देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

मुम्बई में शुरू हुई जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला, कोरोना से लड़ने में होगी मदद।

नायर अस्पताल में शहर की पहली जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक अतिरिक्त लाभ प्रदान करने जा रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने डिजिटल माध्यम से प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

हे.जा.स.
August 05 2021 Updated: August 09 2021 18:10
0 29747
मुम्बई में शुरू हुई जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला, कोरोना से लड़ने में होगी मदद। प्रतीकात्मक

मुम्बई : नायर अस्पताल में शहर की पहली जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक अतिरिक्त लाभ प्रदान करने जा रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने डिजिटल माध्यम से प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल में यह नयी सुविधा कम समय में बड़ी संख्या में नमूनों का विश्लेषण कर सकती है और म्यूटेंट की पहचान भी कर सकती है। यह हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी।

बच्चों में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) के लिए स्पिनराज़ थेरेपी भी टीएन मेडिकल कॉलेज ऐंड बीवाईएल नायर चैरिटेबल अस्पताल में शुरू की गई है।

ठाकरे ने डिजिटल माध्यम से आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि 100 साल पहले स्पेनिश फ्लू महामारी के दौरान स्थापित किया गया नायर अस्पताल एक दूसरी सदी के लिए जनता के स्वास्थ्य के देखभाल की तैयारी कर रहा है।

ठाकरे ने यह भी कहा कि भारत में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी जैसी स्थितियों के लिए दवाएं उपलब्ध कराना समय की मांग है, क्योंकि इलाज की लागत करोड़ों में है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस स्थिति से किसी बच्चे की मौत न हो।

स्पिनराज़ स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) विरासत में मिले गतिशील, अपक्षयी न्यूरो-मस्कुलर विकारों के एक समूह से होता है, जिसमें बच्चे सांस लेने में विफलता के कारण कम उम्र में मर जाते हैं या वे जीवन भर व्हीलचेयर पर रहते हैं।

ठाकरे ने राज्य सरकार या मुंबई नगर निगम की मदद के बिना नयी सुविधाओं की स्थापना के लिए अस्पताल की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'अस्पताल 100 साल पहले समाजसेवियों के सहयोग से स्थापित किया गया था और आज भी दानदाता आगे आए हैं, यह परंपरा है।' चार सितंबर, 1921 को स्थापित नायर अस्पताल सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों सहित विभिन्न चिकित्सा व संबद्ध शाखाओं में व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करता है।

अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'इस संस्थान ने समाज को ऐसे चिकित्सा दिग्गज प्रदान किए हैं, जिन्होंने दशकों से निस्वार्थ स्वास्थ्य सेवाएं दी हैं और हम इस गौरवशाली संस्कृति व परंपरा को अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए जारी रखने को लेकर तत्पर हैं।'

अगली पीढ़ी के जीनोम अनुक्रमण (एनजीएस) रोगजनकों के लक्षणों के वर्णन की एक विधि है। इस तकनीक का उपयोग आरएनए या डीएनए के पूरे जीनोम या लक्षित क्षेत्रों में न्यूक्लियोटाइड के क्रम को निर्धारित करने के लिए किया जाता है, जो वायरस के दो उपभेदों के बीच अंतर को समझने में मदद करता है, जिससे म्यूटेंट की पहचान होती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पटना में डेंगू का कहर

पटना में डेंगू का कहर

विशेष संवाददाता October 10 2022 33221

स्वास्थ्य विभाग (health Department) की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक अलग-अलग करीब 450 इलाकों और घ

शिखर सम्मलेन में धूम्रपान को लेकर हुयी चर्चा, प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने दिया ये सुझाव

शिखर सम्मलेन में धूम्रपान को लेकर हुयी चर्चा, प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने दिया ये सुझाव

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2022 24615

राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने कहा भारत इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम की व्

देश में फैल रहा वायरस का ट्रिपल अटैक !

देश में फैल रहा वायरस का ट्रिपल अटैक !

एस. के. राणा March 11 2023 34402

देश में अब H3N2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण ने दस्तक दे दी है। वहीं ये वायरस जानलेवा होता जा है। हरियाणा और

सिप्ला, यूबायो के साथ लाएगी आरटी-पीसीआर परीक्षण किट। 

सिप्ला, यूबायो के साथ लाएगी आरटी-पीसीआर परीक्षण किट। 

एस. के. राणा May 21 2021 34450

सिप्ला के एमडी और ग्लोबल सीईओ उमंग वोहरा ने कहा, ‘‘सिप्ला कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में उपचार की उप

कानपुर में अनजान वायरस से हड़ंकप

कानपुर में अनजान वायरस से हड़ंकप

विशेष संवाददाता April 24 2023 28247

इस वायरस के लक्षण अलग तरह के हैं। पहले बहुत तेज बुखार (high fever) आता और फिर फेफड़े संक्रमित होते ह

सफेद दाग छूआछूत की बीमारी नहीं: डॉ ए के गुप्ता

रंजीव ठाकुर June 11 2022 58833

सफेद दाग के बहुत से कारण होते हैं लेकिन संयुक्त रुप से इसे ल्यूकोडर्मा कहा जाता है। जब शरीर में रंग

गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

विशेष संवाददाता January 17 2023 34638

खोड़ा में केंद्र सरकार की तरफ से पात्र गरीबों को इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाए गए

केजीएमयू में माताओं के दूध दान से बच रहा नवजात शिशुओं का जीवन

केजीएमयू में माताओं के दूध दान से बच रहा नवजात शिशुओं का जीवन

रंजीव ठाकुर August 09 2022 35440

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में कंप्रिहेंसिव लेक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर से जरूरत

बर्फ में दबा मिला 48,500 साल पुराना वायरस

बर्फ में दबा मिला 48,500 साल पुराना वायरस

विशेष संवाददाता December 01 2022 30721

वैज्ञानिकों के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग के कारण इंसानों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। शोधकर्ताओं के अनुसा

हर गांठ टीबी नहीं होती लगातार बनी रहने वाली या बढ़ती गांठ को नज़रअंदाज़ न करें : प्रो. डॉ. नम्रता पी अवस्थी

हर गांठ टीबी नहीं होती लगातार बनी रहने वाली या बढ़ती गांठ को नज़रअंदाज़ न करें : प्रो. डॉ. नम्रता पी अवस्थी

हुज़ैफ़ा अबरार September 16 2026 1162

बिना कारण वजन कम होना लंबे समय तक बुखार रहना और अत्यधिक रात में पसीना आना जैसे चेतावनी लक्षणों पर भी

Login Panel