देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रायबरेली एम्स में अब आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकेगा इलाज

इसके साथ ही एम्स को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुंच गयी है। एम्स प्रशासन की ओर से इस योजना का फायदा जरूरतमंद आयुष्मान कार्डधारियों को मुहैया कराने से जुड़ी सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं।

श्वेता सिंह
September 25 2022 Updated: September 25 2022 04:21
0 49761
रायबरेली एम्स में अब आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकेगा इलाज रायबरेली एम्स

रायबरेली (लखनऊ ब्यूरो)। रायबरेली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती मरीजों का इलाज अब आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकेगा। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को राहत देते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से इलाज कराने की सुविधा शुरू कर दी है। 

इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए कई मरीजों ने इस्टीमेट (estimate) भी बनवाया शुरू कर दिया है। फंड (fund) से पैसा रिलीज होते ही इन मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही आयुष्मान (Ayushman) भारत योजना का फायदा गरीब कार्डधारियों को दिलाने के लिए एम्स प्रशासन ने सभी जरूरी औपचारिकता भी पूरी कर ली हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संस्तुति मिलते ही जिले के 16 लाख गरीब आयुष्मान कार्डधारियों को भी पांच लाख रुपया तक मुफ्त कैशलेस (cashless) इलाज की सुविधा एम्स से मिलना शुरू हो जाएगी।

एम्स में 13 अगस्त 2018 से ओपीडी शुरू होने के बाद से मरीजों से जुड़ी चिकित्सीय सेवाएं लगातार बढ़ रही हैं। करीब 278 करोड़ की लागत से बने 600 बेड के एम्स हॉस्पिटल के बाद बीते साल ही यहां पर मरीजों को भर्ती करके और कैथलैब (cathlab) व आईसीयू के बाद गंभीर मरीजों के आपातकालीन इलाज की सुविधा भी यहां शुरू हो चुकी है। 

एम्स प्रशासन (administration) ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज खर्च के अभाव में न रुकने देने के लिए अब पीएम व सीएम रिलीफ फंड से होने वाले इलाज की सुविधा को भी संबद्ध अस्पताल (hospital) में शुरू करा दिया है। इसके साथ ही एम्स को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुंच गयी है। एम्स प्रशासन की ओर से इस योजना का फायदा जरूरतमंद आयुष्मान कार्डधारियों को मुहैया कराने से जुड़ी सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पुलिस वालों को भी दिल की बीमारी!

पुलिस वालों को भी दिल की बीमारी!

आनंद सिंह April 04 2022 37795

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गोरखपुर ने अब तय किया है कि समय-समय पर विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम पुलिस वालों

Digital disparities among healthcare workers in typing speed between generations, genders, and medical specialties

Digital disparities among healthcare workers in typing speed between generations, genders, and medical specialties

British Medical Journal December 22 2022 34662

Important differences were reported in typing proficiency between age groups, professions, and medic

चश्मा: चेहरे की सुंदरता के साथ आँखों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिये बहुत ज़रूरी

रंजीव ठाकुर April 23 2022 43953

रोड साइड से खरीदे गए चश्मे सस्ते जरूर होते हैं लेकिन इनका प्लास्टिक हमारी आँखों को बहुत नुकसान पहुंच

ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बन सकता है चौथी लहर का कारण

ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बन सकता है चौथी लहर का कारण

एस. के. राणा March 03 2022 35978

ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बीए.2 वायरस अभी बड़ा खतरा बना हुआ है। ताजा अध्ययनों में भी सामने आया है कि फ

पीठ में लगातार दर्द का कारण स्पाइनल टीबी हो सकती है: डॉ राजेश वर्मा  

पीठ में लगातार दर्द का कारण स्पाइनल टीबी हो सकती है: डॉ राजेश वर्मा  

हुज़ैफ़ा अबरार March 23 2022 61302

प्रोफेसर डॉ राजेश वर्मा के मुताबिक दो-तीन सप्ताह तक पीठ में दर्द रहने के बाद भी आराम न मिले तो तुरंत

कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर महाराष्ट्र में अलर्ट

कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर महाराष्ट्र में अलर्ट

विशेष संवाददाता March 27 2023 32010

देश में कोरोना संक्रमण में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। वहीं सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में

क्या आप भी नाश्ते में खाते हैं चाय पराठा? तो हो जाएं सावधान

क्या आप भी नाश्ते में खाते हैं चाय पराठा? तो हो जाएं सावधान

लेख विभाग July 03 2023 54340

चाय और पराठे को साथ में खाने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती हैं। इसलिए अगर आपको डायबिटीज नह

यौन रोग गोनोरिया के लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और रोकथाम

यौन रोग गोनोरिया के लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और रोकथाम

लेख विभाग August 08 2022 61524

गोनोरिया का कारण जीवाणु है। यह जीवाणु जननांग पथ, मुंह या गुदा को संक्रमित कर सकता है। गोनोरिया सामा

स्वदेशी नेजल वैक्सीन के 3 और बैच को हरी झंडी

स्वदेशी नेजल वैक्सीन के 3 और बैच को हरी झंडी

एस. के. राणा February 11 2023 29069

खास बात यह है कि इस वैक्सीन से कोविड-19 के खिलाफ म्यूकोसेल इम्युनिटी मिलती है। इससे अंदरुनी हिस्सों

क्या आपको सफेद दाग है? ये कीजिए, नहीं रहेगा

क्या आपको सफेद दाग है? ये कीजिए, नहीं रहेगा

आनंद सिंह June 24 2025 23115

अब सफेद दाग लाइलाज नहीं रही। लेजर विधि और फोटोथेरेपी विधि से इसका इलाज संभव है।

Login Panel