देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

आयुर्वेदिक दवाएं डाल रही है किडनी पर असर - यूरोलॉजिस्ट डॉ मयंक मोहन अग्रवाल

पूरे देश में किडनी ट्रांसप्लांट की इतनी अधिक जरुरत है कि उसे आप आसानी से पूरा नहीं कर सकते हैं इसलिए डिमांड और सप्लाई में बड़ा अंतर बना हुआ है। 

रंजीव ठाकुर
June 06 2022 Updated: June 06 2022 03:44
0 39840

लखनऊ। क्या आप जानते हैं कि लम्बे समय तक पेन किलर या आयुर्वेदिक दवाएं खाने से सबसे पहले गुर्दे पर असर पड़ता है? किडनी ट्रांसप्लांट या डायलिसिस करने की नौबत क्यों आती है? किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए? ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब हेल्थ जागरण को दिए डॉ मयंक मोहन अग्रवाल ने जो मेदांता अस्पताल में एसोसिएट डायरेक्टर, यूरोलॉजी एण्ड किडनी ट्रांसप्लांट है। आपका नाम कई सम्मानित पुरस्कारों से जुड़ा हुआ है और कम उम्र में अपने राष्ट्रीय ख्याति अर्जित की है।


हेल्थ जागरण - डॉ साहब क्या लखनऊ में किडनी ट्रांसप्लांट की उपयुक्त सुविधाएं उपलब्ध हैं?
डॉ मयंक मोहन अग्रवाल - हां उपलब्ध है। मेदांता अस्पताल डॉ नरेश त्रेहन के नेतृत्व में विश्व स्तरीय किडनी ट्रांसप्लांट (kidney transplant) की सुविधाएं मुहैया करवा रहा है।‌‌‌‌‌‌‌‌ कमखर्च में मेदांता अस्पताल ये सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कई विभागों की जरूरत होती है। यह एक लम्बी प्रक्रिया होती है जिसको मेदांता अस्पताल पूरी कर रहा है। 


हेल्थ जागरण - क्या डिमांड के हिसाब से किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधाएं प्रर्याप्त है?
डॉ मयंक मोहन अग्रवाल - देखिए पूरे देश में किडनी ट्रांसप्लांट की इतनी अधिक जरुरत है कि उसे आप आसानी से पूरा नहीं कर सकते हैं इसलिए डिमांड और सप्लाई में बड़ा अंतर बना हुआ है। 


हेल्थ जागरण - क्या मेदांता अस्पताल पर किडनी ट्रांसप्लांट का अतिरिक्त दबाव है और इसके लिए आगामी क्या योजनाएं हैं?
डॉ मयंक मोहन अग्रवाल - जी बिल्कुल दबाव है। मेदांता अस्पताल में अभी हम लाइव डोनर किडनी ट्रांसप्लांट (Live Donor Kidney Transplant) कर रहे हैं। इसके लिए परिवार या निकट रिश्तेदारों से ही किडनी का दान लिया जाता है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया जा रहा है। अभी 10 ऑपरेशन थियेटर (operation theaters) काम कर रहे हैं और 8 आने वाले समय में काम करने लगेंगे तो 18 ऑपरेशन थियेटर हमारे पास हो जाएंगे। ऐसे ही नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी (Urology) में टीमों को बढ़ाया जा रहा है। 


हेल्थ जागरण - मरीज को किडनी ट्रांसप्लांट ना करवाना पड़े इसके लिए क्या करना चाहिए?
डॉ मयंक मोहन अग्रवाल - किडनी को स्वस्थ रखने के लिए 35-40 साल की उम्र के बाद ब्लडप्रेशर (blood pressure), शुगर (sugar) या दिल की बीमारियों (heart diseases) को कंट्रोल रखना होता है। आखिरी बात डायट और लाइफ स्टाइल पर आ कर रुक जाती है। तो किडनी को स्वस्थ रखने के लिए ब्लडप्रेशर, शुगर और दिल की बीमारियों को पैदा करने वाले सभी कारकों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सबसे जरूरी है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ समय जरूर निकालें। कसरत करें (Exercise), उचित मात्रा में पानी पिएं, उचित आहार लें और फास्ट फूड (fast food) से बचें, नशा ना करें, सीमित मात्रा में नमक का उपयोग करें और बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं या खास तौर पर आयुर्वेदिक दवाएं लम्बे समय तक ना खाएं। लोगों को लगता है कि आयुर्वेदिक दवाएं साइड इफेक्ट नहीं डालती हैं तो लोग बिना आयुर्वेदाचार्य के परामर्श के दवाएं खाने लगते हैं, ऐसा बिल्कुल भी ना करें और डॉक्टर की सलाह पर ही दवाओं का सेवन करें नहीं तो इसका इफेक्ट पूरे शरीर पर हो सकता है।


