देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आगरा में मिला डेंगू का एक और नया केस

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचने के लिए लोगों को दिवाली तक सावधान रहने की जरूरत है। पूरी बाजू के कपड़े, सोते समय मच्छरदानी, भरे पानी को साफ करने, कूलर आदि का पानी साफ करने के निर्देश दिए हैं।

श्वेता सिंह
October 13 2022 Updated: October 13 2022 01:40
0 41638
आगरा में मिला डेंगू का एक और नया केस प्रतीकात्मक चित्र

आगरा (लखनऊ ब्यूरो)। मौसम में बदलाव के बाद अब एक बार फिर डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। आगरा में एक डेंगू का मरीज मिला है। ताजगंज में होटल ताज व्यू के पास पुरानी मंडी निवासी 17 वर्षीय किशोर में डेंगू की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि मरीज की स्थिति ठीक है। घर पर रहकर ही वह चिकित्सकों के परामर्श के अनुरूप दवाएं ले रहा है। 

 

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने पुरानी मंडी में एंटी लार्वा (larva) का स्प्रे करा दिया है। अन्य लोगों की भी जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचने के लिए लोगों को दिवाली तक सावधान रहने की जरूरत है। पूरी बाजू के कपड़े, सोते समय मच्छरदानी, भरे पानी को साफ करने, कूलर आदि का पानी साफ करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि पिछले साल भी डेंगू (dengue) से 500 से ज्यादा लोग बीमार हुए थे। इस वर्ष जिले में डेंगू के 8 मरीज मिल चुके हैं। राहत की बात यह है कि मरीज गंभीर अवस्था में नहीं पहुंच रहे हैं। मलेरिया के मरीजों (patients) की संख्या जिले में 6 हो चुकी है।

 

जिला मलेरिया (malaria) अधिकारी का कहना है कि ठंड की दस्तक धीरे-धीरे होने लगी है। ठंड बढ़ने के साथ मच्छरों के काटने के प्रभाव कम होने लगेंगे। डेंगू (dengue) और मलेरिया का खतरा कम हो जाएगा। तब तक खुद को मच्छरों (mosquito) के काटने से बचाना है। स्वास्थ्य विभाग ने सफाई रखने के निर्देश जारी किए हैं। घर के आसपास जल जमाव न होने दें क्याेंकि डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

देहरादून में कोरोना से एक मरीज की मौत

देहरादून में कोरोना से एक मरीज की मौत

विशेष संवाददाता January 03 2023 30795

कोविड के नए वैरिएंट की दहशत के बीच उत्त्राखंड में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है।

3012 पदों पर कल होगी स्टाफ नर्स की भर्ती। 

3012 पदों पर कल होगी स्टाफ नर्स की भर्ती। 

हे.जा.स. October 03 2021 31068

प्रयागराज के 40, गाजियाबाद 38, गोरखपुर 43, लखनऊ 57 और मेरठ के 41 समेत 219 केंद्रों पर यह परीक्षा सुब

माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन।

माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन।

रंजीव ठाकुर March 19 2021 51647

प्रोग्राम मैनेजर भावना राई ने बताया कि देश की आधी आबादी आज भी माहवारी स्वच्छता प्रबंधन में बहुत पीछे

पटना में डेंगू के 24 घंटों में मिले 11 मामले

पटना में डेंगू के 24 घंटों में मिले 11 मामले

विशेष संवाददाता September 04 2022 29648

शहर में एक ही दिन में 11 नये मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को मिले मरीजों को म

सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी से बचाई बुजुर्ग महिला की जान

सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी से बचाई बुजुर्ग महिला की जान

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2022 65670

इस सर्जरी के दौरान मरीज को ब्रेन हेमरेज हो सकने की आशंका भी थी। इन सब चुनौतियों के बीच अपने अनुभव व

जरूरी चिकित्सा उपकरणों के दाम घटे।

जरूरी चिकित्सा उपकरणों के दाम घटे।

हे.जा.स. July 24 2021 31071

आयातकों ने कीमतों में सबसे ज्यादा कमी पल्स ऑक्सीमीटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग मशीन और नेबुलाइजर पर की

दोबारा थायरॉयड कैंसर में आयोडीन थेरेपी नई आस

दोबारा थायरॉयड कैंसर में आयोडीन थेरेपी नई आस

आरती तिवारी September 03 2023 28567

थायरॉयड कैंसर के मामले में सर्जरी के बावजूद बार-बार कैंसर उभरने की प्रवृत्ति देखी जाती है। वहीं इसे

डोलो-650 दवा निर्माता कंपनी माइक्रो लैब्स पर आयकर के छापे

डोलो-650 दवा निर्माता कंपनी माइक्रो लैब्स पर आयकर के छापे

एस. के. राणा July 08 2022 33601

मशहूर दवा निर्माता कंपनी माइक्रो लैब्स लिमिटेड के आफिसेस़ पर आयकर चोरी को लेकर छापेमारी हो रही है। इ

नामी कम्पनी की नकली पेन किलर बेचते हुए दो गिरफ्तार

नामी कम्पनी की नकली पेन किलर बेचते हुए दो गिरफ्तार

रंजीव ठाकुर September 03 2022 49008

जहाँ एक ओर योगी सरकार ड्रग माफिया के खिलाफ जोरदार अभियान चला रही है वहीँ दूसरी ओर मेरठ में नकली दवा

25 दिसम्‍बर की रात से उत्तर प्रदेश में नाईट कर्फ्यू की वापसी।

25 दिसम्‍बर की रात से उत्तर प्रदेश में नाईट कर्फ्यू की वापसी।

हुज़ैफ़ा अबरार December 24 2021 29619

25 दिसम्‍बर से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसके साथ ही विवाह

Login Panel