देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू रैह्पसोडी - 2022 का अंतिम दिन हम साथ साथ हैं और फिर मिलेंगे दुबारा के नाम रहा

केजीएमयू के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 के तीसरे व अंतिम दिन भी मेडिकल स्टूडेंट्स और फैकल्टीज का जोश हाई रहा। एक तरफ तीन दिनों की खुशियां थी तो दूसरी तरफ अगले साल का इंतजार।

रंजीव ठाकुर
September 25 2022 Updated: September 26 2022 02:02
0 25457
केजीएमयू रैह्पसोडी - 2022 का अंतिम दिन हम साथ साथ हैं और फिर मिलेंगे दुबारा के नाम रहा रैह्पसोडी - 2022 के तीसरे व अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम

लखनऊ। केजीएमयू के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 के तीसरे व अंतिम दिन भी मेडिकल स्टूडेंट्स और फैकल्टीज का जोश हाई रहा। एक तरफ तीन दिनों की खुशियां थी तो दूसरी तरफ अगले साल का इंतजार। छात्र कह रहें थे हम साथ साथ हैं और फिर मिलेंगे दुबारा।

 

रैह्पसोडी - 2022 (Rhapsody - 2022) के तीसरे व अंतिम दिन अटल विहारी बाजपेयी कन्वेंशन सेन्टर (Convention Center) में कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्यूमेंट्री- चल चित्र से हुई। इसके बाद पैरामेडिकल (paramedical) परफॉर्मेंस व नर्सिंग स्किट (nursing skit) के बाद शुरू हुआ कव्वाली (Qawwali) में सवाल जवाब का दौर। उधर पूरा दिन कैम्पस में स्केचिंग चलती रही।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे केजीएमयू (KGMU) 2019 के एमबीबीएस बैच (2019 MBBS batch) की जिम्मेदारी आखरी दिन कुछ ज्यादा ही थी। एक तरफ पूरे आयोजन को निर्धारित समय पर सम्पन्न करवाना था तो दूसरी तरफ परफॉर्मेंस भी देनी थी। इसका शानदार प्रदर्शन उन्होंने 'ओर्गेनाइजर डांस- हम साथ साथ हैं' में किया। कॉर्डों ब्लू- मेडीशेफ (Medichef) और पेपर डांस की भी खूब सराहना हुई।

अंतिम दिन मिस्टर एण्ड मिसेज रैह्पसोडी के विजेता घोषित किए गए। सैंकड़ो छात्रों में प्रगति झा मिसेज रैह्पसोडी और राघवेंद्र शुक्ला मिस्टर रैह्पसोडी बने। अमेरिका में बस चुकी वेटरन जार्जियन (Georgian) डॉ शैलजा चतुर्वेदी ने विजेताओं को सम्मानित किया।

ओर्गेनाइजर 2019 बैच के कृष्ण कांत भारद्वाज, श्रेया पालित, आयुष, अक्षय, विशाल, मृदुल, सोनिया, मान्या, जतिन, सुमित, हर्षिका, नवीन, नितीश, विनोद, आकाश और सोनम तिवारी ने तीन दिवसीय चला बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने में पूरी तरह सफलता हासिल की।

इस कार्यक्रम से ना केवल मेडिकल स्टूडेंट्स (medical students) का मनोरंजन हुआ बल्कि तनाव से मुक्ति, सामाजिक समरसता, व्यक्तित्व निखार, प्रतिभा जागरण और शिक्षकों से बने सम्बन्धो से दुनिया को देखने का नजरिया भी प्राप्त हुआ। होने वाले डॉक्टर्स इस आयोजन को सम्पन्न करवाने के बाद एक बेहतर नागरिक बनने की ओर जरूर अग्रसर होंगे।

मग्गा डांस (Magga Dance) और सोलो सिंगिंग (Solo Singing) में विद्यार्थियों ने जम कर मस्ती की तो वहीं जीके क्विज, फंडोम क्विज, कार्टून क्विज (Cartoon Quiz) और सिटकॉम क्विज में उनके सामान्य ज्ञान की परीक्षा भी ले ली गई। कॉग्निटेयर- मेक द डॉयग्नोसिस एक गम्भीर सत्र रहा। कार्यक्रम का समापन फाश- स्टाइल अपुन का के साथ हुआ। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