तो यह थे जाने माने यूरोलॉजिस्ट डॉ मयंक मोहन अग्रवाल जिन्होंने किडनी के स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में कैंसर से महिलाओं की मौतें ज्यादा

देश में कैंसर से महिलाओं की मौतें ज्यादा

एस. के. राणा July 30 2023 29118

अध्ययन के मुताबिक, साल 2000 से 2019 के बीच पुरूषों में कैंसर मृत्यु दर में सालाना 0.19 फीसदी की गिर

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

विशेष संवाददाता April 03 2022 31831

ग्लोबल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चीन, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई ऐसे देश हैं जहां कोरोना संक्रमितों

कोविड-19 संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मरीज़।

कोविड-19 संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मरीज़।

रंजीव ठाकुर March 19 2021 31592

देश में अब भी 2,71,282 मरीज इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.36 प्रतिशत है जबकि इस बीम

हिमाचल के सोलन में बढ़े डायरिया के मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

हिमाचल के सोलन में बढ़े डायरिया के मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विशेष संवाददाता January 31 2023 25579

हिमाचल के हमीरपुर मंडल में कुछ गांवों में डायरिया के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है। अभी तक आधा दर

कोरोना का खतरा टला नहीं, एक लाख कोरोना योद्धा होंगे तैयार - प्रधानमंत्री 

कोरोना का खतरा टला नहीं, एक लाख कोरोना योद्धा होंगे तैयार - प्रधानमंत्री 

एस. के. राणा June 19 2021 31013

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी लक्ष्य के साथ आज देश में अग्रिम मोर्चे के करीब एक लाख कोरोना योद्धाओं को

CHC में रिटायर्ड स्वीपर द्वारा इलाज का मामला, विधायक केतकी सिंह ने लगाई फटकार

CHC में रिटायर्ड स्वीपर द्वारा इलाज का मामला, विधायक केतकी सिंह ने लगाई फटकार

आरती तिवारी September 05 2022 30331

केतकी सिंह ने कहा कि, हमारा स्वास्थ्य के साथ जीरो टॉलरेन्स है क्योंकि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की स

शहीद पथ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्त्री रोग विभाग में अत्याधुनिक चिकित्सिकीय सुविधाएं शुरू

शहीद पथ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्त्री रोग विभाग में अत्याधुनिक चिकित्सिकीय सुविधाएं शुरू

रंजीव ठाकुर May 07 2022 100826

प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष, डॉ स्मृति अग्रवाल ने कहा कि अब से डॉ राम मनोहर लोहिया

सर्जिकल साइट इन्फेक्शन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय

सर्जिकल साइट इन्फेक्शन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय

रंजीव ठाकुर May 29 2022 38081

सर्जिकल साइट इन्फेक्शन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय है । सर्जिकल साइट इन्फेक्

केजीएमयू में फिर से शुरू होगा लेजर विधि से गुर्दे की पथरी का इलाज

केजीएमयू में फिर से शुरू होगा लेजर विधि से गुर्दे की पथरी का इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार February 28 2022 70767

केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में लिथोट्रिप्सी मशीन गुजरे पांच माह से खराब है। मशीन खराब होने से लेजर त

दिल्ली मेट्रो में पिलाई जा रही पल्स पोलियो

दिल्ली मेट्रो में पिलाई जा रही पल्स पोलियो

विशेष संवाददाता September 19 2022 42268

पल्स पोलियो का महाभियान चलाया जा रहा है। वहीं मेट्रो की वायलट लाइन स्थित विभिन्न स्टेशनों पर 18 से 2

Login Panel