देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

चेहरे पर अनचाहे बाल के कारण और उनको हटाने की स्थायी और अस्थायी विधियाँ।

महिलाओं में जंक फूड खाने से शरीर में हार्मोन में असंतुलन पैदा होने लगता है, जिसकी वजह से चेहरे पर अनचाहे बाल उगने लगते हैं।

सौंदर्या राय
October 08 2021 Updated: October 08 2021 17:32
0 35009
चेहरे पर अनचाहे बाल के कारण और उनको हटाने की स्थायी और अस्थायी विधियाँ। प्रतीकात्मक

चेहरे के अनचाहे बाल के कारण

जब शरीर में कॉर्टिसोल नाम के हार्मोन का स्तर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है, तो चेहरे पर तेजी से बाल उगने शुरू हो जाते हैं, जिसके साथ-साथ असामान्य रूप से वजन बढ़ना, स्ट्रेच माक्र्स का बनना, मांसपेशियों और हड्डियों का कमजोर होना और शरीर पर जहां तहां नील पड़ने जैसी बीमारियां भी हो जाती हैं।

खासतौर पर मेनोपॉज के बाद महिलाओं में चेहरे पर बाल ज्यादा उगने लगते हैं। महिला हो या पुरुष, मोटापा हमारे शरीर में हार्मोन के असंतुलन के कारण भी चेहरे पर ज्यादा बाल उगने लगते हैं। लंबे समय तक ली जाने वाली कुछ खास दवाएं और स्टेरॉयड्स के सेवन से भी चेहरे पर असामान्य रूप से बाल बढ़ने लगते हैं।

कभी-कभी हर्सूटिज्म की समस्या वंशानुगत भी होती है। मतलब यह कि यदि आपकी मां, दादी के चेहरे पर अनावश्यक बालों की समस्या है, तो आपको भी इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं में जंक फूड खाने से शरीर में हार्मोन में असंतुलन पैदा होने लगता है, जिसकी वजह से चेहरे पर अनचाहे बाल उगने लगते हैं।

अनचाहे बाल हटाने की अस्थायी विधियाँ

1. ट्वीजिंग (tweezing) करके देखें: ट्वीज़र्स से ट्वीज करके या खींचकर चेहरे के किसी भी हिस्से से बालों को निकालने का एक सस्ता और प्रभावकारी तरीका है। बस इससे नुकसान ये है की इसमें समय ज्यादा लगता है और दर्द भी होता है, विषेशरूप से संवेदन शील जगहों पर।

2. एपिलेटर (epilator) का प्रयोग करें: एपिलेटर एक डिवाइस है जिसकी कीमत लगभग 2000 से 7000 तक की होती है, जो बहुत सारे बालों को एक बार में हटाने में सक्षम होता है। यह प्रभावकारी, तेज और अपेक्षाकृत सस्ता है, उपयोग करने पर पहले कुछ बार आपको दर्द हो सकता है जैसे की वैक्सिंग करने पर होता है, इसे उपयोग करते रहने पर समय के साथ ही दर्द का एहसास कम हो जाता है।

3. बालों को डाई (dye) करके देखें: यह अक्सर ब्लीचिंग (bleaching) के नाम से जाना जाता है, इसमें बालों को त्वचा के जैसे ही या त्वचा से मिलते जुलते रंग से डाई किया जाता है। इससे त्वचा पर बाल दिखना कम हो जाते है। कौन सा रंग चुनना है ये आपकी त्वचा के रंग पर निर्भर करता है अक्सर चेहरे के लिए कुछ विशेष किट खरीदी जाती है।

4. केमिकल डेपिलेटर (chemical depilator) का प्रयोग करें: ये उन क्रीम, लोशन या ऐसे ही अन्य उत्पादों में से है जो की बालों को हटाने के लिए केमिकल विधि का प्रयोग करते है। यह सस्ते, लगाने में आसान होते है और इन्हे उपयोग करने से दर्द भी नहीं होता है। हालांकि इन केमिकल के गलत प्रयोग से जल भी सकते है और इसका असर सामान्यतः एक हफ्ते तक रहता है।

5. वैक्सिंग करें: वैक्सिंग चेहरे से बाल हटाने का एक सामान्य सा तरीका है इस विधि में खर्चा इस बात पर निर्भर करता है की आपने चेहरे के कितने भाग को वैक्स करा रहे हैं, लेकिन ये बहुत ज्यादा महंगा नहीं होता है। इसका प्रभाव कुछ हफ़्तों तक होता है लेकिन इसमे दर्द होता है, इसके परिणाम स्वरूप अंतरवर्धित (ingrown) बालों की समस्या भी हो सकती है।

