देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रंग लाई आंदोलन की रणनीति, स्वास्थ्यकर्मियों के स्थानान्तरण नीति पर विराम।

स्थानान्तरण नीति पर सरकार ने पूर्ण विराम लगा दिया। अब स्वयं के अनुरोध पर ही स्थानान्तरण होगा तथा पदोन्नति के उपरांत समायोजन भी किया जाएगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 12 2021 Updated: July 12 2021 05:32
0 30936
रंग लाई आंदोलन की रणनीति, स्वास्थ्यकर्मियों के स्थानान्तरण नीति पर विराम। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री के साथ चिकित्सा महासंघ उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल।

लखनऊ। रविवार को चिकित्सा महासंघ उत्तर प्रदेश के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद एवं महानिदेशक डॉ डीएस नेगी के साथ बैठक हुई। 

बैठक में स्थानान्तरण नीति पर सरकार ने पूर्ण विराम लगा दिया। स्थानान्तरण नीति के तहत जिन कर्मियों की सेवा अवधि एक शहर में 7 साल, 10 साल एवं 15 साल की हो गयी थी, उनके स्थानान्तरण की योजना थी। अब केवल स्वयं के अनुरोध पर ही  स्थानान्तरण होगा तथा पदोन्नति के उपरांत समायोजन भी किया जाएगा। 

मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद की तरफ से यह सुझाव दिया गया कि समस्त यूनियन के लोग जिनको कोविड काल के दौरान मरणोपरांत 50 लाख रुपए की बीमा राशि नहीं मिली है, उनकी शिकायत शासन के के पास तक तुरंत उपलब्ध कराएं। विभाग सूची बनाकर उसको जल्द से जल्द दिलवाने की कोशिश करेगा। 

उन्होंने कहा जो कर्मचारी या अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए हैं, उनकी समस्याओं का  महासंघ संज्ञान ले और सरकार को सूचित करे। 

इससे पहले चिकित्सा महासंघ ने 5 सूत्रीय मांगों का माँग पत्र मुख्यमंत्री और स्वास्थ्यमंत्री को दिया था। जिसमें कोविड काल के दौरान शहीद कोरोना वरिर्यस को 50 लाख बीमा राशि, आश्रिर्तो को राजकीय सेवा में नियुक्ति, सभी संवर्गो का पुनर्गठन, सभी रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की मांग किया गया था। 

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित प्रोत्साहन भत्ता तत्काल दिलाने, सभी संवर्ग के उच्च रिक्त पदों को पदोन्नति के आधार पर तत्काल भरने की मांग भी शामिल थे।  

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अपर मुख्य सचिव द्वारा आज एक बार फिर से आश्वासन दिया गया कि महासंघ के माँग पर स्थानान्तरण व्यक्तिगत अनुरोध पर ही किये जाएंगे। 

बैठक में डा सचिन वैश्य, डा अमित सिंह, अशोक कुमार, श्रवण सचान, संदीप वढोला, सर्वेश पाटिल, राम मनोहर कुशवाहा आर के पी सिंह महेंद्र पान्डेय, कमल सुनील कुमार अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

हे.जा.स. February 15 2021 22672

रोगियों को शिक्षित करने के हमारे सफल प्रयासों का यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि अपोलो अस्पताल समूह बह

हल्दी के औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन गुण 

हल्दी के औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन गुण 

आयशा खातून May 27 2022 45924

हल्दी पाचन तन्त्र की समस्याओं, गठिया, रक्त-प्रवाह की समस्याओं, कैंसर, जीवाणुओं के संक्रमण, उच्च रक्त

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और टीकाकरण में सहयोग पर देशवासियों की सराहना की

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और टीकाकरण में सहयोग पर देशवासियों की सराहना की

एस. के. राणा August 15 2022 31047

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति

भारत सरकार की मुफ्त टेलीमेडिसिन सेवा

भारत सरकार की मुफ्त टेलीमेडिसिन सेवा 'ई संजीवनी' आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुडी 

विशेष संवाददाता June 03 2022 29752

एबीडीएम के साथ ई-संजीवनी का एकीकरण एक ऐसा उदाहरण है जहां 22 करोड़ एबीएचए धारक ई-संजीवनी के माध्यम से

रैपिड फीवर सर्वे का चौथा राउंड शुरू

रैपिड फीवर सर्वे का चौथा राउंड शुरू

आरती तिवारी July 03 2023 30569

फरीदाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया और डेंगू बीमारी को लेकर जिले में रैपिड फीवर का चौथे राउंड का

ललित मोदी दूसरी बार कोरोना संक्रमित, लंदन में ऑक्सीजन सपोर्ट पर

ललित मोदी दूसरी बार कोरोना संक्रमित, लंदन में ऑक्सीजन सपोर्ट पर

विशेष संवाददाता January 17 2023 28578

ललित मोदी को तीन दिन पहले ही मेक्सिको सिटी से एयरलिफ्ट कर लंदन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अ

राहत: देश में कम हो रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 10 हजार 725 नए मामले

राहत: देश में कम हो रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 10 हजार 725 नए मामले

आरती तिवारी August 26 2022 30077

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रिकवरी रेट 98.61% है। बीते 24 घंटे में 68 लोगों की मौत हुई। कोविड-19 स

5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए आयी कोरोनारोधी वैक्सीन, आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन

5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए आयी कोरोनारोधी वैक्सीन, आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन

एस. के. राणा March 09 2022 26002

बायोलॉजिकल ई ने 5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए तैयार कोरोना रोधी वैक्सीन कोर्बिवैक्स के आपात इस्तेम

दुनिया की बड़ी आबादी कोरोनारोधी टीके से वंचित, कोरोना से बचाव के लिए 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण आवश्यक: संयुक्त राष्ट्र

दुनिया की बड़ी आबादी कोरोनारोधी टीके से वंचित, कोरोना से बचाव के लिए 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण आवश्यक: संयुक्त राष्ट्र

हे.जा.स. December 23 2021 35945

आबादी के एक बड़े हिस्से का टीकाकरण नहीं होने की वजह से, ओमिक्रॉन जैसे नए वैरिएण्ट्स के बार-बार उभरने

एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुँचा।

एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुँचा।

हे.जा.स. October 18 2021 49666

प्रदूषण मापक ऐप ‘समीर’ के अनुसार रविवार को गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350, ग्रेटर

Login Panel