उबली हुई सब्जियों के है कई फायदें

उबली हुई सब्जियों के है कई फायदें

लेख विभाग January 12 2023 32780

आपके शरीर को विटामिन और खनिजों की आवश्यकता होती है, और सब्जियां यह सब प्रदान करती हैं। कमजोर नजर से

चिकित्सा मंत्री ने अधिकारीयों को एक महीने में सभी जनता क्लिनिक शुरू करने के दिए निर्देश

चिकित्सा मंत्री ने अधिकारीयों को एक महीने में सभी जनता क्लिनिक शुरू करने के दिए निर्देश

जीतेंद्र कुमार October 21 2022 27678

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आगामी एक महीने में सभी जनता क्लिन

सावधान! शरीर में अंदरूनी रूप से पल रहे रोग का संकेत हो सकता है पैरों का सुन्न होना

सावधान! शरीर में अंदरूनी रूप से पल रहे रोग का संकेत हो सकता है पैरों का सुन्न होना

श्वेता सिंह October 11 2022 30817

इसे मेडिकल भाषा में पेरेस्टेसिया के रूप में जाना जाता है। यह तब हो सकता है जब आप अपनी बांह पर लेट गए

देश में कोविड वैक्सीन की एक भी डोज ना लेने वालों का आंकड़ा करोडों के पार

देश में कोविड वैक्सीन की एक भी डोज ना लेने वालों का आंकड़ा करोडों के पार

रंजीव ठाकुर July 24 2022 27689

देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 200 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं लेकिन ऐसे लोगों की संख्या भी

जनवरी में बढ़ सकते है कोविड-19 के मामले, अगले 40 दिन मुश्किल

जनवरी में बढ़ सकते है कोविड-19 के मामले, अगले 40 दिन मुश्किल

विशेष संवाददाता December 29 2022 24733

स्वास्थ्य मंत्रालय का आकलन है कि भारत में चीन जैसी कोरोना की लहर आने की स्थिति में संक्रमितों की ताद

सर्दियों में फिजिकली फिट रहने के लिए करें योग

सर्दियों में फिजिकली फिट रहने के लिए करें योग

admin January 15 2022 35561

फिजिकली फिट रहने के लिए योगासन बहुत ही वैज्ञानिक तरीका है। योगासन शरीर में मेटाबॉलिक एनर्जी बढ़ाने म

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, बीते दिनों चौदह हज़ार नए मरीज़ मिले 

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, बीते दिनों चौदह हज़ार नए मरीज़ मिले 

एस. के. राणा February 24 2022 22823

इस समय देश में 1,48,359 मरीजों का इलाज जारी है। एक्टिव केसों की दर 0.35% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.2

तीन जनवरी से बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका, एक जनवरी से कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू 

तीन जनवरी से बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका, एक जनवरी से कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू 

एस. के. राणा January 02 2022 28047

किशोरों को लगने वाले टीकों और साठ साल या उससे अधिक आयु के लोगों को दिए जाने वाली एहतियाती खुराक संबं

भारत बायोटेक की साझेदार ऑक्यूजेन ने कनाडा में कोवैक्सीन के लिए मांगी मंजूरी ।

भारत बायोटेक की साझेदार ऑक्यूजेन ने कनाडा में कोवैक्सीन के लिए मांगी मंजूरी ।

हे.जा.स. July 17 2021 37234

सूचना के मुताबिक यह कदम भारत बायोटेक के तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रॉयल के बाद उठाया गया है। इस क्लिनिक

पाकिस्तान में फिर पोलियो ने बढ़ाई चिंता

पाकिस्तान में फिर पोलियो ने बढ़ाई चिंता

हे.जा.स. September 18 2022 34025

पाकिस्तान में पोलियो वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं पोलियो के कारण छह महीने के एक बच्चे की म

Login Panel