देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोनिल विवाद: बाबा रामदेव का स्पष्टीकरण अपनी पीठ थपथपाने जैसा है - दिल्ली हाईकोर्ट

बाबा रामदेव ने पतंजलि की कोविड वैक्सीन कोरोनिल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जो स्पष्टीकरण दिया था उस पर कोर्ट ने आपत्ति जता दी है। कोर्ट ने कहा, यह अपनी पीठ थपथपाने जैसा है।

एस. के. राणा
August 05 2022 Updated: August 05 2022 19:32
0 31436
कोरोनिल विवाद: बाबा रामदेव का स्पष्टीकरण अपनी पीठ थपथपाने जैसा है - दिल्ली हाईकोर्ट प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। बाबा रामदेव ने पतंजलि की कोविड वैक्सीन कोरोनिल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जो स्पष्टीकरण दिया था उस पर कोर्ट ने आपत्ति जता दी है। कोर्ट ने कहा, यह अपनी पीठ थपथपाने जैसा है। 

 

कोविड की कथित दवा  कोरोनिल (Coronil) को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi HC) में दायर एक याचिका में कहा गया था कि बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने सार्वजनिक रुप से डॉक्टर्स के अलावा विज्ञान को चुनौती दी है। उनके बयान से लोगों का नुकसान हो रहा है। वे मेडिकल साइंस (medical science) को चुनौती दे रहे हैं। याचिका में कहा गया है कि कि बाबा रामदेव काफी प्रभावशाली व्यक्ति हैं और उनकी काफी लोगों तक पहुंच है और उनके बयान से लोग प्रभावित हो रहें हैं। 

इसके बाद बाबा रामदेव की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट में स्पष्टीकरण देते हुए अधिवक्ता पीवी कपूर ने कहा कि कोई भी चिकित्सा पद्धति एक दूसरे से छोटी या बड़ी नहीं होती है और कोरोनिल एक पूरक दवाई है (Coronil is a complementary medicine)। 

 

इस पर एलोपैथिक डॉक्टर्स (allopathic doctors) की तरफ से अधिवक्ता अखिल सिब्बल ने कहा कि ये साफ कहा जाना चाहिए था कि कोरोनिल दवाई नहीं है (Coronil is not a medicine) और इसे इम्युनिटी बूस्टर (immunity booster) कहा जा सकता था। अभी भी कोरोनिल का विज्ञापन कोरोना की दवाई के रुप में ही किया जा रहा है और बाबा रामदेव ने अपना बयान वापस नहीं लिया है। 

 

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि बाबा रामदेव के स्पष्टीकरण में दो चीजें स्पष्ट हो रही हैं, पहला कि एलोपैथिक डॉक्टर्स  के पास कोविड (covid-19) का इलाज नहीं है और दूसरा कि कोरोनिल कोरोना (corona) का इलाज है। कोर्ट ने कहा कि आप ऐसा नहीं कह सकते हैं कि कोरोनिल एक पूरक इलाज है। 

 

जस्टिस अनूप जयराम भांभानी की बेंच ने अगली सुनवाई की तिथि 18 अगस्त देते हुए कहा कि इस स्पष्टीकरण से ऐसा लगता है जैसे बाबा रामदेव अपनी पीठ थपथपा रहे हों। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि बाबा रामदेव अगली तिथि पर बेहतर स्पष्टीकरण के साथ पेश हो। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपिकॉन-2022, 9 सितम्बर से लखनऊ में

रंजीव ठाकुर September 09 2022 20746

9 से 11 सितम्बर के मध्य इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन के तत्वाधान में एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपि

समस्या से निजात पाने के चक्कर में नशा अपनाना घातक: सीएमओ

समस्या से निजात पाने के चक्कर में नशा अपनाना घातक: सीएमओ

हुज़ैफ़ा अबरार June 27 2021 28574

कोरोना काल में लोग चिंता और अवसाद से भी ग्रसित हुए हैं | इन समस्याओं से निजात पाने के चक्कर में वह अ

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण के साथ पांच ऐहतियाती कदम उठायें: डॉ. सूर्यकांत

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण के साथ पांच ऐहतियाती कदम उठायें: डॉ. सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार January 17 2022 36406

हाथ मिलाने की जगह नमस्कार करें, हाथों को बार-बार साबुन-पानी से धुलते रहें, भीड़भाड़ में जाने से बचें,

स्लिम बने रहने के लिए डाइट में शामिल करें फाइबर युक्त ये चीजें

स्लिम बने रहने के लिए डाइट में शामिल करें फाइबर युक्त ये चीजें

आरती तिवारी October 08 2022 41225

फाइबर खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला न पचने वाला कार्बोहाइड्रेट होता है। इसे घुलनशीलता के आधार पर

स्किन की इन समस्याओं में रामबाण इलाज है कपूर

स्किन की इन समस्याओं में रामबाण इलाज है कपूर

सौंदर्या राय May 06 2023 103020

स्किन के लिए कपूर कई तरह से काम करता है। दरअसल, कपूर का सबसे बड़ा गुण ये है कि ये एंटीबैक्टीरियल और

हरियाणा में अब तक H3N2 वायरस के 10 मामले आए सामने

हरियाणा में अब तक H3N2 वायरस के 10 मामले आए सामने

विशेष संवाददाता March 11 2023 21938

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोगों से अपील की है कि वो मास्क का प्रयोग करें और ला

ग्लोब  हेल्थकेयर अस्पताल में अत्याधुनिक तरीके से होगा कैंसर का इलाज 

ग्लोब  हेल्थकेयर अस्पताल में अत्याधुनिक तरीके से होगा कैंसर का इलाज 

हुज़ैफ़ा अबरार May 23 2022 74623

डॉ मोहम्मद सुहैब के अनुसार एमआरआई (MRI) अधारित प्लानिंग के साथ रेडियो थेरेपी इलाज के लिए ग्लोब अस्पत

अब दिल्ली में मास्क ना पहनने पर नहीं लगेगा जुर्माना

अब दिल्ली में मास्क ना पहनने पर नहीं लगेगा जुर्माना

एस. के. राणा October 06 2022 30853

देश में कोरोना के मामलो में गिरावट आ रही है। वहीं अब दिल्ली में मास्क ना पहनने पर जुर्माना नहीं लगे

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

आरती तिवारी November 14 2022 31808

मेले में बाल विकास पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) ने भी अपना स्टाल लगाया। जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर

कोरोना के खिलाफ पीएम मोदी ने जन आंदोलन तैयार कर दिया - डब्ल्यूएचओ

कोरोना के खिलाफ पीएम मोदी ने जन आंदोलन तैयार कर दिया - डब्ल्यूएचओ

रंजीव ठाकुर February 12 2021 30666

जिस तेजी से भारत में इस बीमारी की जांच व रोकथाम की गई और नागरिकों को कोराना संबंधी नियमों का पालन कर

Login Panel