देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अब विवेकानंद पालीक्लीनिक में भी मिलेगा आयुष्मान का लाभ

स्टेट हेल्थ एजेंसी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए स्टेट हेल्थ एजेंसी प्रतिबद्ध है। ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए निजी चिकित्सालयों को प्रेरित किया जा रहा है।

हुज़ैफ़ा अबरार
December 04 2022 Updated: December 04 2022 16:18
0 202999
अब विवेकानंद पालीक्लीनिक में भी मिलेगा आयुष्मान का लाभ विवेकानंद पालीक्लीनिक

लखनऊ। विवेकानंद पालीक्लीनिक (Vivekananda Polyclinic) द इंस्टीट्यूट ऑफ़  मेडिकल साइंसेज हॉस्पिटल को शनिवार को स्टेट हेल्थ एजेंसी उत्तर प्रदेश आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध कर लिया गया है। इस अस्पताल में 350 बिस्तरों एवं 24 घंटे सेवा सहित हृदय, नाक, कान एवं गला, अस्थमा, उदर रोग स्त्री रोग हडडी रोग, न्यूरोलाजी कैंसर सहित अन्य जटिल रोग उपचार की सुविधा उपलब्ध है। 

स्टेट हेल्थ एजेंसी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए स्टेट हेल्थ एजेंसी (State Health Agency) प्रतिबद्ध है। ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा (health facilities) मुहैया कराने के लिए निजी चिकित्सालयों को प्रेरित किया जा रहा है। अब तक देश में 28 से ज्यादा अस्पताल (hospitals) इस योजनान्तर्गत सूचीबद्ध हैं एवं उत्तर प्रदेश के 3200 से अधिक अस्पतालों को सूचीबद्ध कर तमिलनाडु (Tamil Nadu) एवं कर्नाटक (Karnataka) के बाद सबसे ज्यादा अस्पतालों को सूचीबद्ध करने में तीसरे पायदान पर है।

वंचित परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसलिए निजी चिकित्सालयों (private hospitals) को इस योजना के अंतर्गत आबद्ध करने के लिए दो दिसम्बर को कानपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमें उन चिकित्सालयों को आमंत्रित किया गया जो अभी तक योजनान्तर्गत सूचीबद्ध नहीं हैं। लगभग 70 अस्पतालों द्वारा इस कार्यशाला में प्रतिभाग किया एवं उनमें से 37 चिकित्सालयों ने योजनान्तर्गत आबद्धता के लिए रूचि प्रकट की गई। अब तक इस योजना में 16 लाख से अधिक लाभार्थी नि:शुल्क उपचार का लाभ ले चुके हैं। 

राज्य एवं केंद्र शासन इस योजना के सफलता एवं अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल करने के लिए गंभीर है। इस योजना के प्रति जागरूकता के लिए प्रदेश में पिछड़े क्षेत्रो में नुक्कड़ नाटक एवं एलईडी बाइक द्वारा प्रचार-प्रसार कर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

यूपी में अब तक 2,35 करोड़ लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड (Ayushman cards) बनाया जा चुका है। ऐसे परिवारों की संख्या जिनमें कम से कम एक सदस्य के पास आयुष्मान कार्ड हो ऐसे परिवार 56 प्रतिशत है। ज्यादा से ज्यादा सरकारी एवं निजी अस्पतालों की सहभागिता हो एवं प्रदेश में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंचे यही इस योजना का उददेश है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वास्थ्य विभाग के समूह ग कर्मचारी महानिदेशालय का करेंगे घेराव

स्वास्थ्य विभाग के समूह ग कर्मचारी महानिदेशालय का करेंगे घेराव

रंजीव ठाकुर July 10 2022 29354

स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर की लगी हुई आग बुझने की जगह भड़कती ही जा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग के सम

