देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने संयुक्त प्रयास से एक गंभीर मरीज़ की जान बचाई

मरीज की गंभीर हालत को देखकर सहारा हॉस्पिटल की डॉ. दीपाली मोहंती, डा. मनोज अग्रवाल और डॉ. अंकुर गुप्ता ने आईसीयू स्टाफ के संयुक्त प्रयास से मरीज़ को वेंटिलेटर सपोर्ट दिया। जिससे मरीज को खतरे से बाहर निकालने में सफलता मिली।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 16 2022 Updated: February 16 2022 16:39
0 43377
सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने संयुक्त प्रयास से एक गंभीर मरीज़ की जान बचाई सहारा हॉस्पिटल की डॉ. दीपाली मोहंती और मरीज़

लखनऊ। सहारा हॉस्पिटल को फेफड़ों में इंफेक्शन के साथ पीलिया से ग्रसित एक 39 वर्षीय मरीज़ का जीवन बचाने में सफलता मिली है। मरीज़ का पल्स रेट और ऑक्सीजन लेवल भी बहुत कम था।  

सहारा हॉस्पिटल की इमरजेंसी में इंटरनल मेडिसिन की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.दीपाली मोहंती बतातीं हैं कि अयोध्या निवासी 39 वर्षीय, मोहम्मद फरमान खान को पिछले 5-6 दिन से बुखार आ रहा था। उन्हें पेट में तकलीफ था और सांस भी फूल रहा था। काफी गंभीर हालत में मरीज़ को सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 

उन्होंने बताया कि कुछ जाँच कराने के बाद मरीज के फेफड़ों में इंफेक्शन का पता चला तब इंफेक्शन कम करने के लिए मरीज को मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान मरीज पीलिया से भी ग्रसित था। उसकी पल्स रेट 25-26 पर थी और ऑक्सीजन लेवल भी बहुत कम था। 

मरीज की गंभीर हालत को देखकर सहारा हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपाली मोहंती, पल्मोनोलॉजिस्ट डा. मनोज अग्रवाल और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर अंकुर गुप्ता ने आई सी यू स्टाफ के संयुक्त प्रयास से मरीज़ को वेंटिलेटर का सपोर्ट दिया। जिससे मरीज को खतरे से बाहर निकालने में सफलता मिली। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है। 

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्य अभिभावक  "सहाराश्री" ने हमें विश्वस्तरीय सहारा हॉस्पिटल दिया है, जहां कुशल चिकित्सक दिन-रात जी-जान से निरंतर मरीजों की सेवा में तत्पर हैं। उन्होंने बताया कि सहारा हॉस्पिटल में जटिल से जटिल इलाज की चुनौती को स्वीकार करके दक्ष डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीज को नया जीवन देने का हर संभव प्रयास किया जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आज लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सर्वाइकल कैंसर और एच.पी.वी. टीकाकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आज लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सर्वाइकल कैंसर और एच.पी.वी. टीकाकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रंजीव ठाकुर May 09 2022 26714

जागरूकता कार्यक्रम के शुरुआत में संस्थान की निदेशक प्रो (डॉ ) सोनिया नित्यानन्द सर्वाइकल कैंसर और एच

जन स्वास्थ्य सरकार की वरीयता: केन्‍द्रीय वित्त मंत्री

जन स्वास्थ्य सरकार की वरीयता: केन्‍द्रीय वित्त मंत्री

एस. के. राणा February 02 2023 24220

वित्त मंत्री ने अमृतकाल के विजन के अनुरूप 2014 के बाद से स्थापित 157 मौजूदा मेडिकल कॉलेजों के साथ सह

कद्दू का जूस पीने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

कद्दू का जूस पीने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

लेख विभाग December 19 2022 33054

कद्दू के जूस में विटामिन, फाइबर, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को क

Association between changes in carbohydrate intake and long term weight changes

Association between changes in carbohydrate intake and long term weight changes

British Medical Journal October 02 2023 130530

The findings of this study highlight the potential importance of carbohydrate quality and source for

बिहार में कोविड-19 के 4 मरीज मिले

बिहार में कोविड-19 के 4 मरीज मिले

विशेष संवाददाता December 27 2022 32092

गया पहुंचे 33 विदेशियों को सर्दी-जुकाम शिकायत होने के बाद आरटी पीसीआर जांच कराई गई जिसमें चार की रिप

माउथ कैंसर के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

माउथ कैंसर के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

लेख विभाग February 19 2023 35231

हर साल भारत में मुंह के कैंसर से हजारों जानें जा रही हैं। पिछले 10 सालों में मुंह के कैंसर के मामलों

12 से 18 साल के बच्चों और किशोरों के लिए एक और कोविड वैक्सीन को डीसीजीआई ने मंजूरी दी

12 से 18 साल के बच्चों और किशोरों के लिए एक और कोविड वैक्सीन को डीसीजीआई ने मंजूरी दी

एस. के. राणा February 22 2022 29558

देश के ड्रग कंट्रोलर ने 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों और किशोरों के लिए बायोलाजिकल-E की कोविड वैक्स

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस में मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने की परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस में मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने की परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

जीतेंद्र कुमार November 23 2022 25086

राज्य सरकार ने पदों की संख्या को बढ़ाकर 1765 कर दिया था। अब एक बार फिर परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

200 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज: पीएम मोदी ने सभी वैक्सीन निर्माताओं को दी बधाई, यूनिसेफ और बिल गेट्स ने बताया बड़ा कदम

200 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज: पीएम मोदी ने सभी वैक्सीन निर्माताओं को दी बधाई, यूनिसेफ और बिल गेट्स ने बताया बड़ा कदम

एस. के. राणा July 22 2022 29033

देश में कोविड वैक्सीन की 200 करोड़ डोज पूरी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन निर्माताओं

सर्वाइकल कैंसर में टॉप पर भारत

सर्वाइकल कैंसर में टॉप पर भारत

विशेष संवाददाता December 17 2022 31571

लैंसेट की रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व स्तर पर सर्वाइकल कैंसर के 58% से अधिक मामले एशिया में हैं।

Login Panel