6. थ्रेडिंग (threading) करके देखें: यदि आपको वैक्सिंग से ज्यादा दर्द होता है और एपिलेटर वाला उपाय ज्यादा महंगा लग रहा है, तो आपके थ्रेडिंग करके चेहरे, होठ और आइब्रो (eyebrow) के बाल हटाना एक आसान तरीका हो सकता है। यह तरीका सीखने और करने में आसान है इसमे अपेक्षाकृत कम दर्द होता है और इसे करने के लिए कोई टूल्स (tools) की भी जरूरत नहीं होती है। आपको जरूरत होती है बस एक धागे की। यदि आप चाहे तो प्रोफेशनल थ्रेडिंग के लिए सैलून भी जा सकती हैं।

7. ट्रिमिंग (triming) करके देखें: यदि आपको बाकी के चेहरे से ज्यादा आइब्रो के लिए चिंता है तो बालों को हटाने के बजाए उन्हे ट्रिम करें। आइ ब्रो को ट्रिम करने से वो मोटी कम और गहरी दिखाई देगी और यह घर पर करने में आसान और सस्ती विधि है।

8. शेविंग (shaving) करें: चेहरे के जो बाल आपको परेशान कर रहें है आप उन्हें शेव कर सकते है यह बात सच नहीं है की शेविंग करने के बाद आने वाले बाल मोटे और काले आते है। बल्कि शेविंग करते समय आपको खरोच आ सकती है और समान्यतः शेविंग करने के बाद अंतरवर्धित बाल आ सकते है इसलिए शेविंग करते समय संयम और सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

अनचाहे बाल हटाने की स्थायी विधियाँ

1. लेसर (laser) तकनीक से बाल हटाए: इस विधि में प्रकाश किरणों (light pulses) का उपयोग करके बालों को जड़ से हटाया जाता है इसमे बाल अपने आप नही हटते है बल्कि यह समय के साथ बालों को बाहर से हटाने के लिए प्रेरित करता है। यह विधि उनके लिए बढ़िया काम करती है जिनके बाल ज्यादा गहरे रंग के हो और त्वचा हल्के रंग की हो नहीं तो इसे करने में बहुत परेशानी होती है या इसे करना असंभव भी हो सकता है। इसे कराने में लगभग हजारो रुपये खर्च हो सकते है और साल में एक बार टच अप (touchup) की जरूरत भी पड़ती है। इससे चेहरे पर बाल दिखना बहुत कम हो जाते है।

2. इलेक्ट्रोलिसिस (electrolysis) करें: यह ही अब तक की विधियों में से स्थायी रूप से बाल हटाने की एक ऐसी विधि है जो की एफ़डीए (FDA) के द्वारा प्रमाणित है। इस विधि में त्वचा में एक बहुत छोटी सी सुई डालकर जिन सेल (cell) के कारण बाल बढ़ते है उन्हें हटाया जाता है। यह बहुत प्रभावकारी है और इसमे भी लगभग लेसर विधि के बराबर ही खर्चा आता है। दो प्रकार के इलेक्ट्रोलिसिस होते है जिनसे की दाग आ सकते है (थेर्मोलिसिस और ब्लेन्ड(Thermolysis and The Blend)) और जिन लोगो की त्वचा का रंग गहरा होता है उन्हे इस विधि को न करने की सलाह दी जाती है (क्यूंकी उनकी त्वचा पर दाग आने की संभावना ज्यादा होती है)। एक और प्रकार का इलेक्ट्रोलिसिस है जिससे की दाग नहीं आते है (क्यूंकी इस प्रक्रिया में कोई हीट (heat) नहीं होती है) जिसे गैल्वेनिक (Galvanic) कहते है, जिसे सभी प्रकार की त्वचा वाले करा सकते है।

3. डॉक्टर द्वारा बताई गई क्रीम (cream) का प्रयोग करें: डॉक्टर द्वारा बताई गई क्रीम भी उपलब्ध है जो की ऊपर दी गई डेपिलेटर की तरह ही काम करती है लेकिन ये खुद से बालों को स्थायी रूप से नहीं हटाती है बल्कि ये कुछ समय के लिए प्रभावकारी होती है। यह एक वैकल्पिक उपचार है।

