देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

दुनिया स्थानीय बीमारियों को वैश्विक महामारी बनने से रोकने में सक्षम नही: यूएन प्रमुख

यूएन प्रमुख ने अपने सन्देश में आगाह किया कि कोविड-19 ने दर्शाया है कि एक संक्रामक बीमारी कितनी तेज़ी से, दुनिया भर को अपनी चपेट में ले सकती है।

हे.जा.स.
December 28 2021 Updated: December 28 2021 23:59
0 28216
दुनिया स्थानीय बीमारियों को वैश्विक महामारी बनने से रोकने में सक्षम नही: यूएन प्रमुख प्रतीकात्मक

वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है कि वैश्विक महामारी ध्यान दिलाती है कि दुनिया स्थानीय स्तर पर फैलने वाली बीमारियों के सीमाओं से परे जाकर फैलने और उन्हें विश्वव्यापी महामारियों के रूप में उभरने से रोकने के लिये तैयार नहीं है।

यूएन प्रमुख ने 27 दिसम्बर को, ‘महामारियों पर तैयारियों के लिये अन्तरराष्ट्रीय दिवस’ (International Day of Epidemic Preparedness) के लिये जारी अपने सन्देश में आगाह किया कि कोविड-19 ने दर्शाया है कि एक संक्रामक बीमारी कितनी तेज़ी से, दुनिया भर को अपनी चपेट में ले सकती है।

उनके मुताबिक़, ये स्वास्थ्य चुनौतियाँ स्वास्थ्य प्रणालियों को ध्वस्त होने के कगार पर धकेल सकती हैं और सम्पूर्ण मानवता के लिये रोज़मर्रा के जीवन में उथलपुथल मचा सकती हैं। कोविड-19 महामारी की गम्भीरता के मद्देनज़र, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महामारियों की रोकथाम, तैयारियों और उनसे निपटने के लिये साझेदारियों की पुकार लगाते हुए, पिछले वर्ष 7 दिसम्बर को एक प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद महामारियों से निपटने की तैयारियों के इरादे से, पहला अन्तरराष्ट्रीय दिवस 27 दिसम्बर 2020 को मनाया गया।

गम्भीर असर
संक्रामक बीमारियों व महामारियों से मानव जीवन पर विनाशकारी असर, और दीर्घकालीन सामाजिक व आर्थिक विकास प्रभावित होता है। वैश्विक स्वास्थ्य संकटों से पहले से ही चरमरा रही स्वास्थ्य प्रणालियों के ध्वस्त होने का ख़तरा बढ़ जाता है, वैश्विक सप्लाई चेन में व्यवधान आता है और लोगों की आजीविकाओं पर विषमतापूर्ण असर होता है।

इससे महिलाओं व बच्चों समेत सर्वाधिक निर्बल समुदायों और सबसे निर्धन देशों की अर्थव्यवस्थाएँ बुरी तरह प्रभावित होती हैं। 

महासचिव के मुताबिक़ वैश्विक महामारी ने ध्यान दिलाया है कि स्थानीय स्तर पर फैलने वाली बीमारियों के सीमाओं से परे जाकर फैलने और उन्हें विश्वव्यापी महामारियों के तौर पर उभरने से रोकने के लिये, दुनिया अभी तैयार नहीं है। 

“इसने हाल की कुछ स्वास्थ्य आपात इमरजेन्सी, जैसेकि सार्स, एवियन इन्फ़ुलएन्ज़ा, ज़ीका, इबोला और अन्य से प्राप्त हुए सबक़ को सीखने में हमारी विफलता को भी उजागर किया।”

महासचिव ने सचेत किया कि, “कोविड-19 मानवता के सामने आने वाली अन्तिम महामारी नहीं होगी।” संक्रामक बीमारियाँ, हर देश में एक स्पष्ट और मौजूद ख़तरा बनी हुई हैं।”

उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य संकट से निपटते समय, विश्व को अगले के लिये भी तैयार रहने की आवश्यकता है।

अहम उपाय
महासचिव ने कहा कि इसका अर्थ है: बेहतर निगरानी व्यवस्था में, जल्द पता लगाने, और हर देश में त्वरित जवाबी कार्रवाई के लिये निवेश का स्तर बढ़ाना. विशेष रूप से सर्वाधिक निर्बलों के लिये।  

