देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सिल्वर जुबली बाल महिला चिकित्सालय ने 54 क्षय रोगियों को लिया गोद 

डा. अजय पाल ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है। इसकी जांच और इलाज स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। टीबी नाखून और बालों को छोड़कर किसी भी अंग में हो सकती है।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 02 2022 Updated: July 02 2022 02:58
0 38645
सिल्वर जुबली बाल महिला चिकित्सालय ने 54 क्षय रोगियों को लिया गोद  सिल्वर जुबली बाल महिला चिकित्सालय ने 54 क्षय रोगियों को गोद लिया

लखनऊ। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सिल्वर जुबली बाल महिला चिकित्सालय ने 54 क्षय रोगियों को गोद लिया। प्रदेश में यह मुहिम राज्यपाल द्वारा शुरू की गयी थी, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थाएं, सरकारी संस्थान, सामाजिक संस्थान और अधिकारी सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं। 


इस अवसर पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डा. अजय पाल ने कहा कि  टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है। इसकी जांच और इलाज स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। क्षय रोगी (tuberculosis) के साथ किसी भी तरह का भेदभाव न रखें, उनका मनोबल बढ़ायें। टीबी नाखून और बालों को छोड़कर किसी भी अंग में हो सकती है। 


उन्होंने बताया कि टीबी दो प्रकार की होती है, पल्मोनरी (Pulmonary) और एक्स्ट्रा पल्मोनरी (Extra Pulmonary)। पल्मोनरी टीबी को छोड़कर अन्य किसी भी अंग की टीबी संक्रामक नहीं होती है। टीबी की दवा (TB medicine) का चिकित्सक की सलाह पर नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो यह मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट (multi drug resistant) में परिवर्तित हो जाती है और तब और ज्यादा समय तक दवा का सेवन करना पड़ता है। इसलिए दवा का नियमित रूप से सेवन जरूर करें। 


इस मौके पर उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मिलिंद वर्धन ने कहा कि पोषण का टीबी से गहरा नाता  है। टीबी रोगियों को दवा के साथ पौष्टिक एवं संतुलित भोजन जरूर करना चाहिए। इस रोग में जो दवाएं दी जाती हैं वह अधिक क्षमता की होती हैं ऐसे में पौष्टिक भोजन का सेवन बहुत जरूरी होता है।


पोषण (Nutrition) के लिए सरकार द्वारा निक्षय पोषण योजना के तहत  क्षय रोगियों को इलाज के दौरान 500 रुपये की धनराशि सीधे उनके खाते में भेजी जाती है। इस मौके पर 25 क्षय रोगियों को पोषाहार का भी वितरण किया गया। पोषण सामग्री में सत्तू, भुना चना, मूंगफली, गुड़ दिया गया।


इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रियंका यादव, डा. गरिमा पांडे, डा. राधिका, डा. अमित, डा. अजीत, डा. अंकित, डा. प्रकाश और सीएचसी का स्टाफ उपस्थित रहा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना के नए वैरिएंट से दस सालों तक लड़ेगी पूरी दुनिया।

कोरोना के नए वैरिएंट से दस सालों तक लड़ेगी पूरी दुनिया।

रंजीव ठाकुर February 11 2021 48153

युनाइटेड किंगडम के कोविड-19 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के निदेशक शेरोन पीकॉक ने  एक रिपोर्ट में बताया कि क

डेंगू : लक्षण, निदान, इलाज और जटिलताएं

डेंगू : लक्षण, निदान, इलाज और जटिलताएं

लेख विभाग November 23 2022 45915

डेंगू बुखार मच्छरो की कई प्रजातियों  जिसमें जीनस एडीज, मुख्य मद ए एजिप्टी के द्वारा फैलता है। हल्के

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

आरती तिवारी November 14 2022 31808

मेले में बाल विकास पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) ने भी अपना स्टाल लगाया। जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर

एम्स एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2021 का परिणाम जारी।

एम्स एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2021 का परिणाम जारी।

अखण्ड प्रताप सिंह July 08 2021 40400

परिणाम को एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर https://www.aiimsexams.ac.in/pdf/MSc Nursing-2021-1st Counselli

कोविड़ प्रतिबंधों से छूट का ऐलान किया केंद्र सरकार ने, फेस मास्क की अनिवार्यता जारी रहेगी

कोविड़ प्रतिबंधों से छूट का ऐलान किया केंद्र सरकार ने, फेस मास्क की अनिवार्यता जारी रहेगी

एस. के. राणा March 23 2022 32276

अभी फेस मास्क पहनना जरूरी होगा। 31 मार्च से सभी प्रतिबंध हट जाएंगे। बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोन

प्राणायाम से फेफड़ों में ऑक्सीजन कैरिंग कैपेसिटी बढ़ती है।

प्राणायाम से फेफड़ों में ऑक्सीजन कैरिंग कैपेसिटी बढ़ती है।

हुज़ैफ़ा अबरार June 22 2021 34497

प्राणायाम जरूर करिए क्योंकि यह फेफड़ों में आक्सीजन संग्रह करने की क्षमता को बढ़ाता है,हमारी श्वांस क

राहत: सरकार ने घटाएँ डायबीटीज की दवा के दाम

राहत: सरकार ने घटाएँ डायबीटीज की दवा के दाम

हे.जा.स. October 26 2021 31105

हर भारतीय डायबिटीज जैसी बीमारी का सस्ता इलाज पा सके, इसके लिए एनपीपीए ने डायबिटीज के इलाज में काम आन

कानपुर में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, बिल्हौर की एसडीम भी आईं चपेट में

कानपुर में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, बिल्हौर की एसडीम भी आईं चपेट में

श्वेता सिंह November 17 2022 37826

एलाइजा जांच में भी इसकी पुष्टि हो गई है। वहीं उर्सला अस्पताल में डेंगू के 13 मरीज भर्ती हैं । सीएमएस

आज विश्‍व एड्स दिवस,जानिए क्या है इस साल की थीम

आज विश्‍व एड्स दिवस,जानिए क्या है इस साल की थीम

एस. के. राणा December 01 2022 34050

इस साल एक्युलाइज 'Equalize' थीम रखी गई है। इसका अर्थ 'समानता' होता है। इस साल की थीम से हमारे समाज म

ब्रेन हेमरेज और ब्रेन स्ट्रोक में फर्क समझें और जानिये बचाव के उपाय।

ब्रेन हेमरेज और ब्रेन स्ट्रोक में फर्क समझें और जानिये बचाव के उपाय।

लेख विभाग November 24 2021 45496

रक्त वाहिकाओं में किसी रुकावट की वजह से दिमाग को खून की सप्लाई में कोई रुकावट आ जाए या सप्लाई बंद हो

Login Panel