देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जीका संक्रमित महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म।

शहर के एक अस्पताल में जीका संक्रमित महिला के प्रसव का पहला मामला सामने आया है। काजीखेड़ा निवासी प्रतिमा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।

हे.जा.स.
November 18 2021 Updated: November 19 2021 02:27
0 39136
जीका संक्रमित महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म। प्रतीकात्मक

कानपुर। शहर के एक अस्पताल में जीका संक्रमित (zika infected) महिला के प्रसव का पहला मामला सामने आया है। काजीखेड़ा निवासी प्रतिमा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। एक स्वस्थ नवजात मां के पास है। दूसरे नवजात की हालत गंभीर है, उसे नर्सिंग होम के आईसीयू में रखा गया है।

बच्चे की धड़कन में दिक्कत है और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। लिवर भी प्रभावित है। विशेषज्ञ मॉनीटरिंग कर रहे हैं। काजीखेड़ा के रहने वाले भरत महतो की पत्नी प्रतिमा की जीका संक्रमित रिपोर्ट आठ नवंबर को आई थी। उस वक्त गर्भधारण का आखिरी सेमेस्टर था।

प्रतिमा को गीतानगर स्थित प्रावी वीमेंस एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर (womens and child healthcare centre) में भर्ती किया गया। भरत महतो ने बताया कि 12 नवंबर को ऑपरेशन से पत्नी का प्रसव हुआ। प्रसव डॉ. मोनिका सचदेवा ने कराया। एक बच्चा ठीक है। डॉक्टर दूसरे बच्चे की हालत गंभीर बता रहे हैं। प्रतिमा को मंगलवार को अस्पताल से घर भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर उसका (urin sample) यूरीन सैंपल लिया है।

जीका से संबंधित समस्या नहीं
प्रतिमा ने बताया कि जीका पॉजिटिव होने के बाद उसे कुछ दिक्कत नहीं हुई। वह अब बच्चे को लेकर परेशान हैं। पहले डॉक्टर बता रहे थे कि बच्चे ठीक हैं। आईसीयू में भर्ती नवजात की स्थिति जीएसवीएम मेडिकल कालेज (GSVM MEDICAL COLLEGE) के बालरोग विशेषज्ञों ने भी देखी। उनका कहना है कि बच्चे को माइक्रोसेफली या जीका से संबंधित कोई समस्या नहीं है। भरत महतो ने बताया कि शादी के आठ साल बाद पत्नी का यह पहला प्रसव है। उन्होंने बताया कि नर्सिंगहोम का खर्च अधिक आ रहा है। उन्हें बच्चे का इलाज कराने में दिक्कत आ रही है।

कानपुर (Kanpur) में 9 गर्भवती महिलाएं जीका संक्रमित (Zika infected) अभी तक मिले जीका संक्रमितों में नौ गर्भवती महिलाएं हैं। इनमें दो गर्भवती जीका निगेटिव हो चुकी हैं। एक महिला का प्रसव हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें छह महिलाओं की मॉनीटरिंग कर रही हैं। गर्भधारण के दौरान किसी गर्भवती को कोई दिक्कत रिपोर्ट नहीं की गई।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

फार्मासिस्ट के सहारे सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं

फार्मासिस्ट के सहारे सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं

आरती तिवारी July 03 2023 33279

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरैनिया गांधीनगर भरतपुर हजारा से है। जहां स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने

नीतीश कैबिनेट का फैसला, डीएमसीएच में बनेगा 2100 बेड वाला हॉस्पिटल

नीतीश कैबिनेट का फैसला, डीएमसीएच में बनेगा 2100 बेड वाला हॉस्पिटल

विशेष संवाददाता July 04 2023 33140

एम्स को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच सीएम नीतीश कुमार ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक नए अस्पताल

ओरल सेक्स से बढ़ता है गले के कैंसर का ख़तरा

ओरल सेक्स से बढ़ता है गले के कैंसर का ख़तरा

लेख विभाग October 03 2023 234633

ओरल सेक्स में साथी के जननांगों या जननांग क्षेत्र को उत्तेजित करने के लिए मुंह का उपयोग किया जाता है।

कोरोना वैक्सीन लगवाने में उदासीनता बरत रहे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मी।

कोरोना वैक्सीन लगवाने में उदासीनता बरत रहे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मी।

हे.जा.स. January 24 2021 25372

दूसरे चरण में कुल 65 फीसद स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन लगवाई। जो प्रथम चरण से छह फीसद कम था।  अब 28

लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स ने किया लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग सेरेमनी का आयोजन 

रंजीव ठाकुर May 12 2022 63539

नर्स को मां का दर्जा दिया गया है, डाक्टर के बाद मरीज की सारी जिम्मेदारी नर्सों पर ही होती है। इसी वज

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

एस. के. राणा March 05 2022 32577

क्रॉनिक बीमारियों में शामिल डायबिटीज की नियमित जांच जरूरी है, क्योंकि इससे ब्लड ग्लूकोज के उतार-चढ़ा

गुणों से भरपूर है लहसुन।

गुणों से भरपूर है लहसुन।

लेख विभाग July 08 2021 47699

लहसुन कल्क का प्रयोग अनेक व्याधियों की चिकित्सा में किया गया है। लहसुन में अम्ल रस को छोड़कर शेष पाँ

मंकीपॉक्स: मेरठ के स्कूल में अवकाश, कक्षा तीन के बच्चों में मिले लक्षण

मंकीपॉक्स: मेरठ के स्कूल में अवकाश, कक्षा तीन के बच्चों में मिले लक्षण

श्वेता सिंह September 13 2022 40446

यह वायरल अचानक बच्चों को बीमार कर देता है। इसमें बच्चों को क्वारंटाइन होने की सलाह दी जाती है क्योंक

बालों को लंबा, काला और चमकदार बनाने के उपाय।

बालों को लंबा, काला और चमकदार बनाने के उपाय।

सौंदर्या राय November 06 2021 36931

दिनोंदिन बढ़ता प्रदूषण जैसे कई कारणों की वजह से बालों का बढ़ना रुक जाता है और बाल गिरने लगते हैं। इसलि

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2023 46905

पूरी दुनिया को हेपेटाइटिस की बीमारी से जागरूक करने के लिए इस साल भी 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिव

Login Panel