“इसका अर्थ है स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था को मज़बूती प्रदान करना, ताकि उसे ध्वस्त होने से बचाया जा सके। इसका अर्थ है सर्वजन के लिये जीवनरक्षक उपायों, जैसेकि वैक्सीन की न्यायोचित सुलभता सुनिश्चित करना।” साथ ही, उन्होंने सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लक्ष्य को साकार करने पर भी बल दिया है।

यूएन के शीर्षतम अधिकारी ने आगाह किया कि कहीं भी एक बीमारी का फैलाव, हर स्थान पर वैश्विक महामारी फैलने की आशंका हो सकती है। इसके मद्देनज़र, वैश्विक एकजुटता का निर्माण सबसे अहम है, ताकि हर देश मे संक्रामक बीमारियों को शुरुआत में ही उभरने से रोका जा सके।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

विशेष संवाददाता October 29 2022 30504

कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए सब वेरिएंट एक्स बीबी और bf.7 के केस बढ़ र

महाराष्ट्र में H3N2 की दहशत! वायरस से हुई दूसरी मौत

महाराष्ट्र में H3N2 की दहशत! वायरस से हुई दूसरी मौत

विशेष संवाददाता March 18 2023 68944

अहमदनगर में कुछ दिन पहले H3N2 से पहले मरीज की मौत हुई तो दूसरी ओर पिंपरी चिंचवाड़ में वायरस से 73 व

लखनऊ में डेंगू का डंक, बुखार सिरदर्द के बढ़े 20% मरीज

लखनऊ में डेंगू का डंक, बुखार सिरदर्द के बढ़े 20% मरीज

आरती तिवारी July 24 2023 36113

घरों में डेंगू का लारवा मिलने पर नोटिस दिया जा रहा है। बढ़ते मामले को देखते हुए नगर निगम सक्रिय हो ग

आचार्य मनीष ने लखनऊ में किया 100 बेड वाले हिम्स अस्पताल का उद्घाटन

आचार्य मनीष ने लखनऊ में किया 100 बेड वाले हिम्स अस्पताल का उद्घाटन

रंजीव ठाकुर August 23 2022 454173

किडनी फेल, लिवर फेल और कैंसर के मरीजों के लिए हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड मेडिकल साइंसेस

लोहिया में उप्र में वेक्टर जनित रोग उन्मूलन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित  

लोहिया में उप्र में वेक्टर जनित रोग उन्मूलन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित  

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 434

सही समय पर सटीक जांच जन-जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता ही संक्रमण की कड़ियों को तोड़ने तथा रोग

ब्रेन टय़ूमर व हृदय रोग से जूझ रहे मरीज को दी नयी जिन्दगी।

ब्रेन टय़ूमर व हृदय रोग से जूझ रहे मरीज को दी नयी जिन्दगी।

हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2021 35134

कार्डियोलॉजिस्ट डा. तिवारी के सफल इलाज से मरीज और उसके परिजन बेहद संतुष्ट थे और उन्होंने सहारा हॉस्प

सीएम योगी ने एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग और मुफ्त डायलिसिस सेंटर्स का उपहार दिया

सीएम योगी ने एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग और मुफ्त डायलिसिस सेंटर्स का उपहार दिया

रंजीव ठाकुर August 10 2022 27229

सीएम योगी ने यूपी में में 35 नए एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग की सुव‍िधा और तीन शह

सहारनपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस का जिला अस्पताल में आयोजन

सहारनपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस का जिला अस्पताल में आयोजन

विशेष संवाददाता April 08 2023 31155

स्वास्थ्य दिवस मे हेल्थ फॉर ऑल स्वास्थ्य थीम के अनुसार स्वास्थ्य सुविधा देने का संकल्प लिया गया।

 बढ़ रहे डेंगू के मरीज, 10 नए केस मिले

बढ़ रहे डेंगू के मरीज, 10 नए केस मिले

आरती तिवारी September 04 2023 27998

प्रदेश में एक बार फिर डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा ह

पिछले दशक में स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मामलों में 100% वृद्धि हुई: डॉ लोकेंद्र गुप्ता

पिछले दशक में स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मामलों में 100% वृद्धि हुई: डॉ लोकेंद्र गुप्ता

रंजीव ठाकुर May 28 2022 44972

डॉ लोकेन्द्र ने बताया कि 85% मृत्यु स्ट्रोक के कारण लोअर इनकम ग्रुप वाली कन्ट्रीज में होती है। इंडिय

Login Panel