बायोलॉजिकल-ई का कॉर्बेवैक्स, एहतियाती खुराक के रूप में दिया जा सकेगा

बायोलॉजिकल-ई का कॉर्बेवैक्स, एहतियाती खुराक के रूप में दिया जा सकेगा

विशेष संवाददाता August 03 2022 26479

कोविड-19 टीकाकरण पर एक सरकारी पैनल ने बायोलॉजिकल-ई के कॉर्बेवैक्स को अनुमति देने की सिफारिश की है। र

जरूरी नहीं,कोरोना ग्रस्त मां का शिशु भी पॉजिटिव हो 

जरूरी नहीं,कोरोना ग्रस्त मां का शिशु भी पॉजिटिव हो 

हुज़ैफ़ा अबरार January 13 2022 37850

यदि आप गर्भवती हैं और कोविड पॉजिटिव हैं या रह चुकी तो कोविड को लेकर कतई न घबराएं। कोविड जैसी संक्राम

डब्ल्यूएचओ ने कोविड से इतर गरीब देशों को प्रभावित करने वाले 20 रोगों को ख़तम करने की योजना बनायी। 

डब्ल्यूएचओ ने कोविड से इतर गरीब देशों को प्रभावित करने वाले 20 रोगों को ख़तम करने की योजना बनायी। 

हे.जा.स. January 29 2021 31838

ऐसा माना जाता है कि ये बीमारियां विकसित देशों में समाप्त हो गयीं हैं लेकिन गरीब देशों के 170 करोड़ लो

मेडिकेशन सेफ्टी थीम पर आज मनाया गया विश्व रोगी सुरक्षा दिवस

मेडिकेशन सेफ्टी थीम पर आज मनाया गया विश्व रोगी सुरक्षा दिवस

विशेष संवाददाता September 17 2022 36189

कई बार मरीजों द्वारा दी गई गलत या अधूरी जानकारी के कारण भी नुकसान का कारण बनती है, इन सभी को रोका जा

बूस्टर डोज है असरदार, 90 प्रतिशत तक कम हुई मौतें: स्टडी

बूस्टर डोज है असरदार, 90 प्रतिशत तक कम हुई मौतें: स्टडी

हे.जा.स. February 01 2023 32927

दुनियाभर में कोरोना ने कोहराम मचा दिया था। कोविड-19 की चपेट में आने से लाखों लोगों ने अपनी जान गंवा

निःसंतानता के प्रति नज़रिये को बदलने में सफल हुआ इन्दिरा आईवीएफ। 

निःसंतानता के प्रति नज़रिये को बदलने में सफल हुआ इन्दिरा आईवीएफ। 

हुज़ैफ़ा अबरार March 03 2021 30432

कुछ वर्षों में आईवीएफ उपचार की सफलता दर में बहुत सुधार हुआ है क्योंकि अधिकांश दम्पति पहली बार में ही

एयरपोर्ट पर कोरोना नियम बदला, अब आरटीपीसीआर टेस्ट और होम क्वॉरंटीन खत्म

एयरपोर्ट पर कोरोना नियम बदला, अब आरटीपीसीआर टेस्ट और होम क्वॉरंटीन खत्म

हे.जा.स. February 10 2022 32738

14 फरवरी से भारत आने वाले यात्रियों को आरटीपीआर टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके बदले पूर्ण टीका

मेदांता अस्पताल में 9 दिन के नवजात की ओपन हार्ट सर्जरी कर बचाई गई जान

रंजीव ठाकुर September 16 2022 129446

मेदांता अस्पताल में हाल ही में 9 दिन की एक नवजात बच्ची का इलाज किया गया जो कि डक्ट डिपेंडेंट पल्मोनर

पुर्तगाल में गर्भवती भारतीय महिला पर्यटक की बेड मौत, स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

पुर्तगाल में गर्भवती भारतीय महिला पर्यटक की बेड मौत, स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

हे.जा.स. September 01 2022 23846

यूँ तो यह दुःख भरी घटना है कि अस्पताल में जगह ना मिलने से गर्भवती भारतीय महिला की मौत हो गई है लेकिन

Login Panel