकि सुचेता कृपलानी अस्पताल में 250 महिलाओं की प्रसव के बाद मौत हुई।

सफदरजंग को छोड़ बाकी तीनों अस्पतालों ने बताया कि जानलेवा संक्रमण (infections), अत्यधिक रक्तस्राव (excessive bleeding), सेप्टिक स्ट्रोक (septic strokes), दिल का दौरा (heart attacks) पड़ना और सिजेरियन प्रसव (cesarean delivery) के बाद आंत सहित अन्य अंगों की क्रिया प्रभावित होना महिलाओं की मौत की मुख्य वजह था। इसके साथ ही लिवर की बीमारी, फेफड़ों की धमनियों में खून के थक्के जमने, रक्त की गंभीर कमी होने, खून में संक्रमण, श्वास संबंधी दिक्कतें उभरने, गर्भाशय के फटने, टीबी और कोविड से उपजी जटिलताओं के चलते भी कई महिलाओं की जान गई।

भारत के महापंजीयक (CAG) की ओर से हाल ही में जारी विशेष बुलेटिन के मुताबिक, देश में मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) में 10 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। इसमें बताया गया है कि 2017 से 2019 के बीच भारत में एमएमआर घटकर 103 पर पहुंच गया।

केंद्र सरकार मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना और जननी सुरक्षा योजना (JSY) समेत कई अन्य योजनाएं चला रही है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

त्योहारों पर दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य, 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान

त्योहारों पर दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य, 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान

एस. के. राणा October 06 2022 34347

आपदा प्रबंधन के ‘स्पेशल सीईओ सुशील सिंह द्वारा बैठक के संबंध में जारी की गई जानकारी के अनुसार, मास्क

खूब पीयें मौसमी फलों के जूस इससे आती है आपकी सुंदरता में निखार

खूब पीयें मौसमी फलों के जूस इससे आती है आपकी सुंदरता में निखार

सौंदर्या राय March 25 2022 30157

मौसमी का जूस हमारे खून को साफ करता है, जिससे हम त्वचा संबंधित कई समस्याओं से निजात पाते हैं। इसके अल

प्राकृतिक सुंदरता पाने के लिए मौसमी फलों का सेवन करें

प्राकृतिक सुंदरता पाने के लिए मौसमी फलों का सेवन करें

सौंदर्या राय March 14 2022 38711

फलों का चेहरे पर प्रयोग करके सुंदरता पर चार चाँद लगा सकते है। स्वस्थ, सुंदर, आभामय और आकर्षक त्वचा क

कार्बनिक पोलिमर से पानी के जहरीले प्रदूषकों को हटाकर साफ किया जाएगा: आईआईएसईआर

कार्बनिक पोलिमर से पानी के जहरीले प्रदूषकों को हटाकर साफ किया जाएगा: आईआईएसईआर

एस. के. राणा February 16 2022 36869

वैज्ञानिकों ने एक कार्बनिक पोलिमर विकसित किया है। यह पानी में से उच्च ध्रुवीय कार्बनिक सूक्ष्म प्रदू

अलीगढ़ में बुखार, डेंगू और मलेरिया का तांडव।

अलीगढ़ में बुखार, डेंगू और मलेरिया का तांडव।

हे.जा.स. September 29 2021 39466

अलीगढ़ जिले में बुखार, डेंगू और मलेरिया तीनों मिलकर तांडव मचा रहे हैं। आलम यह है मंगलवार को दीन दयाल

 भारत में धूम्रपान छोड़ने की सफलता दर 5 प्रतिशत से कम

भारत में धूम्रपान छोड़ने की सफलता दर 5 प्रतिशत से कम

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2026 0

प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने धूम्रपान नियंत्रण के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रया

गोरखपुर में सरकारी और निजी अस्पतालों में आई वायरल फीवर के मरीजों की बाढ़

गोरखपुर में सरकारी और निजी अस्पतालों में आई वायरल फीवर के मरीजों की बाढ़

अनिल सिंह October 19 2022 30518

वायरल फीवर में इस बार डेंगू जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। मरीजों को तेज बुखार आने की वजह से चेहरा लाल पड

बिहार में कोविड-19 के 4 मरीज मिले

बिहार में कोविड-19 के 4 मरीज मिले

विशेष संवाददाता December 27 2022 31826

गया पहुंचे 33 विदेशियों को सर्दी-जुकाम शिकायत होने के बाद आरटी पीसीआर जांच कराई गई जिसमें चार की रिप

संयुक्त राष्ट्र ने त्वचा कैंसर से बचाव के पेश किया SunSmart Global UV ऐप 

संयुक्त राष्ट्र ने त्वचा कैंसर से बचाव के पेश किया SunSmart Global UV ऐप 

हे.जा.स. June 22 2022 30253

SunSmart Global UV ऐप पाँच दिन तक का UV विकिरण और मौसम सम्बन्धी पूर्वानुमान प्रदान दे सकेगा। यह ऐप उ

लोहिया संस्थान में होगा किडनी, लिवर और बोन मैरो प्रत्यारोपण

लोहिया संस्थान में होगा किडनी, लिवर और बोन मैरो प्रत्यारोपण

आरती तिवारी September 04 2023 27064

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अब एक छत के नीचे किडनी,लिवर और बोन मैरो का प्रत्यारोप

Login Panel