












































प्रतीकात्मक
लंदन। कोविड रोधी टीके के प्रमाणन संबंधी विवाद को खत्म करते हुए ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों को अब 11 अक्टूबर से ब्रिटेन पहुंचने पर पृथक-वास (क्वारेंटाइन) में रहने की जरूरत नहीं होगी।
भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा, 'ब्रिटेन जाने वाले ऐसे भारतीय यात्रियों के लिए 11अक्टूबर से पृथक-वास में रहने की जरूरत नहीं होगी जिन्हें कोविशील्ड या ब्रिटेन द्वारा अनुमोदित किसी अन्य टीके की दोनों खुराकें लगी हैं। अब ब्रिटेन जाना आसान होगा। यह एक अच्छी खबर है। पिछले महीने के दौरान करीबी सहयोग के लिए भारत सरकार को धन्यवाद।'
ब्रिटिश उच्चायोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा संबंधी नियमों में बदलाव किया है और अब भारत के टीकाकरण प्रमाणन को 11 अक्टूबर से मान्यता दी जाएगी।
वहीं, अपने नवीनतम यात्रा दिशानिर्देशों में ब्रिटेन ने कहा कि 'लाल सूची' सात देशों तक सीमित हो जाएगी और भारत समेत 37 नए देशों तथा क्षेत्रों के टीकाकरण के प्रमाण को सोमवार तड़के चार बजे से मान्यता दी जाएगी।
नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, ब्रिटिश सरकार ने भारत, दक्षिण अफ्रीका और तुर्की सहित दुनिया भर के 37 देशों और क्षेत्रों के लिए टीकाकरण आगमन प्रणाली का विस्तार किया है।
भारत ने इससे पहले कहा था कि वह टीका प्रमाणन विवाद का समाधान खोजने को लेकर आशान्वित है, जिसके कुछ घंटे बाद यह घोषणा सामने आई।
उल्लेखनीय है कि चार अक्टूबर को प्रभावी हुए ब्रिटेन के नए नियमों के अनुसार, कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक लगवा चुके भारतीय यात्रियों को 10 दिन के पृथक-वास में रहना अनिवार्य किया गया था। इसके बाद, भारत ने एक जवाबी कदम उठाते हुए ब्रिटेन से भारत पहुंचने वाले ब्रिटिश नागरिकों का 10 दिन का पृथक-वास में रहना अनिवार्य कर दिया था, चाहे उनका पूर्ण रूप से कोविड-19 रोधी टीकाकरण हो चुका हो।







हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 644
हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2026 0 119
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5390
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 749
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 644
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 581
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 546
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9961
एस. के. राणा February 01 2026 0 6216
एस. के. राणा January 20 2026 0 6104
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5712
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5663
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5390
एस. के. राणा January 13 2026 0 5222
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87533
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35743
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38720
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36204
लेख विभाग March 19 2022 0 35777
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73680
आम खाने के साथ लोग गर्मियों में मैंगो शेक बनाकर भी पीते है। मैंगो शेक पीने में काफी स्वादिष्ट होता
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने लिखा, "एक ब्यूटी पार्लर में अपने बालों को शैम्पू से धोने के दौरान म
शाहजहांपुर जिले में विश्व व्यापी डायबिटीज चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने बढ़ चढ़कर
इस भर्ती के माध्यम से कुल 41 पदों को भरा जाएगा। सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मी
कानपुर में संक्रामक बीमारियों ने अपने पांव पसार लिए हैं। जिसके कारण लोगों में डर और दहशत का आलम भी द
मुख्यमंत्री तमांग ने कहा कि सिक्किम में अब सभी को मिनरल वाटर की बोतलों से दूर रहना होगा और प्राकृतिक
सर्वोदय हेल्थकेयर ने इसे पश्चिमी यूपी के सबसे एडवांस्ड सुपर-स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में से एक बनाया है।
कोरोना के नए मामलों के बीच सीएम योगी ने राज्य स्तरीय कोविड सलाहकार समिति और उच्चस्तरीय टीम-9 के साथ
कोरोना टीकाकरण की वजह से कथित मौतों को लेकर केंद्र सरकार ने कोई जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है।
वर्तमान में, चिकनगुनिया बुख़ार का कोई भी इलाज़ नहीं है और इस रोग से बचने का एकमात्र उपाय है- मच्छरों

COMMENTS