4. हॉर्मोन (hormone) उपचार या गर्भनिरोधक (ral contraceptives) का प्रयोग करें: यदि आपके बालों की मोटाई और रंग हॉर्मोन पर आधारित है (यह सिर्फ आपके डॉक्टर ही बता सकते है) आप हॉर्मोनल उपचार या गर्भनिरोधक (यह भी हारमोन को विनियमित (regulate) करते है) से भी वापस से सामान्य बाल पा सकती हैं। अपनी स्थिती और विकल्प के बारे में डॉक्टर से परामर्श करें।

डॉक्टर से परामर्श करें

बालों को कम करना है या हटाना है तो अपने फिजीशियन (physician) से परामर्श करें। वो आपको बहुत से विकल्पों के बारे में बताएँगे और उनसे होने वाले नुकसानों के बारे में भी बताएँगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने गर्भवती महिला और नवजात शिशुओं पर संक्रमण प्रभाव के बारे में जानने के लिए अध्ययन शुरू किया

आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने गर्भवती महिला और नवजात शिशुओं पर संक्रमण प्रभाव के बारे में जानने के लिए अध्ययन शुरू किया

एस. के. राणा March 29 2022 41905

गर्भवती महिला और नवजात शिशुओं में कोरोना संक्रमण के जोखिम को लेकर अब तक कई वैज्ञानिक दस्तावेज सामने

डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. इवान जे. एफ. ह्यूटिन ने किया लोहिया संस्थान का दौरा

डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. इवान जे. एफ. ह्यूटिन ने किया लोहिया संस्थान का दौरा

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 784

वर्तमान और उभरती सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, स

देहरादून के रुड़की में 50 ग्रामीण संदिग्ध बुखार से पीड़ित

देहरादून के रुड़की में 50 ग्रामीण संदिग्ध बुखार से पीड़ित

विशेष संवाददाता October 27 2022 27242

मानकपुर आदमपुर गांव में बड़ी संख्या में लोगों में संदिग्ध बुखार की चपेट में आने की सूचनाएं मिल रही थ

अपोलोमेडिक्स में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा उपलब्ध हैं: डॉ मयंक सोमानी

अपोलोमेडिक्स में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा उपलब्ध हैं: डॉ मयंक सोमानी

रंजीव ठाकुर July 30 2022 44598

अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉ

केजीएमयू में 20 वर्षों से एमबीबीएस डिग्री ना ले पाने वाले 37 छात्रों को मिला एक और मौका

केजीएमयू में 20 वर्षों से एमबीबीएस डिग्री ना ले पाने वाले 37 छात्रों को मिला एक और मौका

रंजीव ठाकुर August 14 2022 27176

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ बिपिन पुरी ने पिछले लगभग 20 वर्षों से 37 छात्र एमबीब

महिलाओं के लिए मिसाल बनीं अनुराधा, कोरोना काल में पेश की सेवाधर्म की मिसाल। 

महिलाओं के लिए मिसाल बनीं अनुराधा, कोरोना काल में पेश की सेवाधर्म की मिसाल। 

February 21 2021 30430

पढ़ाई काल से ही लोगों की सेवाभाव को अपना धर्म बना लिया था। उन्होंने सेवा पेशे को चुना। जीएनएम का कोर

कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने निभायी ज़िम्मेदारी।

कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने निभायी ज़िम्मेदारी।

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2021 36595

एरा मेडिकल कॉलेज की डॉ जलीस फात्मा का पूरा परिवार कोविड-19 संक्रमण की चपेट में था फिर भी वे परिवार

गर्मियों में ऐसे करें गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल

रंजीव ठाकुर June 09 2022 31874

गर्मियों के तपते मौसम में गर्भस्थ और नवजात शिशुओं की देखभाल एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे गर्म मौसम मे

मुख्यमंत्री योगी ने किया पांच हजार स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ।

मुख्यमंत्री योगी ने किया पांच हजार स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ।

हुज़ैफ़ा अबरार December 06 2021 28082

आजादी के बाद 74 वर्षों तक उत्तर प्रदेश में 20,000 स्वास्थ्य उपकेंद्र थे, जबकि वर्तमान सरकार ने एक दि

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव, निवेश की ज़रुरत।

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव, निवेश की ज़रुरत।

हे.जा.स. December 15 2021 26246

रिपोर्ट दर्शाती है कि हाल के वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य पर ज़्यादा ध्यान दिया गया है, फिर भी गुणवत्

Login Panel