देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकला आंत में फंसा स्टील का ग्लास

खबरों के मुताबिक यह शख्स गुजरात के सूरत में काम करता है। कुछ दिन पहले वह अपने कुछ साथियों के साथ पार्टी कर रहा था और इस दौरान लगभग सभी लोग नशे में थे। ठीक इसी दौरान उसके ही दोस्तों ने मजाक-मजाक में उसके गुदा के रास्ते स्टील का गिलास उसके अंदर डाल दिया।

विशेष संवाददाता
August 23 2022 Updated: August 23 2022 15:31
0 31343
डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकला आंत में फंसा स्टील का ग्लास प्रतीकात्मक चित्र

बेरहामपुर। ओडिशा के गंजम ज़िले से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां बेरहामपुर में डॉक्टरों ने कुछ ऐसा  कर दिया, जिसे जानकर सब हैरान है। दरअसल यहां डॉक्टर ने ऑपरेशन करके शख्स की आंत से स्टील गिलास को बाहर निकाला है। बताया जा रहा है, व्यक्ति को उसके दोस्त ने शराब पिलाकर गुदा (मलद्वार) के रास्ते गिलास डाल दिया था। मामला बेरहामपुर शहर के MKCG मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की है। सर्जरी से पहले शख्स के किए गए एक्स रे की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, जिसमें आंत में एक स्टील का गिलास साफ नजर आया।

 

अस्पताल के सर्जरी विभाग (Surgery Department) के हेड प्रोफेसर चरण पांडा के निर्देश पर डॉक्टरों (doctors) की एक टीम गठित की गई। असिस्टेंट प्रोफेसर संजीत कुमार नायक, डॉ सुब्रत बराल, डॉ सत्यस्वरूप और डॉ. प्रतिभा सहित डॉक्टरों की एक टीम ने सर्जरी की। डॉक्टरों ने आंत (intestine) काटकर स्टील का गिलास निकाला। सर्जरी के बाद मरीज़ की सेहत में सुधार (health) हो रहा है।

यह घटना उड़ीसा के गंजम (Ganjam) जिले के रहने वाले एक शख्स के साथ हुई है। खबरों के मुताबिक यह शख्स गुजरात के सूरत में काम करता है। कुछ दिन पहले वह अपने कुछ साथियों के साथ पार्टी कर रहा था और इस दौरान लगभग सभी लोग नशे (drunk) में थे। ठीक इसी दौरान उसके ही दोस्तों ने मजाक-मजाक में उसके गुदा (anus) के रास्ते स्टील का गिलास (steel glass) उसके अंदर डाल दिया।

इसके बाद परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टरों की टीम ने उसका एक्सरे (x-ray) कराया। जब रिपोर्ट आई तो सब हैरान रह गए क्योंकि उसकी आंत में स्टील का गिलास फंसा हुआ दिख रहा था। इसके बाद एक दुर्लभ सर्जरी (rare surgery) के जरिए डॉक्टरों ने आंत को काटकर स्टील का गिलास बाहर निकाल लिया। अब उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

Updated by Aarti Tewari

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वजन घटाने के लिए ना करें ये गलती

वजन घटाने के लिए ना करें ये गलती

आरती तिवारी August 28 2022 29087

मोटापा आजकल की एक बड़ी समस्या है इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते है लेकिन आपकी एक गलती से इसके साइ

डेल्टा स्वरूप पर फाइजर और जे एंड जे के टीके अधिक असरदार: दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ

डेल्टा स्वरूप पर फाइजर और जे एंड जे के टीके अधिक असरदार: दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ

admin July 04 2021 30349

डेल्टा स्वरूप का मामला सबसे पहले भारत में सामने आया और इसके कारण दक्षिण अफ्रीका में महामारी की तीसरी

मैसूर के इंजीनियरिंग छात्रों ने दृष्टिहीन लोगों के लिए स्वचालित छड़ी तैयार की

मैसूर के इंजीनियरिंग छात्रों ने दृष्टिहीन लोगों के लिए स्वचालित छड़ी तैयार की

आरती तिवारी September 26 2022 33065

यह स्टिक 4 महीने में बनकर तैयार हुई है। जिससे दृष्टिहीन दिव्यांग सड़क पर बेधड़क होकर चल सकेंगे। उन्ह

गर्मियों में ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

गर्मियों में ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

आयशा खातून May 16 2023 51165

गर्मी में पाचन यानी डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी अधिक होती हैं। गर्मियों के मौसम में कैसे रखें अपनी

अस्पतालों में बढ़े H3N2 वायरस के 30 से 40 फीसदी केस

अस्पतालों में बढ़े H3N2 वायरस के 30 से 40 फीसदी केस

आरती तिवारी March 11 2023 32633

यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण की दर भले ही नियंत्रण में हो लेकिन वायरल फीवर का अटैक कम नहीं हो रहा।

कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने दुनिया को चेताया।

कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने दुनिया को चेताया।

हे.जा.स. October 25 2021 36914

कोरोना महामारी तब समाप्त होगी, जब दुनिया इसे समाप्त करना चाहेगी। यह हमारे हाथ में है।

एम्स नागपुर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

एम्स नागपुर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

विशेष संवाददाता December 12 2022 36756

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन

बेल के औषधीय गुण और फायदे

बेल के औषधीय गुण और फायदे

लेख विभाग May 15 2021 42662

बेल कई रोगों की रोकथाम कर सकता है तो कई रोगों को ठीक करने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है। आप कफ-व

6 महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोविडरोधी वैक्सीन आ गयी 

6 महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोविडरोधी वैक्सीन आ गयी 

हे.जा.स. June 20 2022 26905

मॉडर्ना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंसेल ने कहा कि हम रोमांचित हैं कि एफडीए ने बच्चों और किशोरों के

कोरोना संक्रमण : लगातार कम हो रहे मरीज़, पिछले 24 घण्टे  में आये 18,870 नए मामले।

कोरोना संक्रमण : लगातार कम हो रहे मरीज़, पिछले 24 घण्टे  में आये 18,870 नए मामले।

एस. के. राणा September 29 2021 31386

केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी कोरोना केसों में कमी के चलते यह स्थिति देखने को मिल

Login Panel